- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Wednesday,01 July , 2026
बच्चों के चरित्र निर्माण के बिना राष्ट्र निर्माण अधूरा
FARIDABAD NEWS 01 JULY 2026 : GAUTAM : बच्चों के चरित्र निर्माण के बिना राष्ट्र निर्माण अधूरा है, जब तक समाज का बच्चा चरित्रवान, धैर्यवान, आज्ञाकारी पर्यावरणविद् एवं राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत नहीं होगा सशक्त और स्वस्थ राष्ट्र की कल्पना नहीं की जा सकती। यह बात ग्रेटर फरीदाबाद स्थित श्रद्धा मंदिर स्कूल में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में शामिल 250 से भी अधिक विभिन्न स्कूलों के अध्यापक और अध्यापिकाओं को संबोधित करते हुए शिक्षाविद विद्वानों ने कहीं। डॉ प्रवीन शर्मा ने कहा कि बच्चों में संस्कार पैदा करना अध्यापकों की अहम जिम्मेदारी है । बिना संस्कारों के किताबी शिक्षा अधूरी है। डॉ नरेंद्र आहूजा "विवेक" ने कहा कि बच्चों में राष्ट्र प्रेम की भावना सर्वोपरि होनी चाहिए। राष्ट्र के बिना व्यक्ति का महत्व शून्य के बराबर है । डॉक्टर जगदीश चौधरी ने पर्यावरण पर व्याख्यान देते हुए कहा कि आज के बदलते पर्यावरण के स्वरूप को यदि नजरअंदाज किया गया तो इसका खामियाजा हमारी आने वाली पीढ़ियां उठाएंगी । इसके लिए हमें युवा वर्ग को तैयार करना होगा। डॉ उमेद सिंह ने कहा कि शिक्षक युवाओं को शिक्षित कर देश की दिशा और दशा बदलने में सक्षम है । हमें इसके लिए कार्य करने की आवश्यकता है ।कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर गजराज सिंह आर्य ने सभी अतिथियों और आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे व्याख्यान और वरिष्ठ विद्वानों के विचारों से ज्ञान लेना अपने ज्ञान की वृद्धि करना है और उसे समाजिक स्तर पर लागू करने का प्रयास करना है।
इस अवसर पर मूलचंद आर्य, राजकुमार आर्य, अनुज प्रताप सिंह, विमला ग्रोवर, डी.सी. सैनी, सहित विभिन्न स्कूलों के प्रिंसिपल, प्रबंधक व शिक्षक उपस्थित थे।
FARIDABAD NEWS 03 JULY 2026 : GAUTAM : केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि जिस प्रकार देश की सीमाओं की रक्षा के लिए सैनिक के हाथ में हथियार होना आवश्य Read More...
FARIDABAD NEWS 03 JULY 2026 : GAUTAM : सेक्टर-14 लेबर चौक पर टोकन आधारित लेबर चौक मैनेजमेंट प्रणाली का शुभारंभ, तकनीक आधारित व्यवस्था से रोजगार आवंटन होगा निष्पक्ष एवं व्यवस Read More...
FARIDABAD NEWS 03 JULY 2026 GAUTAM : हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के सम्मान में आगामी 5 ज Read More...
बच्चों के चरित्र निर्माण के बिना राष्ट्र निर्माण अधूरा
FARIDABAD NEWS 01 JULY 2026 : GAUTAM : बच्चों के चरित्र निर्माण के बिना राष्ट्र निर्माण अधूरा है, जब त Read More...
FARIDABAD NEWS 01 JULY 2026 : GAUTAM : शिक्षा, कौशल विकास एवं समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत साई धाम, फरीदाबाद ने युवाओं को रोजगारोन्मुखी तकनीकी शिक्षा प्रदान करने Read More...
मंत्री राजेश नागर की सूझबूझ से गुर्जर सभा के निर्विरोध अध्यक्ष बने मनोज भड़ाना
FARIDABAD NEWS 01 JULY 2026 : GAUTAM : मंत्री राजेश नागर की सूझबूझ से गुर्जर सभा ह
Read More...
FARIDABAD NEWS 30 JUNE 2026 : GAUTAM : गवर्नर्स डे के उपलक्ष्य में लायंस क्लब फरीदाबाद लेकसिटी, लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-A1 के तत्वावधान में, जनसेवा एवं जनस्वास्थ्य ज Read More...