FARIDABAD

HindustanVision Wednesday,29 July , 2026
निजीकरण के खिलाफ और मांगों को लेकर 11 से 13 अगस्त तक तीन दिवसीय हड़ताल का किया ऐलान 

FARIDABAD NEWS 29 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर्स संयुक्त संघर्ष मोर्चा के राज्यव्यापी आह्वान पर बुधवार को सेक्टर-15 के कम्युनिटी सेंटर में हजारों बिजली कर्मचारियों और इंजीनियर्स इकट्ठा हुए जिन्होंने जिला नूंह व गुरुग्राम में पैरेलल लाईसेंस देने,15 अगस्त से कृषि क्षेत्र के लिए अलग से एग्रीकल्चर बिजली वितरण निगम बनाने और स्मार्ट मीटरिंग के खिलाफ सेक्टर-15 से पैदल मार्च करते हुए सेक्टर-12 डीसी आफिस पहुँचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद डीसी की गैरमौजूदगी में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार को अभिमन्यु को सौंपा। ज्ञापन में निजीकरण के उठाए गए सभी कदमों को वापस लेने, निगमों में कई कई वर्षों में कार्यरत ठेका कर्मियों को जॉब सिक्योरिटी देने की बजाय रेगुलर करने, पांच हजार रुपए रिस्क अलाउंस देने, एक्स ग्रेसिया रोजगार स्कीम में लगाई गई अनावश्यक शर्तों को हटाना आदि मांगों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए 11 अगस्त से 13 अगस्त तीन दिवसीय हड़ताल करने का ऐलान किया गया। प्रदर्शन में चेतावनी दी कि अगर हड़ताल के बाद भी एग्री डिस्कॉम को अलग किया तो हड़ताल बिना किसी अन्य नोटिस दिए हड़ताल को आगे बढ़ा दिया जाएगा। प्रदर्शन से पूर्व सेक्टर-15 सामूदायिक केंद्र में बिजली कर्मियों और इंजीनियर्स की आम सभा का आयोजन किया गया। आम सभा की जिसकी अध्यक्षता हरियाणा पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन के सदस्य एसडीओ युगांग जैन, एएचपीसी वर्कर यूनियन के सर्कल सचिव राम चरण पुष्कर व एचएसईबी वर्कर यूनियन के सर्कल सचिव धर्मेंद्र सिंह ने की और संचालन एचएसईबी वर्कर यूनियन के सर्कल सचिव लेखराज चौधरी व एएचपीसी वर्कर यूनियन के सर्कल सचिव कृष्ण कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इलेक्ट्रिसिटी एम्पलाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष लांबा, एचएसईबी वर्कर यूनियन प्रदेश के मुख्य संगठनकर्ता विनोद शर्मा, ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशनज वर्कर यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शब्बीर अहमद गनी, सुनील चौहान स्टेट उपप्रधान ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पैरलल लाइसेंस, एग्री डिस्कॉम व स्मार्ट मीटरिंग निजीकरण के पैकेज का हिस्सा है। जिसको किसी भी सूरत में लागू नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त से शुरू हो रही एग्रीकल्चर डिस्कॉम 5427 करोड़ की बकाया देनदारियों के साथ शुरू होगी। कर्मचारियों को वेतन के लाले पड़ेंगे और किसान की सब्सिडी खत्म होने से रेट बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि पैरेलल लाईसेंस देने की किसी भी बिजली के हितधारकों की नही है।यह एक निजी कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने सभी कर्मचारियों और उपभोक्ताओं से निजीकरण के खिलाफ होने वाले आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

प्रदर्शन में निम्न पदाधिकारियों ने भाग लिया : प्रदर्शन में हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर्स संयुक्त संधर्ष मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारी एक्सईएन संजय मंगला, एक्सईएन उर्मिला ग्रेवाल, करतार सिंह जागलान, परवीन शर्मा, दिगम्बर लाम्बा, मनोज जाखड़, डालचंद शर्मा, संतराम लांबा, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के प्रधान नवल सिंह नरवत, लज्जा राम के अलावा तीनों संगठनों के यूनिट कमेटियों के पदाधिकारी भूप सिंह कौशिक, सोनू गोला, रामकेश सारण, सुरेंद्र शर्मा, मुकेश शर्मा, दिनेश शर्मा एवं रविदत्त शर्मा सहित आदि ने संबोधित किया।

आंदोलन के चरण निम्न प्रकार है : हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर्स संयुक्त मोर्चा के नेता संजय मंगला, विनोद शर्मा व शब्बीर अहमद गनी ने बताया कि प्रदेश के बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर्स कर्मियों की मांगों के प्रति नकारात्मक रवैए और निजीकरण की मुहिम के खिलाफ 11 से 13 अगस्त को तीन दिवसीय हड़ताल करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके बाद तीन से पांच अगस्त तक सभी डिवीजनों में प्रदर्शन किए जाएंगे। इन प्रदर्शनों में हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं उपभोक्ता संधर्ष मंच के उपभोक्ताओं व संयुक्त किसान मोर्चा व‌ ट्रेड यूनियनों को भी शामिल किया जाएगा। आंदोलन के अगले चरण में 6 से 8 अगस्त तक प्रदेश की सभी सब डिवीजनों में प्रदर्शन किए जाएंगे और सरकार द्वारा निजीकरण के उठाए जा रहे कदमों से आम उपभोक्ताओं व किसान पर पड़ने वाले प्रभावों की जानकारी देने के लिए आम जनता के बीच जाकर सभाएं आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि दस अगस्त को संयुक्त किसान मोर्चा व केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा आयोजित प्रदर्शनों के साथ एकजुटता प्रकट करते हुए इनमें भागेदारी करने का फैसला किया है। इसके बाद 11 अगस्त से बिजली कर्मचारी तीन दिवसीय हड़ताल पर चले जाएंगे। उन्होंने बताया कि अगर सरकार और मेनेजमेंट ने कोई किसी भी प्रकार की दमनात्मक कार्यवाही करने का प्रयास किया तो उसी अनुसार माकूल जवाब दिया जाएगा।

निजीकरण के खिलाफ और मांगों को लेकर 11 से 13 अगस्त तक तीन दिवसीय हड़ताल का किया ऐलान 

More News

7/29/2026 8:04:44 PM
कांवड़ यात्रा-2026: सुरक्षा के लिये 2000 के करीब पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा

25 से अधिक स्थानों पर नाकाबंदी, आगरा कैनाल मार्ग रहेगा बंद, CCTV-ड्रोन से होगी गतिविधियों पर नजर

महिला पुलिस, क्राइम ब्रांच, SWAT, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और क्रेन रहेंगी तैनात< Read More...

7/29/2026 6:48:07 PM
स्वयं सहायता समूहों को डेयरी के लिए मिलेगी शामलात भूमि : शिखा

500 वर्ग गज तक जमीन 5 साल के लिए लीज पर दी जाएगी
FARIDABAD NEWS 29 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार ने स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में Read More...

7/29/2026 6:40:13 PM
गुरु चरण कमल अनुरागियों ने श्रद्धा और समर्पण भाव से मनाया गुरु पूर्णिमा महोत्सव

FARIDABAD NEWS 29 JULY 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण दिव्यधाम-श्रीसिद्धदाता आश्रम में गुरुपूर्णिमा महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को गुरु-शिष्य परम्परा Read More...

7/29/2026 6:26:01 PM
योगासन चैंपियनशिप में होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल का स्वर्णिम प्रदर्शन

FARIDABAD NEWS 29 JULY 2026 : GAUTAM : 24 से 28 जुलाई, 2026 तक भारतीय पब्लिक स्कूल, रेवाड़ी में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन–II योगासन चैंपियनशिप 2026 में होली चाइल्ड पब् Read More...

7/29/2026 6:22:06 PM
गुरु पूर्णिमा पर वरिष्ठ अधिवक्ता एल.एन. पाराशर के शिष्यों ने उन्हें फूल माला पहनाकर आशीर्वाद प्राप्त किया 

FARIDABAD NEWS 29 JULY 2027 ; GAUTAM ; आप सभी को ज्ञात होगा कि आज गुरु पूर्णिमा है आज के दिन हर  शिष्य अपने गुरु को पूज कर उन्हें आशीर्वाद प्राप्त करने की प्रथा सदियों Read More...

7/29/2026 6:14:50 PM
निजीकरण के खिलाफ और मांगों को लेकर 11 से 13 अगस्त तक तीन दिवसीय हड़ताल का किया ऐलान 

FARIDABAD NEWS 29 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर्स संयुक्त संघर्ष मोर्चा के राज्यव्यापी आह्वान पर बुधवार को सेक्टर-15 के कम्युनिटी सेंटर में हजारों Read More...

7/28/2026 7:30:17 PM
आनंद मार्केट का ब्यूटी पेजेंट कार्यक्रम संपन्न

PALWAL NEWS 28 JULY 2026 : GAUTAM : आनंद मार्केट एवं पी.बी.ए इवेंट कंपनी द्वारा सिटी लाइट बैंक्विट हॉल में एक ब्यूटी पेजेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बॉलीवु Read More...

7/28/2026 5:02:41 PM
पॉक्सो अधिनियम के तहत अपराध की सूचना देना हर नागरिक का कानूनी दायित्व : सीजेएम जितेन्द्र सिंह

सेक्टर-7/8 विद्यालय में पॉक्सो अधिनियम पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
FARIDABAD NEWS 28 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देशानु Read More...


Welcome