- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Saturday,15 August , 2026
FARIDABAD NEWS 15 AUG 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीसिद्धदाता आश्रम परिसर में संचालित स्वामी श्रीसुदर्शनाचार्य वेद वेदांग संस्कृत महाविद्यालय में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह में महाविद्यालय के संरक्षक अनंतश्री विभूषित इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा पीठाधीश्वर श्रीमद जगदगु़रु़ रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने देश के स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए श्रद्धाजंलि अर्पित की और ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने उपस्थित विद्वार्थियों और श्रद्धालुओं को को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक के लिए स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ एक बड़ा उत्सव है, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और स्वतंत्रता के मूल्यों की रक्षा के लिए यह दिन कुछ संकल्प लेने का दिन भी है, तभी स्वतंत्रता का भाव सार्थक होगा। मानव जीवन के लिए सबसे प्रथम संकल्प विकारो से मुक्ति पाना होना चाहिए। और यही सच्ची स्वतंत्रता है। साथ ही देश का कर्तव्यनिष्ठ नागिरक बनकर देश की सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करना सीखें। स्वामी जी ने राष्ट्रभक्ति और स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि …देश हमें देता है सब कुछ, हम भी कुछ देना सीखें- यह भावना हर भारतीय के मन में होनी चाहिए। देश, धर्म और मातृभूमि को आपने क्या दिया? यह विचार भी करना आवश्यक है। जीवन में पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्यों का पालन, और समाज सेवा जैसे छोटे लेकिन महत्वपूर्ण कदम उठाने का संकल्प ले। यहीं मातृभूमि के प्रति कृतज्ञता हो सकती है। अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें और अपने आस-पास अधिक से अधिक पेड़ लगाएं ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा मिल सके। जल संरक्षण और ऊर्जा की बचत करें। पानी की बर्बादी रोकें और बिजली का सही उपयोग करके प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करें। सकारात्मक विचारों के साथ एक जिम्मेदार नागरिक बनें। देश की सांस्कृतिक विरासत पर गौरव करें। इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक विधाओ ने उपस्थित जनो को भावविभोर कर दिया। स्वामी जी ने इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों का उत्साहवर्द्धन किया। साथ ही प्रेरक कार्यक्रम के लिए आचार्यो और विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य ओम प्रकाश तिवारी, दिल्ली पुलिस के पूर्व उपायुक्त अतुल कुमार आदि उपस्थित रहे।
BALLABGARH NEWS 15 AUG 2026 : GAUTAM : स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, घरौड़ा ब्रांच के विद्यार्थियों ने एसडीएम कार्यालय बल्लभगढ़ में आयोजित स्वत Read More...
FARIDABAD NEWS 15 AUG 2026 : GAUTAM : पं. जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय, फरीदाबाद में देश का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया Read More...
FARIDABAD NEWS 15 AUG 2026 : GAUTAM सतयुग दर्शन ट्रस्ट सतयुग दर्शन वसुंधरा परिसर में 15 अगस्त को “सतयुग परिवार–स्नेह मिलन” कार्यक्रम का आयोजन किया गय Read More...
FARIDABAD NEWS 15 AUG 2026 : GAUTAM : देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बल्लभगढ़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह, देशभक्ति और गौरव के साथ मनाया गया। विधाय Read More...
FARIDABAD NEWS 15 AUG 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीसिद्धदाता आश्रम परिसर में संचालित स्वामी श्रीसुदर्शनाचार्य वेद वेदांग संस्कृत महाविद्यालय में शनिवा Read More...
FARIDABAD NEWS 15 AUG 2026 : GAUTAM : देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद महानगर जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष सोहन पाल सिंह Read More...
FARIDABAD NEWS 15 AUG 2026 : GAUTAM : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हरियाणा महिला स्वर्णकार संगठन द्वारा एक शाम राष्ट्र के नाम पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन सैक्टर-15 क Read More...
शहीदों के बलिदान से मिली आजादी, उनके आदर्शों को आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी पिछले 12 वर्षों में 425 शहीदों के आश्रितों को दी सरकारी नौकरी : विपुल गोयल
FARIDABAD NEWS 1
Read More...