FARIDABAD

HindustanVision Sunday,16 August , 2026
वंदे मातरम् के अपमान पर कांग्रेस सार्वजनिक माफी मांगे : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 16 AUG 2026 : GAUTAM : राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सम्मान को लेकर कांग्रेस नेतृत्व के रवैये के विरोध में भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद ने रविवार शाम जोरदार एवं शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ.अर्चना गुप्ता के निर्देशानुसार भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय ‘अटल कमल’ से गीता मंदिर, सेक्टर-15 तक कैंडल मार्च निकाला गया। हाथों में जलती मोमबत्तियां और जुबां पर ‘वंदे मातरम्’ तथा ‘भारत माता की जय’ के जयघोष के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगीत की गरिमा और देश के अमर बलिदानियों के सम्मान की रक्षा का संकल्प दोहराया। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संदीप जोशी, जिला प्रभारी लतिका शर्मा, महापौर प्रवीण बतरा जोशी, जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, शोभित अरोड़ा मुख्य तैयार पर उपस्थित रहे।

कैंडल मार्च के दौरान पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रभक्ति के नारों के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय सम्मान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता केवल राजनीतिक संघर्ष का परिणाम नहीं, बल्कि लाखों स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों और देशभक्तों के त्याग, तपस्या और बलिदान का परिणाम है। ऐसे में स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनादर स्वीकार नहीं किया जा सकता।

श्री गोयल ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ महज शब्दों और सुरों का गीत नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रत चेतना, राष्ट्रभक्ति और करोड़ों देशवासियों के स्वाभिमान का प्रतीक है। इसी राष्ट्रगीत ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष कर रहे असंख्य क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों में मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने का जज्बा पैदा किया था। ‘वंदे मातरम्’ का एक-एक शब्द देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले वीरों की स्मृतियों से जुड़ा हुआ है।

श्री गोयल ने कहा कि देश के राष्ट्रगीत और राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान किसी राजनीतिक दल की विचारधारा का विषय नहीं, बल्कि प्रत्येक भारतीय की भावना और हमारे गौरवशाली इतिहास से जुड़ा विषय है। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के इस आचरण से राष्ट्रगीत और देश के बलिदानियों के सम्मान को ठेस पहुंची है, कांग्रेस नेतृत्व को राजनीतिक बयानबाजी के बजाय अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए देशवासियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भाजपा राष्ट्र के सम्मान, राष्ट्रीय प्रतीकों की गरिमा और देश के वीर सपूतों की गौरवशाली विरासत के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी। देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले बलिदानियों का सम्मान करना प्रत्येक भारतीय का नैतिक और राष्ट्रीय कर्तव्य है।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना, सीमा भारद्वाज,मुकेश शर्मा,जिला सचिव मनीष छोंकर,तरनजीत भाटिया, सुनील कुमार,राज मदान,मूलचन्द मित्तल, मनोज वशिष्ठ, सुरेन्द्र जांगड़ा,पार्षद ज्योति सिलानी,रोमा नंबरदार,अमित भारद्वाज, अजय प्रताप सिंह,सचिन ठाकुर,रजनीश सिंह,अवतार चंदीला,रोहित भाटिया,स्वेता शर्मा,रेखा मिश्रा, ललित भारद्वाज, शुभांकित गुप्ता, आनंद कुमार कश्यप और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, मंडल पदाधिकारी, मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वंदे मातरम् के अपमान पर कांग्रेस सार्वजनिक माफी मांगे : विपुल गोयल

More News

8/16/2026 7:25:54 PM
हरियाणा में खिलाड़ी और सैनिकों को मिलता है भरपूर सम्मान : राजेश नागर

मंत्री राजेश नागर ने युवाओं से खेलों में रुझान बढ़ाने की अपील की
FARIDABAD NEWS 16 AUG 2026 : GAUTAM :  तिगांव की ऐतिहासिक कुश्ती एक बार फिर अपने पूरे रंग म Read More...

8/16/2026 7:23:20 PM
वंदे मातरम् के अपमान पर कांग्रेस सार्वजनिक माफी मांगे : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 16 AUG 2026 : GAUTAM : राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सम्मान को लेकर कांग्रेस नेतृत्व के रवैये के विरोध में भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद ने रविवा Read More...

8/16/2026 6:44:26 PM
काशी की पावन मिट्टी से भरे कलश सभी मंडलों के मंदिरों में होंगे स्थापित

FARIDABAD NEWS 16 AUG 2026 : GAUTAM : संत गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत सीर गोवर्धनपुर, काशी स Read More...

8/16/2026 6:39:57 PM
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में एसआईआर को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन

 FARIDABAD NEWS 16 AUG 2026 : GAUTAM : सैक्टर-9 स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में एसआईआर को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक मेंं अखिल भारतीय कां Read More...

8/16/2026 6:34:59 PM
विपुल गोयल के नेतृत्व में फरीदाबाद में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

FARIDABAD NEWS 16 AUG 2026 : GAUTAM : स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के नेतृत्व में 15 अगस्त 2026 की शाम फरीदाबाद में भव्य तिरंग Read More...

8/16/2026 6:29:41 PM
रक्षाबंधन पर खेड़ी कलाँ में विशाल दंगल का आयोजन 

FARIDABAD NEWS 16 AUG 2026 : GAUTAM :  आज खेड़ी कलां ग्रेटर फरीदाबाद में सीताराम पट्टी धर्मशाला में दंगल को लेकर एक मीटिंग रखी गई।जिसमें निर्णय हुआ कि हर वर्ष की भाँति Read More...

8/16/2026 6:26:31 PM
विजय उत्सव के रूप में मानव सेवा समिति ने मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह

विश्व विजयी तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा, 

FARIDABAD NEWS 16 AUG 2026 : GAUTAM : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मानव सेवा समिति ने विद्या मंदिर स्कूल सेक्टर Read More...

8/16/2026 6:20:54 PM
स्वतंत्रता दिवस पर संत श्री आशारामजी बापू आश्रम द्वारा राम भाई के निर्देशन में तिरंगा यात्रा का आयोजन

FARIDABAD NEWS 16 AUG 2026 : GAUTAM : आजादी के 80 में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में विशाल एवं भव्य राष्ट्र जागृति  तिरंगा यात्रा संत श्री आशारामजी बापू आश्रम द्वारा श्र Read More...


Welcome