FARIDABAD

HindustanVision Tuesday,25 August , 2026
मंत्री राजेश नागर ने अनाज गोदाम के औचक निरीक्षण में साफ-सफाई में खामियों पर जताई नाराजगी

FARIDABAD NEWS 25 AUG 2026 : GAUTAM : हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने मंगलवार को तिगांव स्थित अनाज गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोदाम में अनाज के रखरखाव, साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साफ-सफाई की व्यवस्था में खामियां पाए जाने पर मंत्री ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

मंत्री राजेश नागर ने अधिकारियों से कहा कि अनाज गोदाम जैसी महत्वपूर्ण जगहों पर साफ-सफाई और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। अनाज के सुरक्षित भंडारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से गोदामों का निरीक्षण करने तथा साफ-सफाई और अनाज में दवा लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान मंत्री ने गोदाम में पिछले दो-तीन वर्षों से अलग अलग कानूनी मामलों के कारण स्टॉक में पड़े अनाज की भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आवश्यक पत्राचार कर लंबित स्टॉक को नियमानुसार उठाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाएं ताकि लंबे समय तक अनाज गोदामों में पड़ा न रहे और भंडारण की व्यवस्था भी प्रभावित न हो। यहां बड़ी संख्या में पड़ी अनाज भंडारण के लिए प्रयोग में आने वाली पुरानी पॉलीथिन, दवा की पैकिंग आदि कबाड़ को बेचने के लिए नीलामी करने के निर्देश भी दिए।


राजेश नागर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र राशन कार्ड धारक को उसके हिस्से के पूरे अनाज से वंचित नहीं किया जाए। सरकार का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को समय पर और निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराना है।


मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सुशासन और पारदर्शी व्यवस्था में गहरा विश्वास रखते हैं। हम जनता की सेवा के लिए चुनकर आए हैं और आमजन की सुविधाओं तथा अधिकारों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। 

मंत्री राजेश नागर ने अनाज गोदाम के औचक निरीक्षण में साफ-सफाई में खामियों पर जताई नाराजगी

More News

8/25/2026 6:51:23 PM
मंत्री राजेश नागर ने अनाज गोदाम के औचक निरीक्षण में साफ-सफाई में खामियों पर जताई नाराजगी

FARIDABAD NEWS 25 AUG 2026 : GAUTAM : हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने मंगलवार को तिगांव स्थित अनाज गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण Read More...

8/25/2026 6:46:03 PM
बीन वादन की पारंपरिक कला को बढ़ावा देने के लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन : मूर्ति दलाल

- 8 से 10 कलाकारों का दल और 3 से 4 बीन वादक होना अनिवार्य
- राज्य स्तरीय बीन प्रतियोगिता में विजेता दलों को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार
FARIDABAD NEWS 25 AUG 2026 : GAUTAM : Read More...

8/25/2026 6:41:29 PM
Social Work Students Undertake Educational Visit to Devashray Animal Hospital

FARIDABAD NEWS 25 AUG 2026 : GAUTAM : Under the 'Weekly Skill Boost' series, the Department of Communication and Media Technology at J.C. Bose University of Sci Read More...

8/25/2026 6:38:55 PM
पेड़ बनने तक करें देखभाल, तभी पौधारोपण कार्यक्रम की सार्थकता :  कैलाश शर्मा

मानव सेवा समिति ने"पौधा लगाओ,उसे हरा भरा पेड़ बनाओ" अभियान के तहत लगाए 11 पौधे

FARIDABAD NEWS 25 AUG 2026 : GAUTAM : मानव सेवा समिति ने&nbs Read More...

8/25/2026 6:34:14 PM
फरीदाबाद की स्वच्छता व्यवस्था को मिलेगा नया विस्तार और मजबूती : विपुल गोयल

करीब 835.73 करोड़ रुपये की डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण एवं परिवहन परियोजना का टेंडर फाइनल, आधुनिक संसाधनों से मजबूत होगी शहर की वेस्ट मैनेजमेंट व्यवस्था

F Read More...

8/24/2026 8:06:43 PM
जमीनी अनुभव और कार्यकर्ताओं की पसंद को कांग्रेस में मिलती है प्राथमिकता : उमंग सिंघार

पृथला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने पहुंचे एआईसीसी पर्यवेक्षक, फरीदाबाद कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष को लेकर हुआ मंथन, विधायक रघुबीर तेवतिया भी रहे मौजूद  
PRITHLA NE Read More...

8/24/2026 6:37:59 PM
जनता की सेवा सर्वोपरि, प्रत्येक समस्या का समयबद्ध समाधान हमारी प्राथमिकता : विपुल गोयल

नारनौल में जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति की बैठक में 10 परिवादों की सुनवाई, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
NARNAUL NEWS 24 AUG 2026 : GAUTAM : हरियाणा Read More...

8/24/2026 6:10:10 PM
सीआरएम योजना के तहत किसानों को मिलेगा कृषि यंत्रों पर अनुदान, सुपर सीडर के लिए 7 किसान चयनित : शिखा

FARIDABAD NEWS 24 AUG 2026 : GAUTAM : जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिखा की अध्यक्षता में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा 20 अगस्त 2026 को लघु सचिवालय सभागार में Read More...


Welcome