- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Sunday,19 July , 2026
FARIDABAD NEWS 19 JULY 2026 : GAUTAM : फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया (रजि.), फरीदाबाद के युवा थैलेसीमिया विजेता पार्थ कालरा ने थैलेसीमिया मुक्त भारत के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद सेंट्रल के पारिवारिक मिलन कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों को थैलेसीमिया के विषय में विस्तार से जागरूक किया। अपने प्रेरणादायी संबोधन में पार्थ कालरा ने विशेष रूप से महिलाओं से आह्वान किया कि यदि प्रत्येक युवती एवं युवक विवाह से पूर्व तथा गर्भावस्था के दौरान थैलेसीमिया की जांच करवाए, तो आने वाली पीढ़ियों को इस गंभीर आनुवंशिक बीमारी से बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि "थैलेसीमिया को देश से भगाने में महिलाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।" पार्थ के आत्मविश्वास, ज्ञान और सामाजिक समर्पण ने उपस्थित सभी लोगों को अत्यंत प्रभावित किया।
इस अवसर पर फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया (रजि.) के महासचिव रविंद्र डुडेजा ने संस्था की 1995 से अब तक की यात्रा का उल्लेख करते हुए बताया कि जब संस्था की स्थापना हुई थी, तब थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के लिए समय पर रक्त और जीवनरक्षक दवाइयाँ उपलब्ध नहीं हो पाती थीं। परिणामस्वरूप अधिकांश बच्चे 12–14 वर्ष की आयु से अधिक जीवित नहीं रह पाते थे। आज संस्था के प्रधान बी. दास गुलाटी, जे. के. भाटिया संस्था के अन्य सदस्यों, रोटरी क्लब्स के सदस्यों एवं समाज के हर वर्ग के सहयोग से बच्चों को समय पर सुरक्षित रक्त, आवश्यक दवाइयाँ और बेहतर उपचार उपलब्ध हो रहा है, जिससे वे स्वस्थ जीवन के साथ लंबी आयु का आनंद ले रहे हैं तथा शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त कर रहे हैं।
रवींद्र डुडेजा ने बताया कि पार्थ कालरा इसका सजीव उदाहरण हैं। थैलेसीमिया से संघर्ष करते हुए उन्होंने सीबीएसई की परीक्षा में 98% अंक प्राप्त किए तथा दिल्ली के प्रतिष्ठित हिन्दू कॉलेज में प्रवेश प्राप्त कर यह सिद्ध कर दिया कि उचित उपचार, परिवार का सहयोग और समाज का प्रोत्साहन मिलने पर थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चे भी जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने पार्थ कालरा के विचारों को अत्यंत ध्यानपूर्वक सुना तथा उनके साहस, आत्मविश्वास और सामाजिक जागरूकता अभियान की मुक्त कंठ से सराहना की। उपस्थित जनों ने संकल्प लिया कि वे अपने-अपने परिवारों एवं समाज में थैलेसीमिया जागरूकता का संदेश पहुँचाकर इस अभियान का हिस्सा बनेंगे।
इस अवसर पर एच. के. बतरा, जगदीश सहदेव, कृष्ण कौशिक, सुनील किनरा, ओम प्रकाश गुलाटी, हेमन्त मांडे, योग राज, अनिल राहत, डॉ. अशोक अग्रवाल, राजेश गोस्वामी, नरेश वर्मा, अमर प्रेम, अनीता अमर प्रेम, कमलेश कालिया, डॉ. विक्रम दुआ, हरविंदर कौर, प्रीति बतरा, मधु खुराना, चाँद खुराना, रेनू गुलाटी, डॉ. हरीश हांडा, मोहिंदर बोहरा, प्रियंका सूद तथा रीना किनरा सहित अनेक गणमान्य सदस्य गरिमामयी रूप से उपस्थित रहे।
FARIDABAD NEWS 20 JULY 2026 : GAUTAM : दिनांक 1 एवं 2 आगस्त को फरीदाबाद , भूपानी स्थित शान्त। मेरिया इंटरनेशनल स्कूल परिसर में जिला तैराकी संघ, फरीदाबाद द्वारा दो दिवस Read More...
FARIDABAD NEWS 20 JULY 2026 ; GAUTAM : हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने भारत विकास परिषद उत्तर क्षेत्र 2 के तत्वावधान में आयोजित 64वें स्थापना दिवस समारोह में Read More...
FARIDABAD NEWS 20 JULY 2026 : GAUTAM : जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के एलुमनाई अफेयर्स सेल द्वारा एमवी मोबिलिटी लिमि Read More...
FARIDABAD NEWS 20 JULY 2026 : GAUTAM : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाराजा अग्रसेन विवाह समिति फरीदाबाद रजि0 26वां सर्वजातीय परिचय सम्मेलन व सामूहिक विवाह बड़ी धू Read More...
"पयार्वरण को बचाने के लिए पेड़ तापमान को कंट्रोल करते हैं
FARIDABAD NEWS 20 JULY 2026 ; GAUTAM : पहाड़ो मे जड़ों से मिट्टी बंधी रहती है, बाढ़ और भूस्खलन Read More...
CHANDIGARH NEWS 19 JULY 2026 ; GAUTAM : अयोध्या स्थित भगवान श्री राम मंदिर के पावन चंदे में हुई हेराफेरी और भ्रष्टाचार के खिलाफ 14 जुलाई से आम आदमी पार्टी (AAP) ने हरि Read More...
FARIDABAD NEWS 19 JULY 2026 : GAUTAM : फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया (रजि.), फरीदाबाद के युवा थैलेसीमिया विजेता पार्थ कालरा ने थैलेसीमिया मुक्त भारत के संकल्प को आगे बढ़ Read More...