FARIDABAD

HindustanVision Sunday,16 August , 2026
हरियाणा में खिलाड़ी और सैनिकों को मिलता है भरपूर सम्मान : राजेश नागर

मंत्री राजेश नागर ने युवाओं से खेलों में रुझान बढ़ाने की अपील की
FARIDABAD NEWS 16 AUG 2026 : GAUTAM :  तिगांव की ऐतिहासिक कुश्ती एक बार फिर अपने पूरे रंग में दिखी जब खेल स्टेडियम में आयोजित दंगल में हिंद केसरी कलुआ गुर्जर ने ईरान के पहलवान को चित कर ढाई लाख रुपए का इनाम अपने नाम किया। इसी प्रकार अनाज मंडी में आयोजित दंगल में सबसे बड़ी ढाई लाख की कुश्ती शेरा गुर्जर ने जीती।
दंगल शुरू कराने पहुंचे हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने सभी युवाओं से खेलों में रुझान बढ़ाने की अपील की। उन्होंने युवाओं से कहा कि वह सभी प्रकार के नशे को ना कहें और जिंदगी जीने के लिए खेलों में अपना समय बिताएं। उन्होंने कहा कि आज खेलों को भी करियर के रूप में लिया जा सकता है। हरियाणा सरकार खिलडिय़ों को देश में सबसे ज्यादा नगद इनाम देती है। पहले तो आप देश के लिए खेल खेलते हैं और बाद में उस खेल में आने वाले भविष्य के खिलाडिय़ों को तराशने का काम भी करते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की धरती पर खिलाड़ी और सैनिकों को भरपूर सम्मान प्राप्त होता है।
मंत्री राजेश नागर ने तिगांव खेल स्टेडियम में आयोजित ऐतिहासिक दंगल को संबोधित किया जिसका संयोजन तिगांव अधाना पट्टी के सरपंच प्रतिनिधि वेद प्रकाश अधाना ने किया। वह यहां अनाज मंडी में तिगांव सरपंच विक्रम प्रताप नागर द्वारा आयोजित दंगल में भी पहुंचे और खिलाडिय़ों के हाथ मिलवाकर कुश्ती प्रारंभ करवाई। दोनों जगह पर बड़ी कुश्तियां ढाई-ढाई लाख रुपए की आयोजित हुईं।
इन दंगलों में बड़ी संख्या में पहुंचे कुश्ती प्रेमियों ने एक बार फिर दिखाया कि परंपरागत खेलों के साथ किस दीवानगी से लोग जुड़े हैं। वर्षों से चली आ रही इस दंगल परंपरा में देश विदेश से नामी पहलवान आए थे। वहीं 84 पाल की सरदारी, पंच.सरपंच और क्षेत्र के गणमान्य लोगों की मौजूदगी ने कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ा दिया।  

हरियाणा में खिलाड़ी और सैनिकों को मिलता है भरपूर सम्मान : राजेश नागर

More News

8/16/2026 7:25:54 PM
हरियाणा में खिलाड़ी और सैनिकों को मिलता है भरपूर सम्मान : राजेश नागर

मंत्री राजेश नागर ने युवाओं से खेलों में रुझान बढ़ाने की अपील की
FARIDABAD NEWS 16 AUG 2026 : GAUTAM :  तिगांव की ऐतिहासिक कुश्ती एक बार फिर अपने पूरे रंग म Read More...

8/16/2026 7:23:20 PM
वंदे मातरम् के अपमान पर कांग्रेस सार्वजनिक माफी मांगे : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 16 AUG 2026 : GAUTAM : राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सम्मान को लेकर कांग्रेस नेतृत्व के रवैये के विरोध में भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद ने रविवा Read More...

8/16/2026 6:44:26 PM
काशी की पावन मिट्टी से भरे कलश सभी मंडलों के मंदिरों में होंगे स्थापित

FARIDABAD NEWS 16 AUG 2026 : GAUTAM : संत गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत सीर गोवर्धनपुर, काशी स Read More...

8/16/2026 6:39:57 PM
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में एसआईआर को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन

 FARIDABAD NEWS 16 AUG 2026 : GAUTAM : सैक्टर-9 स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में एसआईआर को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक मेंं अखिल भारतीय कां Read More...

8/16/2026 6:34:59 PM
विपुल गोयल के नेतृत्व में फरीदाबाद में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

FARIDABAD NEWS 16 AUG 2026 : GAUTAM : स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के नेतृत्व में 15 अगस्त 2026 की शाम फरीदाबाद में भव्य तिरंग Read More...

8/16/2026 6:29:41 PM
रक्षाबंधन पर खेड़ी कलाँ में विशाल दंगल का आयोजन 

FARIDABAD NEWS 16 AUG 2026 : GAUTAM :  आज खेड़ी कलां ग्रेटर फरीदाबाद में सीताराम पट्टी धर्मशाला में दंगल को लेकर एक मीटिंग रखी गई।जिसमें निर्णय हुआ कि हर वर्ष की भाँति Read More...

8/16/2026 6:26:31 PM
विजय उत्सव के रूप में मानव सेवा समिति ने मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह

विश्व विजयी तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा, 

FARIDABAD NEWS 16 AUG 2026 : GAUTAM : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मानव सेवा समिति ने विद्या मंदिर स्कूल सेक्टर Read More...

8/16/2026 6:20:54 PM
स्वतंत्रता दिवस पर संत श्री आशारामजी बापू आश्रम द्वारा राम भाई के निर्देशन में तिरंगा यात्रा का आयोजन

FARIDABAD NEWS 16 AUG 2026 : GAUTAM : आजादी के 80 में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में विशाल एवं भव्य राष्ट्र जागृति  तिरंगा यात्रा संत श्री आशारामजी बापू आश्रम द्वारा श्र Read More...


Welcome