FARIDABAD

HindustanVision Monday,08 June , 2026
जनता की समस्याओं के समाधान हेतु महापौर से मिले भाजपा के राहुल रतरा और पुनीत गौतम

FARIDABAD NEWS 08 JUNE 2026 : GAUTAM  :  भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रमुख डाटा संकलन विभाग राहुल रतरा एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री पुनीत गौतम ने आज आयोजित जनता दरबार में महापौर से मुलाकात कर क्षेत्रवासियों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

इस दौरान दोनों भाजपा नेताओं ने सड़कों की खराब स्थिति, सीवर जाम, जल निकासी, स्ट्रीट लाइटों की कमी, पेयजल व्यवस्था एवं अन्य जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि आम जनता लंबे समय से इन समस्याओं का सामना कर रही है, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

राहुल रतरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता की सेवा एवं क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित है। जनता की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाना और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है।

वहीं पुनीत गौतम ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग की समस्याओं का समाधान होना चाहिए तथा विकास कार्यों में तेजी लाकर लोगों को राहत प्रदान की जानी चाहिए।

फरीदाबाद की  महापौर परवीन बत्रा जोशी ने दोनों नेताओं द्वारा उठाई गई समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर दोनों नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशासन के सहयोग से क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

जनता की समस्याओं के समाधान हेतु महापौर से मिले भाजपा के राहुल रतरा और पुनीत गौतम

More News

6/8/2026 7:34:10 PM
जनता की समस्याओं के समाधान हेतु महापौर से मिले भाजपा के राहुल रतरा और पुनीत गौतम

FARIDABAD NEWS 08 JUNE 2026 : GAUTAM  :  भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रमुख डाटा संकलन विभाग राहुल रतरा एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री पुनीत गौतम न Read More...

6/8/2026 7:30:10 PM
महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और परिवारों को जोड़कर रखना आयोग की प्राथमिकता : रेणु भाटिया

FARIDABAD NEWS 08 JUNE 2026 : GAUTAM : हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने कहा कि आयोग का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को न्याय दिलाने के साथ-साथ जहां संभव हो परिवा Read More...

6/8/2026 7:20:55 PM
साधु संतों ने समाजसेवी रूप सिंह नागर को हिंदू रत्न से किया विभूषित

FARIDABAD NEWS 08 JUNE 2026 : GAUTAM  : श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास द्वारा दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित भव्य अंतर्राष्ट्रीय धर्म संसद में देशभर से हजारों Read More...

6/8/2026 7:16:54 PM
मवई में 3.73 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्यों का शुभारंभ, मंत्री राजेश नागर ने किया लोकार्पण

FARIDABAD NEWS 08 JUNE 2026 : GAUTAM  : हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने आज मवई क्षेत्र में लगभग 3.73 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का वि Read More...

6/8/2026 7:14:32 PM
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 स्वर्णिम वर्ष ; विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 08 JUNE 2026  GAUTAM : भारत की लोकतांत्रिक यात्रा में कुछ ऐसे कालखंड आते हैं जो केवल शासन परिवर्तन नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के प्रतीक बन जाते हैं। प Read More...

6/7/2026 7:13:14 PM
लड़ाई लंबी है, लेकिन संघर्ष जारी रहेगा : विजय प्रताप सिंह

नेहरू कालोनी में तोडफोड को लेकर बड़ी पंचायत का आयोजन, उमडा जन सैलाब

गरीबों को उजाडऩे से पहले उन्हें वैकलपिक स्थान दे : विजय प्रताप

मांगे नहीं मानी गई तो एक सप्ताह बाद बैठक होगी Read More...

6/7/2026 6:51:53 PM
नेहरु कॉलोनी एनआईटी 3 में धारा 163 लागू : जिला मजिस्ट्रेट आयुष सिन्हा

बिना अनुमति पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर प्रतिबंध

FARIDABAD NEWS 07 JUNE 2026 : GAUTAM : जिला मजिस्ट्रेट एवं उपायुक्त आयुष सिन्हा ने जनहित एवं कान Read More...

6/7/2026 6:49:00 PM
लघु सचिवालय में 08 जून को महिलाओं से जुड़े मामलों की सुनवाई करेंगी रेणु भाटिया

FARIDABAD NEWS 07 JUNE 2026 : GAUTAM : हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया आगामी 08 जून, सोमवार को सुबह 11.30 बजे सेक्टर-12 स्थित ल Read More...


Welcome