FARIDABAD

HindustanVision Tuesday,02 June , 2026
गेस्ट अध्यापकों ने मंत्री राजेश नागर का किया स्वागत, नियमितीकरण प्रक्रिया को लेकर सौंपा ज्ञापन

FARIDABAD NEWS 02 JUNE 2026 : GAUTAM  : आज प्रदेश के गेस्ट अध्यापक अपनी मांगों एवं नियमितीकरण की प्रक्रिया को लेकर हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास स्थान पर पहुंचे। इस अवसर पर गेस्ट अध्यापकों ने मंत्री राजेश नागर का भव्य स्वागत करते हुए सरकार द्वारा उनके हितों में किए जा रहे प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया।
शिक्षकों ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गेस्ट अध्यापकों की समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक कदम उठाए हैं, जिससे उनमें आशा और विश्वास का संचार हुआ है। उन्होंने मंत्री राजेश नागर के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार का धन्यवाद व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि अब उन्हें जल्द ही नियमित नियुक्तियां भी दी जाएंगी।
इस दौरान गेस्ट अध्यापकों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को संबोधित ज्ञापन भी मंत्री राजेश नागर को सौंपा। ज्ञापन में नियमितीकरण की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने तथा शिक्षकों को जल्द से जल्द जॉइनिंग दिलाने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि लंबे समय से प्रदेश के विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे गेस्ट अध्यापक शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं, इसलिए उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।
मंत्री राजेश नागर ने गेस्ट अध्यापकों को आश्वस्त किया कि इस विषय पर जल्द ही सकारात्मक कार्रवाई देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और इस विषय पर सकारात्मक सोच के साथ कार्य कर रही है। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि नियमितीकरण और जॉइनिंग से संबंधित मामलों में जल्द उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

गेस्ट अध्यापकों ने मंत्री राजेश नागर का किया स्वागत, नियमितीकरण प्रक्रिया को लेकर सौंपा ज्ञापन

More News

6/2/2026 6:44:26 PM
तीसरे चरण में छात्राओं को तंबाकू एवं नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया गया जागरूक

FARIDABAD NEWS 02 JUNE 2026  : GAUTAM : विश्व तंबाकू निषेध दिवस (31 मई) के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे साप्ताहिक जागरूकता अभियान के अंतर्गत तीसरे कार्यक्रम का आयोजन गवर्नम Read More...

6/2/2026 6:39:12 PM
ज्ञान भारतम् मिशन’ के तहत दुर्लभ हस्तलिखित पांडुलिपियों का डेटाबेस किया जा रहा है तैयार : एडीसी अंजलि श्रोत्रिया

पांडुलिपि धारकों का स्वामित्व रहेगा पूर्णतः  सुरक्षित
आम नागरिक हस्तलिखित पांडुलिपियों की जानकारी वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से कर सकते हैं साझा
FARIDABAD NEWS 02 Read More...

6/2/2026 6:33:05 PM
आज का बच्चा कल का भविष्य :  दासराम आर्य

विशाल आर्य युवक चरित्र निर्माण शिविर का शुभारंभ

FARIDABAD NEWS 02 JUNE 2026 : GAUTAM :  न्यू जॉन एफ कैनेडी पब्लिक स्कूल पल्ला न.1में केन्द्रीय आर्य युवक Read More...

6/2/2026 6:28:11 PM
गेस्ट अध्यापकों ने मंत्री राजेश नागर का किया स्वागत, नियमितीकरण प्रक्रिया को लेकर सौंपा ज्ञापन

FARIDABAD NEWS 02 JUNE 2026 : GAUTAM  : आज प्रदेश के गेस्ट अध्यापक अपनी मांगों एवं नियमितीकरण की प्रक्रिया को लेकर हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास स्थान पर Read More...

6/2/2026 6:24:00 PM
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में ब्लॉक स्तरीय पारंपरिक योगासन प्रतियोगिता का सफल आयोजन

FARIDABAD NEWS 02 JUNE 2026 : GAUTAM : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आज खेल परिसर, सेक्टर-12, फरीदाबाद में ब्लॉक स्तरीय पारंपरिक योगासन प्रतियोगिता-2026 का सफ Read More...

6/1/2026 8:08:29 PM
तम्बाकू निषेध जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत रैली का आयोजन, सचिव बिजेन्द्र सौरोत ने दिखाई हरी झंडी

FARIDABAD NEWS 01 JUNE 2026 : GAUTAM : विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत आज जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद के नशा मुक्ति केंद्र में Read More...

6/1/2026 8:05:12 PM
युवा और राष्ट्र निर्माण में आर्य समाज की भूमिका अतुलनीय : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 01 JUNE 2026 : GAUTAM : आर्य समाज सेक्टर 7-ए में आयोजित तीन दिवसीय विशेष वेद प्रचार कार्यक्रम आचार्य सतीश सत्यम के पावन ब्रह्मत्व में यज्ञ और पूर्णाहुति के सा Read More...

6/1/2026 8:01:04 PM
प्रकृति-2026’ के लिए जुटे शहर के आर्किटेक्ट, 20 जून को होगा सेमिनार

FARIDABAD NEWS 01 JUNE 2026 : GAUTAM : बदलते वक्त में वास्तुकला क्षेत्र की चुनौतियों और नवाचार को लेकर 20 जून को प्रकृति-2026’ सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देशभ Read More...


Welcome