FARIDABAD

HindustanVision Monday,08 June , 2026
साधु संतों ने समाजसेवी रूप सिंह नागर को हिंदू रत्न से किया विभूषित

FARIDABAD NEWS 08 JUNE 2026 : GAUTAM  : श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास द्वारा दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित भव्य अंतर्राष्ट्रीय धर्म संसद में देशभर से हजारों साधु-संतों, धर्माचार्यों एवं सनातन धर्मावलंबियों ने भाग लिया। धर्म संसद में श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराने, देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा सनातन बोर्ड के गठन जैसी महत्वपूर्ण मांगों को प्रमुखता से उठाया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्र और धर्म से जुड़े विभिन्न विषयों पर संत समाज ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए संगठित प्रयासों का आह्वान किया।
कार्यक्रम के संयोजक एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक रूप सिंह नागर को सनातन धर्म और समाज के प्रति उनके समर्पण एवं योगदान के लिए संत समाज द्वारा "हिंदू रत्न" की उपाधि से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर रूप सिंह नागर ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण करोड़ों हिंदुओं की आस्था के केंद्र और हमारे आराध्य देव हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि को उसके वास्तविक स्वरूप में मुक्त कराने की दिशा में केंद्र सरकार को अविलंब कदम उठाने चाहिए। उन्होंने मांग की कि जन्मस्थान पर भगवान श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुरूप पूजा-अर्चना कर सकें।
नागर ने कहा कि सनातन संस्कृति और धार्मिक स्थलों की गरिमा बनाए रखना केवल धार्मिक विषय नहीं, बल्कि सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का भी प्रश्न है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष एवं अदालत में मुख्य पक्षकार दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि समाज को अपने आराध्य के जन्मस्थान को मुक्त करवाने के लिए एकजुट होना चाहिए। भगवान श्रीकृष्ण हमारे सनातन की आत्मा हैं। अब समय आ गया है जब हम सभी उनके माखन मिश्री के भोग के लिए आरपार की लड़ाई लड़ें।
धर्म संसद को संबोधित करते हुए जगद्गुरु स्वामी विजयराम देवाचार्य भैया जी महाराज, जगद्गुरु चक्रपाणि महाराज, जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरी जी महाराज, शनिधाम पीठाधीश्वर स्वामी निजस्वरूपानंद दाती महाराज, डॉ. लोकेश मुनि महाराज सहित अनेक संत-महात्माओं ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि देश की सांस्कृतिक पहचान और सनातन परंपराओं की रक्षा के लिए समाज को जागरूक और संगठित रहने की आवश्यकता है। संतों ने अपने संबोधनों में गौ संरक्षण को भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग बताते हुए देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग दोहराई। साथ ही सनातन धर्म से जुड़े धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विषयों के संरक्षण एवं समन्वय के लिए एक स्वतंत्र सनातन बोर्ड के गठन की आवश्यकता पर बल दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान देश के विभिन्न राज्यों से आए संतों और श्रद्धालुओं ने धर्म, संस्कृति और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर एकजुटता का परिचय दिया।
संत समाज ने समाज के सभी वर्गों से सनातन संस्कृति के संरक्षण और धार्मिक जागरण के लिए सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। धर्म संसद का समापन वैदिक मंत्रोच्चार और राष्ट्र कल्याण की प्रार्थना के साथ हुआ। इस अवसर पर बड़े हनुमान मंदिर के पीठाधीश्वर स्वामी सूरजगिरी महाराज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सोनिया ठाकुर, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री महिपाल बिड़लान, राष्ट्रीय मंत्री राजन कुमार, आचार्य राजेश शास्त्री, डॉ स्वामी सच्चिदानंद, राजमाता अंबिका, महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण महाराज, सुप्रीम कोर्ट के प्रसिद्ध अधिवक्ता डॉ ए पी सिंह, अराधना सोलंकी, राजकुमार, पीसी गुप्ता, प्रवीण शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

साधु संतों ने समाजसेवी रूप सिंह नागर को हिंदू रत्न से किया विभूषित

More News

6/8/2026 7:34:10 PM
जनता की समस्याओं के समाधान हेतु महापौर से मिले भाजपा के राहुल रतरा और पुनीत गौतम

FARIDABAD NEWS 08 JUNE 2026 : GAUTAM  :  भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रमुख डाटा संकलन विभाग राहुल रतरा एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री पुनीत गौतम न Read More...

6/8/2026 7:30:10 PM
महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और परिवारों को जोड़कर रखना आयोग की प्राथमिकता : रेणु भाटिया

FARIDABAD NEWS 08 JUNE 2026 : GAUTAM : हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने कहा कि आयोग का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को न्याय दिलाने के साथ-साथ जहां संभव हो परिवा Read More...

6/8/2026 7:20:55 PM
साधु संतों ने समाजसेवी रूप सिंह नागर को हिंदू रत्न से किया विभूषित

FARIDABAD NEWS 08 JUNE 2026 : GAUTAM  : श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास द्वारा दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित भव्य अंतर्राष्ट्रीय धर्म संसद में देशभर से हजारों Read More...

6/8/2026 7:16:54 PM
मवई में 3.73 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्यों का शुभारंभ, मंत्री राजेश नागर ने किया लोकार्पण

FARIDABAD NEWS 08 JUNE 2026 : GAUTAM  : हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने आज मवई क्षेत्र में लगभग 3.73 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का वि Read More...

6/8/2026 7:14:32 PM
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 स्वर्णिम वर्ष ; विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 08 JUNE 2026  GAUTAM : भारत की लोकतांत्रिक यात्रा में कुछ ऐसे कालखंड आते हैं जो केवल शासन परिवर्तन नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के प्रतीक बन जाते हैं। प Read More...

6/7/2026 7:13:14 PM
लड़ाई लंबी है, लेकिन संघर्ष जारी रहेगा : विजय प्रताप सिंह

नेहरू कालोनी में तोडफोड को लेकर बड़ी पंचायत का आयोजन, उमडा जन सैलाब

गरीबों को उजाडऩे से पहले उन्हें वैकलपिक स्थान दे : विजय प्रताप

मांगे नहीं मानी गई तो एक सप्ताह बाद बैठक होगी Read More...

6/7/2026 6:51:53 PM
नेहरु कॉलोनी एनआईटी 3 में धारा 163 लागू : जिला मजिस्ट्रेट आयुष सिन्हा

बिना अनुमति पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर प्रतिबंध

FARIDABAD NEWS 07 JUNE 2026 : GAUTAM : जिला मजिस्ट्रेट एवं उपायुक्त आयुष सिन्हा ने जनहित एवं कान Read More...

6/7/2026 6:49:00 PM
लघु सचिवालय में 08 जून को महिलाओं से जुड़े मामलों की सुनवाई करेंगी रेणु भाटिया

FARIDABAD NEWS 07 JUNE 2026 : GAUTAM : हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया आगामी 08 जून, सोमवार को सुबह 11.30 बजे सेक्टर-12 स्थित ल Read More...


Welcome