FARIDABAD

HindustanVision Monday,24 August , 2026
इशांत सोलंकी ने नॉर्थ ज़ोन शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर नेशनल के लिए किया क्वालीफाई

FARIDABAD NEWS 24 AUG 2026 : GAUTAM : विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, घरौड़ा ब्रांच के कक्षा 9वीं के होनहार छात्र इशांत सोलंकी ने 45वीं नॉर्थ ज़ोन शूटिंग चैंपियनशिप ऑफ इंडिया में शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। इशांत की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, उनके माता-पिता, शिक्षकों और साथी विद्यार्थियों में खुशी और उत्साह का माहौल है।
देहरादून में आयोजित 45वीं North Zone Shooting Championship of India में इशांत सोलंकी ने 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत वर्ग (Individual) में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में इशांत ने अपने शानदार प्रदर्शन, एकाग्रता, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के दम पर जीत हासिल की और अब उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। यह प्रतियोगिता 17 अगस्त से 2 सितंबर तक आयोजित की जा रही है।
यह प्रतिष्ठित शूटिंग चैंपियनशिप National Rifle Association of India (NRAI) के तत्वावधान में आयोजित की जाती है। नॉर्थ ज़ोन स्तर पर सफलता हासिल करने के बाद अब इशांत दिसंबर में आयोजित होने वाली नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगे। विद्यालय परिवार को उम्मीद है कि राष्ट्रीय स्तर पर भी इशांत अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए नई उपलब्धियां हासिल करेंगे।
इशांत की सफलता पर विद्यालय चेयरमैन धर्मपाल यादव ने उन्हें और उनके माता-पिता को हार्दिक बधाई दी। स्कूल चेयरमैन ने कहा कि यह उपलब्धि केवल इशांत की मेहनत का परिणाम नहीं है, बल्कि उनके माता-पिता के सहयोग, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और उनकी स्वयं की लगन एवं अनुशासन का भी प्रमाण है।
विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने इशांत की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें नेशनल चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दीं। स्कूल का मानना है कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में विद्यार्थियों की भागीदारी उनके व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
इशांत सोलंकी की यह उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। यह सफलता संदेश देती है कि मेहनत, अनुशासन, एकाग्रता और सही मार्गदर्शन के साथ कोई भी विद्यार्थी अपने सपनों को सफलता में बदल सकता है। विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल परिवार इशांत को नेशनल चैंपियनशिप के लिए ढेरों शुभकामनाएं देता है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।

इशांत सोलंकी ने नॉर्थ ज़ोन शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर नेशनल के लिए किया क्वालीफाई

More News

8/25/2026 6:51:23 PM
मंत्री राजेश नागर ने अनाज गोदाम के औचक निरीक्षण में साफ-सफाई में खामियों पर जताई नाराजगी

FARIDABAD NEWS 25 AUG 2026 : GAUTAM : हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने मंगलवार को तिगांव स्थित अनाज गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण Read More...

8/25/2026 6:46:03 PM
बीन वादन की पारंपरिक कला को बढ़ावा देने के लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन : मूर्ति दलाल

- 8 से 10 कलाकारों का दल और 3 से 4 बीन वादक होना अनिवार्य
- राज्य स्तरीय बीन प्रतियोगिता में विजेता दलों को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार
FARIDABAD NEWS 25 AUG 2026 : GAUTAM : Read More...

8/25/2026 6:41:29 PM
Social Work Students Undertake Educational Visit to Devashray Animal Hospital

FARIDABAD NEWS 25 AUG 2026 : GAUTAM : Under the 'Weekly Skill Boost' series, the Department of Communication and Media Technology at J.C. Bose University of Sci Read More...

8/25/2026 6:38:55 PM
पेड़ बनने तक करें देखभाल, तभी पौधारोपण कार्यक्रम की सार्थकता :  कैलाश शर्मा

मानव सेवा समिति ने"पौधा लगाओ,उसे हरा भरा पेड़ बनाओ" अभियान के तहत लगाए 11 पौधे

FARIDABAD NEWS 25 AUG 2026 : GAUTAM : मानव सेवा समिति ने&nbs Read More...

8/25/2026 6:34:14 PM
फरीदाबाद की स्वच्छता व्यवस्था को मिलेगा नया विस्तार और मजबूती : विपुल गोयल

करीब 835.73 करोड़ रुपये की डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण एवं परिवहन परियोजना का टेंडर फाइनल, आधुनिक संसाधनों से मजबूत होगी शहर की वेस्ट मैनेजमेंट व्यवस्था

F Read More...

8/24/2026 8:06:43 PM
जमीनी अनुभव और कार्यकर्ताओं की पसंद को कांग्रेस में मिलती है प्राथमिकता : उमंग सिंघार

पृथला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने पहुंचे एआईसीसी पर्यवेक्षक, फरीदाबाद कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष को लेकर हुआ मंथन, विधायक रघुबीर तेवतिया भी रहे मौजूद  
PRITHLA NE Read More...

8/24/2026 6:37:59 PM
जनता की सेवा सर्वोपरि, प्रत्येक समस्या का समयबद्ध समाधान हमारी प्राथमिकता : विपुल गोयल

नारनौल में जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति की बैठक में 10 परिवादों की सुनवाई, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
NARNAUL NEWS 24 AUG 2026 : GAUTAM : हरियाणा Read More...

8/24/2026 6:10:10 PM
सीआरएम योजना के तहत किसानों को मिलेगा कृषि यंत्रों पर अनुदान, सुपर सीडर के लिए 7 किसान चयनित : शिखा

FARIDABAD NEWS 24 AUG 2026 : GAUTAM : जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिखा की अध्यक्षता में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा 20 अगस्त 2026 को लघु सचिवालय सभागार में Read More...


Welcome