FARIDABAD

HindustanVision Wednesday,29 July , 2026
योगासन चैंपियनशिप में होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल का स्वर्णिम प्रदर्शन

FARIDABAD NEWS 29 JULY 2026 : GAUTAM : 24 से 28 जुलाई, 2026 तक भारतीय पब्लिक स्कूल, रेवाड़ी में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन–II योगासन चैंपियनशिप 2026 में होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल, सेक्टर-29, फरीदाबाद की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 स्वर्ण, 2 रजत एवं 2 कांस्य पदक जीतकर विद्यालय एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया।

अंडर-14 बालिका वर्ग में विद्यालय की अंकिता, अर्पिता, आराध्या, ऋषिका एवं कृतिका ने पारंपरिक टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर प्रतियोगिता में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। इसके अतिरिक्त अंकिता ने पारंपरिक एकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक, ऋषिका एवं अर्पिता की जोड़ी ने रिदमिक पेयर स्पर्धा में स्वर्ण पदक, जबकि अंकिता एवं आराध्या की जोड़ी ने आर्टिस्टिक पेयर स्पर्धा में रजत पदक प्राप्त किया। वहीं आराध्या एवं अर्पिता ने पारंपरिक एकल स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किए।

विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय के डायरेक्टर साकेत भाटिया ने सभी विजेता छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अंशु टंडन ने कहा कि विद्यालय के विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख सहित विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के 500 से अधिक प्रतिभागियों के बीच विद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं फरीदाबाद का नाम रोशन किया।

विद्यालय के योगासन कोच श्याम कुमार ने बताया कि इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय की टीम ने सितंबर माह में फरीदाबाद स्थित आशा ज्योति विद्यापीठ में आयोजित होने वाली सीबीएसई राष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

विद्यालय परिवार ने सभी विजेता छात्राओं, उनके अभिभावकों, टीम मैनेजर वंदना शर्मा तथा कोच श्याम कुमार को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

योगासन चैंपियनशिप में होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल का स्वर्णिम प्रदर्शन

More News

7/29/2026 8:04:44 PM
कांवड़ यात्रा-2026: सुरक्षा के लिये 2000 के करीब पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा

25 से अधिक स्थानों पर नाकाबंदी, आगरा कैनाल मार्ग रहेगा बंद, CCTV-ड्रोन से होगी गतिविधियों पर नजर

महिला पुलिस, क्राइम ब्रांच, SWAT, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और क्रेन रहेंगी तैनात< Read More...

7/29/2026 6:48:07 PM
स्वयं सहायता समूहों को डेयरी के लिए मिलेगी शामलात भूमि : शिखा

500 वर्ग गज तक जमीन 5 साल के लिए लीज पर दी जाएगी
FARIDABAD NEWS 29 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार ने स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में Read More...

7/29/2026 6:40:13 PM
गुरु चरण कमल अनुरागियों ने श्रद्धा और समर्पण भाव से मनाया गुरु पूर्णिमा महोत्सव

FARIDABAD NEWS 29 JULY 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण दिव्यधाम-श्रीसिद्धदाता आश्रम में गुरुपूर्णिमा महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को गुरु-शिष्य परम्परा Read More...

7/29/2026 6:26:01 PM
योगासन चैंपियनशिप में होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल का स्वर्णिम प्रदर्शन

FARIDABAD NEWS 29 JULY 2026 : GAUTAM : 24 से 28 जुलाई, 2026 तक भारतीय पब्लिक स्कूल, रेवाड़ी में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन–II योगासन चैंपियनशिप 2026 में होली चाइल्ड पब् Read More...

7/29/2026 6:22:06 PM
गुरु पूर्णिमा पर वरिष्ठ अधिवक्ता एल.एन. पाराशर के शिष्यों ने उन्हें फूल माला पहनाकर आशीर्वाद प्राप्त किया 

FARIDABAD NEWS 29 JULY 2027 ; GAUTAM ; आप सभी को ज्ञात होगा कि आज गुरु पूर्णिमा है आज के दिन हर  शिष्य अपने गुरु को पूज कर उन्हें आशीर्वाद प्राप्त करने की प्रथा सदियों Read More...

7/29/2026 6:14:50 PM
निजीकरण के खिलाफ और मांगों को लेकर 11 से 13 अगस्त तक तीन दिवसीय हड़ताल का किया ऐलान 

FARIDABAD NEWS 29 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर्स संयुक्त संघर्ष मोर्चा के राज्यव्यापी आह्वान पर बुधवार को सेक्टर-15 के कम्युनिटी सेंटर में हजारों Read More...

7/28/2026 7:30:17 PM
आनंद मार्केट का ब्यूटी पेजेंट कार्यक्रम संपन्न

PALWAL NEWS 28 JULY 2026 : GAUTAM : आनंद मार्केट एवं पी.बी.ए इवेंट कंपनी द्वारा सिटी लाइट बैंक्विट हॉल में एक ब्यूटी पेजेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बॉलीवु Read More...

7/28/2026 5:02:41 PM
पॉक्सो अधिनियम के तहत अपराध की सूचना देना हर नागरिक का कानूनी दायित्व : सीजेएम जितेन्द्र सिंह

सेक्टर-7/8 विद्यालय में पॉक्सो अधिनियम पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
FARIDABAD NEWS 28 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देशानु Read More...


Welcome