FARIDABAD

HindustanVision Wednesday,03 June , 2026
विश्व साइकिल दिवस पर तिलपत में निकली साइकिल रैली, युवाओं को दिया फिटनेस का संदेश

FARIDABAD NEWS 03 JUNE 2026 : GAUTAM : मेरा युवा भारत (माय भारत), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर आज तिलपत गांव स्थित बाबा सुरदास मंदिर के पास साइकिल रैली एवं फिटनेस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य, फिटनेस एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा नियमित साइकिलिंग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक युवाओं एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर फिटनेस एवं स्वास्थ्य के महत्व पर विशेष चर्चा की गई तथा युवाओं को नियमित व्यायाम, संतुलित आहार एवं साइकिलिंग के लाभों के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान माय भारत के जिला युवा स्वयंसेवक विपुल पराशर एवं फिटनेस कोच ऋषव शर्मा ने उपस्थित युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने साइकिलिंग के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को फिट एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि साइकिलिंग न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

कार्यक्रम के अंतर्गत साइकिल रेस का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों में अनुभव कुमार ने प्रथम स्थान, विषु प्रजापति ने द्वितीय स्थान तथा रुद्र कौशिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों को नियमित रूप से साइकिल चलाने, फिटनेस को प्राथमिकता देने तथा स्वस्थ भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया। उपस्थित युवाओं ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में भाग लेने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम का समापन स्वस्थ जीवनशैली, फिट इंडिया एवं युवा सशक्तिकरण के संदेश के साथ किया गया।

विश्व साइकिल दिवस पर तिलपत में निकली साइकिल रैली, युवाओं को दिया फिटनेस का संदेश

More News

6/3/2026 7:53:01 PM
पंजाबी समाज आखिर कब तक रिफ्यूज़ी और पाकिस्तानी शब्द सुनता रहेगा : हरीश चन्द्र आज़ाद

FARIDABAD NEWS 03 JUNE 2026 : GAUTAM : पंजाबी समाज को रिफ्यूज़ी और पाकिस्तानी कहने पर कानूनी सजा का कानून बने फरीदाबाद | हरियाणा पंजाबी संस्कृति संघ के प्रदेश अध्यक्ष हर Read More...

6/3/2026 7:50:05 PM
विश्व साइकिल दिवस पर तिलपत में निकली साइकिल रैली, युवाओं को दिया फिटनेस का संदेश

FARIDABAD NEWS 03 JUNE 2026 : GAUTAM : मेरा युवा भारत (माय भारत), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर आज तिलपत गांव स्थ Read More...

6/3/2026 7:41:34 PM
निर्वाचन आयोग की सभी गतिविधियां समयबद्ध तरीके से पूरी करें अधिकारी : डीसी आयुष सिन्हा

FARIDABAD NEWS  03 JUNE 2026 : GAUTAM : हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति की स Read More...

6/3/2026 7:35:54 PM
दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए 4 जून को लगेगा निशुल्क जांच एवं माप शिविर : बिजेंद्र सौरोत

FARIDABAD NEWS 03 JUNE 2026 : GAUTAM : जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद के सहयोग से नवदीप सेवा समिति, भारती चैरिटेबल ट्रस्ट तथा एलिम्को (भारत सरकार का उपक्रम) द्वारा दिव्यांगज Read More...

6/3/2026 7:31:43 PM
श्यामवती पत्नी पवन कुमार के मामले पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने लिया त्वरित संज्ञान

अतिरिक्त उपायुक्त को निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के निर्देश

CHANDIGARH NEWS 03 JUNE 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्र Read More...

6/3/2026 7:28:07 PM
440 ग्राम गांजे के साथ मानस इनपुट रिपोर्ट के आधार पर एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

FARIDABAD NEWS 03 JUNE 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के “नशा मुक्त प्रदेश” संकल्प के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की फरीदाबाद यूनिट न Read More...

6/3/2026 7:23:15 PM
विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पौधा देश के नाम’ अभियान की तैयारियां तेज ; उमेश भाटी

5 जून को बी.के. अस्पताल में होगा कार्यक्रम, अधिक से अधिक पौधारोपण और जनभागीदारी पर दिया गया जोर 
FARIDABAD NEWS 03 JUNE 2026  : GAUTAM :  विश्व पर्यावर Read More...

6/2/2026 6:44:26 PM
तीसरे चरण में छात्राओं को तंबाकू एवं नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया गया जागरूक

FARIDABAD NEWS 02 JUNE 2026  : GAUTAM : विश्व तंबाकू निषेध दिवस (31 मई) के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे साप्ताहिक जागरूकता अभियान के अंतर्गत तीसरे कार्यक्रम का आयोजन गवर्नम Read More...


Welcome