FARIDABAD

HindustanVision Monday,20 July , 2026
उद्योग विशेषज्ञों के सहयोग से जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में पाठ्यक्रम डिज़ाइन कार्यशाला आयोजित

FARIDABAD NEWS 20 JULY 2026 : GAUTAM  : जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के एलुमनाई अफेयर्स सेल द्वारा एमवी मोबिलिटी लिमिटेड एवं क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक लिमिटेड के सहयोग से पाठ्यक्रम डिज़ाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उद्योग जगत के विशेषज्ञों एवं विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों ने रेल परिवहन, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी तथा उभरती इंजीनियरिंग प्रौद्योगिकियों को विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों में समाहित करने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया।

प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए प्रो. संजीव गोयल, डीन, एलुमनाई अफेयर्स सेल ने कहा कि विश्वविद्यालय निरंतर पाठ्यक्रम सुधारों के माध्यम से विद्यार्थियों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप दक्ष एवं रोजगारोन्मुख बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने एमवी मोबिलिटी लिमिटेड एवं क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक लिमिटेड के संस्थापक तथा एमओबी एलुमनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहित वोहरा की इस पहल की सराहना की। उन्होंने श्री वोहरा को एमवी मोबिलिटी लिमिटेड के प्रस्तावित आईपीओ के लिए बधाई देते हुए कहा कि उद्योग एवं शिक्षण संस्थानों के बीच मजबूत साझेदारी नवाचार, औद्योगिक प्रशिक्षण, इंटर्नशिप, लाइव प्रोजेक्ट तथा विद्यार्थियों के कौशल विकास को नई गति प्रदान करेगी।

इस अवसर पर मोहित वोहरा ने कुलगुरु के दूरदर्शी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वविद्यालय के साथ सहयोग को और सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि एमवी मोबिलिटी लिमिटेड एवं क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक लिमिटेड विश्वविद्यालय के नॉलेज पार्टनर के रूप में संकाय सदस्यों के तकनीकी प्रशिक्षण, औद्योगिक एक्सपोजर कार्यक्रम, अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं के विकास, हैंड्स-ऑन तकनीकी प्रशिक्षण, इंटर्नशिप, औद्योगिक भ्रमण, वास्तविक परियोजनाओं तथा विद्यार्थियों के करियर मार्गदर्शन में सक्रिय सहयोग प्रदान करेंगी।

कार्यशाला के तकनीकी सत्रों में डॉ. पंकज रस्तोगी, डॉ. राजा गौंडन, डॉ. वामसी मोहन, पी. राघवेंद्र, ललित कथूरिया, दिनेश भारद्वाज, लखवीर सिंह तथा अजय कुमावत ने उन्नत रेल प्रणोदन प्रणाली, रेल सिग्नलिंग, ट्रेन इंटीरियर एवं हैवी इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स से संबंधित नवीनतम तकनीकों पर अपने विचार साझा किए। संकाय सदस्यों ने इन तकनीकों को विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में शामिल करने को लेकर सक्रिय चर्चा की।कार्यक्रम का समापन इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष प्रो. मुनीश वशिष्ठ द्वारा प्रस्तुत कार्यशाला प्रतिवेदन के साथ हुआ। प्रो. राजेश आहूजा, डीन, इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संकाय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का सफल समन्वय एवं संचालन डॉ. नीतू गुप्ता ने किया।

उद्योग विशेषज्ञों के सहयोग से जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में पाठ्यक्रम डिज़ाइन कार्यशाला आयोजित

More News

7/20/2026 5:42:53 PM
 जिला तैराकी संघ द्वारा दो दिवसीय फरीदाबाद जिला तैराकी प्रतियोगिता आयोजित

FARIDABAD NEWS 20 JULY 2026 : GAUTAM : दिनांक 1 एवं 2 आगस्त को फरीदाबाद , भूपानी स्थित शान्त। मेरिया इंटरनेशनल स्कूल परिसर में जिला तैराकी संघ, फरीदाबाद द्वारा दो  दिवस Read More...

7/20/2026 5:31:18 PM
सेवा और संस्कार की भावना से ही विकसित भारत का संकल्प होगा साकार कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 20 JULY 2026 ; GAUTAM : हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने भारत विकास परिषद उत्तर क्षेत्र 2 के तत्वावधान में आयोजित 64वें स्थापना दिवस समारोह में Read More...

7/20/2026 4:52:49 PM
उद्योग विशेषज्ञों के सहयोग से जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में पाठ्यक्रम डिज़ाइन कार्यशाला आयोजित

FARIDABAD NEWS 20 JULY 2026 : GAUTAM  : जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के एलुमनाई अफेयर्स सेल द्वारा एमवी मोबिलिटी लिमि Read More...

7/20/2026 4:47:12 PM
Special Tree Plantation Drive Organized by Paryavaran Sanrakshan Gatividhi

FARIDABAD NEWS 20 JULY 2026 : GAUTAM :  A special tree plantation drive was organized today by Paryavaran Sanrakshan GatividhiRead More...

7/20/2026 4:40:04 PM
महाराजा अग्रसेन विवाह समिति द्वारा 26वां सर्वजातीय परिचय सम्मेलन 31 अकटूबर व 1 नवंबर 2026 को होगा : डॉ. ब्रह्मप्रकाश गोयल

FARIDABAD NEWS 20 JULY 2026 : GAUTAM :  हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाराजा अग्रसेन विवाह समिति फरीदाबाद रजि0 26वां सर्वजातीय परिचय सम्मेलन व सामूहिक विवाह बड़ी धू Read More...

7/20/2026 4:36:25 PM
पर्यावरण को बचाना हम सभी का कर्तव्य   : डॉ रामरतन नर्वत 

"पयार्वरण को बचाने के लिए पेड़ तापमान को कंट्रोल करते हैं

 FARIDABAD NEWS 20 JULY 2026 ; GAUTAM : पहाड़ो मे जड़ों से मिट्टी बंधी रहती है, बाढ़ और भूस्खलन Read More...

7/19/2026 6:21:15 PM
प्रभु श्री राम के चंदे में हुई चोरी से करोड़ों राम भक्तों की अटूट श्रद्धा और आस्था को गहरी ठेस : डॉ. सुशील गुप्ता

CHANDIGARH NEWS 19 JULY 2026 ; GAUTAM :  अयोध्या स्थित भगवान श्री राम मंदिर के पावन चंदे में हुई हेराफेरी और भ्रष्टाचार के खिलाफ 14 जुलाई से आम आदमी पार्टी (AAP) ने हरि Read More...

7/19/2026 6:13:13 PM
थैलेसीमिया विजेता पार्थ कालरा ने ठाना है "थैलेसीमिया को भगाना है"

FARIDABAD NEWS 19 JULY 2026 : GAUTAM :  फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया (रजि.), फरीदाबाद के युवा थैलेसीमिया विजेता पार्थ कालरा ने थैलेसीमिया मुक्त भारत के संकल्प को आगे बढ़ Read More...


Welcome