- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Saturday,15 August , 2026
FARIDABAD NEWS 15 AUG 2026 : GAUTAM : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हरियाणा महिला स्वर्णकार संगठन द्वारा एक शाम राष्ट्र के नाम पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन सैक्टर-15 कम्यूनिटी सेन्टर में किया गया । इस अवसर पर महिलाओं के लिए विशेष रूप से तीज पर्व का भी कार्यक्रम रखा गया है जिसमें हरियाणा महिला स्वर्णकार संगठन की प्रदेश अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्रीमती सुनीता वर्मा बतौर मुख्य अतिथि थी ।
विशेष रूप से उत्तरप्रदेश से विधायक विनय वर्मा के भाई हरीश वर्मा , हिसार चेयरमैन श्रीमती रीमा सोनी , विकास चेन के डायरेक्टर रामौतार सोनी ,स्वर्णकार समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी रघुनाथ वर्मा , बल्लभगढ़ सुनार समाज के अध्यक्ष कैनहया लाल वर्मा, हरियाणा सरकार के पूर्व सहायक एडवोकेट जनरल विकास वर्मा, हरियाणा स्वर्णकार वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सुरेश वर्मा, स्वर्णकार समाज के प्रधान सचिन वर्मा एंव गणमान्य पदाधिकारी मौजूद थे ।
कार्यक्रम की संयोजक डॉ अनीता सोनी जिला अध्यक्ष फरीदाबाद एंव सुनार समाज बल्लभगढ़ के अध्यक्ष कन्हैयालाल वर्मा थे ।
कार्यक्रम में काव्य पाठ देश के मशहूर एंव वरिष्ठ कवि दिनेश रघुवंशी, सुरेंद्र यादवेंद्र बारां राजस्थान अंतराष्ट्रीय हास्य कविराष्ट्रीय , अन्तर्राष्ट्रीय कवयित्री डॉ अनीता सोनी एंव कवि अशोक वर्मा ने किया ।
सुनीता वर्मा ने कहा कि समाज को आज हरियाणा स्वर्ण कला बोर्ड की ज़रूरत है जो समाज के हितों की रक्षा की जा सके । उन्होंने कहा कि महाराज अजमीढ़ देव की जयंती प्रदेश स्तर पर राज्य सरकार द्वारा बनाई जाए । समाज की महिलाओं के लिए शिक्षा एंव स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से कार्य करेंगे । जल्द ही महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए बड़े शिविरों का आयोजन भी किया जाएगा
जिला अध्यक्ष डा अनीता सोनी ने कहा कि आने वाले समय में समाज की महिलाओं को राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करना होगा । समाज में शादी से पुर्व वेडिंग शूट जैसी गतिविधियों का विरोध किया।
प्रदेश महासचिव सपना वर्मा एडवोकेट ने कहा कि समाज में बढ़ते पारिवारिक विवादों को कम करने के लिए क़ानूनी सहायता के साथ उचित काउंसिलिंग भी करने का निर्णय लिया गया ।
बल्लभगढ़ सुनार समाज के अध्यक्ष कैनहया लाल वर्मा ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर धन्यवाद किया ।
पूरे प्रदेशभर से स्वर्णकार समाज की सक्रिय महिलाओं को आमंत्रित किया गया था ।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समाज की महिलाओं के सम्मान एवं सशक्तिकरण पर विशेष जोर रहा तथा सैकड़ों महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही ।
इस बैठक में बल्लभगढ़ के पूर्व अध्यक्ष मुकेश वर्मा, सतवीर वर्मा नम्बरदार, बलदेव वर्मा, दीपक कपिल , सीनियर एडवोकेट आर.पी.वर्मा, आर.डी. वर्मा , एस. के वर्मा, तेजवीर वर्मा, रमेश डाबर , विशेष वर्मा , अंकुश वर्मा, रवि सोनी,इन्द्रा वर्मा महासचिव, कविता वर्मा, शिप्रा वर्मा, कविता वर्मा एडवोकेटए प्रिया वर्मा, मनीष वर्मा एडवोकेट, पलक वर्मा, सीता वर्मा, पिंकी वर्मा, मधु वर्मा, जय किशन वर्मा, अंकुश वर्मा, पानीपत निवासी विशाल वर्मा, हिसार हेंमत सोनी , संदीप वर्मा पलवल , सुरेश सोनी , मंजू वर्मा सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रही।
BALLABGARH NEWS 15 AUG 2026 : GAUTAM : स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, घरौड़ा ब्रांच के विद्यार्थियों ने एसडीएम कार्यालय बल्लभगढ़ में आयोजित स्वत Read More...
FARIDABAD NEWS 15 AUG 2026 : GAUTAM : पं. जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय, फरीदाबाद में देश का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया Read More...
FARIDABAD NEWS 15 AUG 2026 : GAUTAM सतयुग दर्शन ट्रस्ट सतयुग दर्शन वसुंधरा परिसर में 15 अगस्त को “सतयुग परिवार–स्नेह मिलन” कार्यक्रम का आयोजन किया गय Read More...
FARIDABAD NEWS 15 AUG 2026 : GAUTAM : देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बल्लभगढ़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह, देशभक्ति और गौरव के साथ मनाया गया। विधाय Read More...
FARIDABAD NEWS 15 AUG 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीसिद्धदाता आश्रम परिसर में संचालित स्वामी श्रीसुदर्शनाचार्य वेद वेदांग संस्कृत महाविद्यालय में शनिवा Read More...
FARIDABAD NEWS 15 AUG 2026 : GAUTAM : देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद महानगर जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष सोहन पाल सिंह Read More...
FARIDABAD NEWS 15 AUG 2026 : GAUTAM : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हरियाणा महिला स्वर्णकार संगठन द्वारा एक शाम राष्ट्र के नाम पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन सैक्टर-15 क Read More...
शहीदों के बलिदान से मिली आजादी, उनके आदर्शों को आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी पिछले 12 वर्षों में 425 शहीदों के आश्रितों को दी सरकारी नौकरी : विपुल गोयल
FARIDABAD NEWS 1
Read More...