FARIDABAD

HindustanVision Monday,24 August , 2026
जमीनी अनुभव और कार्यकर्ताओं की पसंद को कांग्रेस में मिलती है प्राथमिकता : उमंग सिंघार

पृथला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने पहुंचे एआईसीसी पर्यवेक्षक, फरीदाबाद कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष को लेकर हुआ मंथन, विधायक रघुबीर तेवतिया भी रहे मौजूद  
PRITHLA NEWS 24 AUG 2026 : GAUTAM : मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं फरीदाबाद जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्षों के चयन के लिए संगठन सृजन प्रभारी बनाए गए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ऑब्जर्वर उमंग सिंघार ने कहा कि कांग्रेस संगठन में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करते हुए कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित कर रही है। संगठन में पद किसी व्यक्ति पर थोपे नहीं जाएंगे, बल्कि कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं की राय, जमीनी राजनीतिक अनुभव, सक्रियता तथा संगठनात्मक क्षमता को ध्यान में रखते हुए जिम्मेदारियां तय की जाएंगी। उमंग सिंघार सोमवार को पृथला विधानसभा क्षेत्र स्थित दीप फार्म में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर हरियाणा कांग्रेस कमेटी के ऑब्जर्वर एवं विधायक चन्द्रप्रकाश, विलेन्द्र थारवी तथा वजीर सिंह पन्नू भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। पृथला विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर पृथला के विधायक रघुबीर तेवतिया ने पर्यवेक्षकों का पगड़ी बांधकर एवं फूलों के बुके भेंट कर अपनी विधानसभा में आने पर जोरदार स्वागत किया। बैठक के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में संगठन सृजन अभियान को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया तथा कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आपसी समन्वय बढ़ाने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को प्रभावी बनाने को लेकर पर्यवेक्षकों के समक्ष अपने सुझाव रखे। इस मौके पर हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता तरूण तेवतिया, पृथला के ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण तंवर व मोहना ब्लॉक अध्यक्ष बंटी हुड्डा भी मुख्यरूप से मौजूद थे।
मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की स्पष्ट सोच है कि कांग्रेस संगठन में जिम्मेदारियां लोकतांत्रिक तरीके से तय होनी चाहिए और कार्यकर्ताओं की आवाज को सर्वोच्च प्राथमिकता मिलनी चाहिए। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा के विभिन्न जिलों में संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है। फरीदाबाद जिला में भी कार्यकर्ताओं और नेताओं से सीधा संवाद कर उनकी राय जानी जा रही है, ताकि संगठन को नई ऊर्जा और मजबूत नेतृत्व प्रदान किया जा सके। उन्होंने कहा कि वह फरीदाबाद देहात जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर पृथला विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की राय जानने पहुंचे हैं। इसी के तहत कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेताओं से अलग-अलग संवाद कर संगठन की वर्तमान स्थिति, जमीनी स्तर पर पार्टी की सक्रियता, संगठन को मजबूत करने के उपायों तथा आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर विस्तार से सुझाव लिए गए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं से प्राप्त सभी सुझावों और राय को रिपोर्ट के रूप में पार्टी हाईकमान के समक्ष रखा जाएगा।
उमंग सिंघार ने कहा कि कांग्रेस ऐसे जमीनी, निष्ठावान, सक्रिय और सर्वस्वीकार्य नेता को देहात जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपेगी, जो संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ आम जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने में सक्षम हो। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही फरीदाबाद को शहरी और देहात दोनों क्षेत्रों में ऐसा मजबूत संगठनात्मक नेतृत्व मिलेगा, जो पार्टी को बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाएगा। कार्यकर्ताओं की राय से तय होगा फरीदाबाद देहात कांग्रेस का नया जिलाध्यक्ष: रघुबीर तेवतिया  पृथला विधानसभा क्षेत्र के विधायक रघुबीर तेवतिया ने कहा कि कांग्रेस देश का ऐसा राजनीतिक संगठन है, जहां बूथ स्तर का सामान्य कार्यकर्ता भी अपनी बात सीधे पार्टी नेतृत्व तक पहुंचा सकता है। उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद और रायशुमारी कांग्रेस संगठन में नई ऊर्जा का संचार करेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं और सुझावों को महत्व देकर जिलाध्यक्ष का चयन किया जाना संगठन के लिए बेहद सकारात्मक कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही फरीदाबाद देहात को एक मजबूत एवं सक्रिय जिलाध्यक्ष मिलेगा, जिसके नेतृत्व में कांग्रेस संगठन और अधिक प्रभावी ढंग से जनता के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज कराएगा।

जमीनी अनुभव और कार्यकर्ताओं की पसंद को कांग्रेस में मिलती है प्राथमिकता : उमंग सिंघार

More News

8/24/2026 8:06:43 PM
जमीनी अनुभव और कार्यकर्ताओं की पसंद को कांग्रेस में मिलती है प्राथमिकता : उमंग सिंघार

पृथला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने पहुंचे एआईसीसी पर्यवेक्षक, फरीदाबाद कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष को लेकर हुआ मंथन, विधायक रघुबीर तेवतिया भी रहे मौजूद  
PRITHLA NE Read More...

8/24/2026 6:37:59 PM
जनता की सेवा सर्वोपरि, प्रत्येक समस्या का समयबद्ध समाधान हमारी प्राथमिकता : विपुल गोयल

नारनौल में जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति की बैठक में 10 परिवादों की सुनवाई, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
NARNAUL NEWS 24 AUG 2026 : GAUTAM : हरियाणा Read More...

8/24/2026 6:10:10 PM
सीआरएम योजना के तहत किसानों को मिलेगा कृषि यंत्रों पर अनुदान, सुपर सीडर के लिए 7 किसान चयनित : शिखा

FARIDABAD NEWS 24 AUG 2026 : GAUTAM : जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिखा की अध्यक्षता में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा 20 अगस्त 2026 को लघु सचिवालय सभागार में Read More...

8/24/2026 6:06:56 PM
समाधान शिविर में लगातार बढ़ रही नागरिकों की भागीदारी : एसडीएम डॉ. हनी बंसल

FARIDABAD NEWS 24 AUG 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘समाधान शिविर’ आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इसी Read More...

8/24/2026 5:59:10 PM
इशांत सोलंकी ने नॉर्थ ज़ोन शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर नेशनल के लिए किया क्वालीफाई

FARIDABAD NEWS 24 AUG 2026 : GAUTAM : विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, घरौड़ा ब्रांच के कक्षा 9वीं के होनहार छात्र इशांत सोलंकी ने 45वीं नॉर्थ ज़ोन शूटिंग चैंपियनशिप ऑफ इंडिया मे Read More...

8/24/2026 5:56:12 PM
पब्लिक हेल्थ ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर ऑर्गेनाइजेशन, संबंधित भारतीय मजदूर संघ, जिला फरीदाबाद का अधिवेशन संपन्न

ऑर्गेनाइजेशन की नई कार्यकारिणी का गठन, होशियार सिंह को जिला अध्यक्ष और रोहताश कुमार जिला सचिव बने
FARIDABAD NEWS 24 AUG 2026 : GAUTAM : पब्लिक हेल्थ ग्रामीण ट्यूबवेल Read More...

8/24/2026 5:51:47 PM
फरीदाबाद देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर तिगांव में हुई रायशुमारी,

जमीनी और निष्ठावान कार्यकर्ता को ही मिलेगी कांग्रेस संगठन में जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी : उमंग सिंघार
FARIDABAD NEWS 24 AUG 2026 : GAUTAM : मध्यप्रदेश विधानसभा के Read More...

8/24/2026 5:48:11 PM
नगर निगम हड़ताल कर्मचारियों ने महापौर का किया घेराव , विपुल गोयल पर लगाया कर्मचारी विरोधी होने का आरोप

FARIDABAD NEWS 24 AUG 2026 : GAUTAM : आज के प्रदर्शन की अध्यक्षता सफाई कर्मचारी यूनियन प्रधान बलबीर सिंह बालगुहेर ने किया संचालन आडिटर लक्ष्मण परचा ने किया विरोध सभा के बीच Read More...


Welcome