FARIDABAD

HindustanVision Tuesday,02 June , 2026
तीसरे चरण में छात्राओं को तंबाकू एवं नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया गया जागरूक

FARIDABAD NEWS 02 JUNE 2026  : GAUTAM : विश्व तंबाकू निषेध दिवस (31 मई) के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे साप्ताहिक जागरूकता अभियान के अंतर्गत तीसरे कार्यक्रम का आयोजन गवर्नमेंट मॉडल इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (महिला), ओल्ड फरीदाबाद, सेक्टर-18 में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में बी.के. सिविल अस्पताल, फरीदाबाद से अनुक्रम भाटी तथा भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा फरीदाबाद द्वारा संचालित नशा मुक्ति केंद्र से प्रोजेक्ट डायरेक्टर धर्मेंद्र कसाना, अशोक, अमर एवं राजेश ने भाग लिया। वक्ताओं ने छात्राओं को तंबाकू, सिगरेट, बीड़ी, गुटखा एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य सतीश कुमार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा अवस्था में सही मार्गदर्शन और जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। कई बार विद्यार्थी गलत संगति, जिज्ञासा अथवा सामाजिक दबाव के कारण नशे की ओर आकर्षित हो जाते हैं, जिससे उनका स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य प्रभावित होता है। उन्होंने सभी छात्राओं से नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को तंबाकू सेवन से होने वाले कैंसर, हृदय रोग, श्वसन संबंधी बीमारियों एवं अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही नशा मुक्ति के लिए उपलब्ध सहायता सेवाओं एवं उपचार सुविधाओं के बारे में भी अवगत कराया गया।

अंत में सभी छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों ने तंबाकू एवं नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ, जागरूक और नशामुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान देने की शपथ ली।

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित यह कार्यक्रम साप्ताहिक जागरूकता अभियान का तीसरा सफल आयोजन रहा, जिसके माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

तीसरे चरण में छात्राओं को तंबाकू एवं नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया गया जागरूक

More News

6/2/2026 6:44:26 PM
तीसरे चरण में छात्राओं को तंबाकू एवं नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया गया जागरूक

FARIDABAD NEWS 02 JUNE 2026  : GAUTAM : विश्व तंबाकू निषेध दिवस (31 मई) के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे साप्ताहिक जागरूकता अभियान के अंतर्गत तीसरे कार्यक्रम का आयोजन गवर्नम Read More...

6/2/2026 6:39:12 PM
ज्ञान भारतम् मिशन’ के तहत दुर्लभ हस्तलिखित पांडुलिपियों का डेटाबेस किया जा रहा है तैयार : एडीसी अंजलि श्रोत्रिया

पांडुलिपि धारकों का स्वामित्व रहेगा पूर्णतः  सुरक्षित
आम नागरिक हस्तलिखित पांडुलिपियों की जानकारी वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से कर सकते हैं साझा
FARIDABAD NEWS 02 Read More...

6/2/2026 6:33:05 PM
आज का बच्चा कल का भविष्य :  दासराम आर्य

विशाल आर्य युवक चरित्र निर्माण शिविर का शुभारंभ

FARIDABAD NEWS 02 JUNE 2026 : GAUTAM :  न्यू जॉन एफ कैनेडी पब्लिक स्कूल पल्ला न.1में केन्द्रीय आर्य युवक Read More...

6/2/2026 6:28:11 PM
गेस्ट अध्यापकों ने मंत्री राजेश नागर का किया स्वागत, नियमितीकरण प्रक्रिया को लेकर सौंपा ज्ञापन

FARIDABAD NEWS 02 JUNE 2026 : GAUTAM  : आज प्रदेश के गेस्ट अध्यापक अपनी मांगों एवं नियमितीकरण की प्रक्रिया को लेकर हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास स्थान पर Read More...

6/2/2026 6:24:00 PM
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में ब्लॉक स्तरीय पारंपरिक योगासन प्रतियोगिता का सफल आयोजन

FARIDABAD NEWS 02 JUNE 2026 : GAUTAM : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आज खेल परिसर, सेक्टर-12, फरीदाबाद में ब्लॉक स्तरीय पारंपरिक योगासन प्रतियोगिता-2026 का सफ Read More...

6/1/2026 8:08:29 PM
तम्बाकू निषेध जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत रैली का आयोजन, सचिव बिजेन्द्र सौरोत ने दिखाई हरी झंडी

FARIDABAD NEWS 01 JUNE 2026 : GAUTAM : विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत आज जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद के नशा मुक्ति केंद्र में Read More...

6/1/2026 8:05:12 PM
युवा और राष्ट्र निर्माण में आर्य समाज की भूमिका अतुलनीय : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 01 JUNE 2026 : GAUTAM : आर्य समाज सेक्टर 7-ए में आयोजित तीन दिवसीय विशेष वेद प्रचार कार्यक्रम आचार्य सतीश सत्यम के पावन ब्रह्मत्व में यज्ञ और पूर्णाहुति के सा Read More...

6/1/2026 8:01:04 PM
प्रकृति-2026’ के लिए जुटे शहर के आर्किटेक्ट, 20 जून को होगा सेमिनार

FARIDABAD NEWS 01 JUNE 2026 : GAUTAM : बदलते वक्त में वास्तुकला क्षेत्र की चुनौतियों और नवाचार को लेकर 20 जून को प्रकृति-2026’ सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देशभ Read More...


Welcome