- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Wednesday,01 July , 2026
FARIDABAD NEWS 01 JULY 2026 : GAUTAM : शिक्षा, कौशल विकास एवं समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत साई धाम, फरीदाबाद ने युवाओं को रोजगारोन्मुखी तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से सोलर पावर प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का शुभारम्भ किया है।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं, विद्यार्थियों एवं रोजगार की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में व्यावहारिक एवं तकनीकी ज्ञान प्रदान करेगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सोलर पैनल की स्थापना, संचालन, रख-रखाव, सुरक्षा उपायों तथा ऊर्जा संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी जाएँगी।
इस अवसर पर डॉ. मोतीलाल गुप्ता, संस्थापक अध्यक्ष, साई धाम ने कहा कि भारत सरकार द्वारा सौर ऊर्जा को व्यापक स्तर पर बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे इस क्षेत्र में रोजगार के अनेक अवसर उत्पन्न हो रहे हैं। साई धाम का उद्देश्य युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं रोजगार योग्य बनाना है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में सौर ऊर्जा प्रणाली (Solar PV System), रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन, ऊर्जा दक्षता तथा सोलर उपकरणों के रख-रखाव का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इससे प्रतिभागियों को सौर ऊर्जा उद्योग में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।
साई धाम पिछले कई दशकों से शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, व्यावसायिक प्रशिक्षण, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण तथा विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से समाज की सेवा कर रहा है। सोलर पावर प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का शुभारम्भ इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो युवाओं को हरित ऊर्जा एवं सतत विकास से जोड़ने का कार्य करेगा।
साई धाम सभी इच्छुक युवाओं एवं विद्यार्थियों से इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का लाभ उठाने का आह्वान करता है।
FARIDABAD NEWS 03 JULY 2026 : GAUTAM : केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि जिस प्रकार देश की सीमाओं की रक्षा के लिए सैनिक के हाथ में हथियार होना आवश्य Read More...
FARIDABAD NEWS 03 JULY 2026 : GAUTAM : सेक्टर-14 लेबर चौक पर टोकन आधारित लेबर चौक मैनेजमेंट प्रणाली का शुभारंभ, तकनीक आधारित व्यवस्था से रोजगार आवंटन होगा निष्पक्ष एवं व्यवस Read More...
FARIDABAD NEWS 03 JULY 2026 GAUTAM : हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के सम्मान में आगामी 5 ज Read More...
बच्चों के चरित्र निर्माण के बिना राष्ट्र निर्माण अधूरा
FARIDABAD NEWS 01 JULY 2026 : GAUTAM : बच्चों के चरित्र निर्माण के बिना राष्ट्र निर्माण अधूरा है, जब त Read More...
FARIDABAD NEWS 01 JULY 2026 : GAUTAM : शिक्षा, कौशल विकास एवं समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत साई धाम, फरीदाबाद ने युवाओं को रोजगारोन्मुखी तकनीकी शिक्षा प्रदान करने Read More...
मंत्री राजेश नागर की सूझबूझ से गुर्जर सभा के निर्विरोध अध्यक्ष बने मनोज भड़ाना
FARIDABAD NEWS 01 JULY 2026 : GAUTAM : मंत्री राजेश नागर की सूझबूझ से गुर्जर सभा ह
Read More...
FARIDABAD NEWS 30 JUNE 2026 : GAUTAM : गवर्नर्स डे के उपलक्ष्य में लायंस क्लब फरीदाबाद लेकसिटी, लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-A1 के तत्वावधान में, जनसेवा एवं जनस्वास्थ्य ज Read More...