- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Monday,14 September , 2026
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा दिवस अभियान : विपुल गोयल
FARIDABAD NEWS 14 SEP 2026 : KOMAL : भारतीय जनता पार्टी जिला फरीदाबाद कार्यालय ‘अटल कमल’ पर आयोजित प्रेस वार्ता में हरियाणा के शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा दिवस अभियान’ चलाया जाएगा। एक माह तक चलने वाले इस सेवा संकल्प अभियान में प्रदेश सरकार और भाजपा आमजन के साथ समन्वय कर सामाजिक, धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं की भागीदारी सुनिश्चित करेगी। सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदेशभर में सेवा, जनकल्याण और जरूरतमंद लोगों की सहायता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, जिला मीडिया सह प्रभारी नरेंद्र जैन, पार्षद गण और युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सचिन ठाकुर उपस्थित रहे।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विपुल गोयल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को होता है और भारतीय जनता पार्टी हर वर्ष इस दिन को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाती रही है। इस वर्ष मोदी के जन सेवक के रूप में सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के विशेष अवसर पर सेवा दिवस के कार्यक्रमों को केवल एक दिन तक सीमित न रखते हुए पूरे एक माह तक व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। श्री गोयल ने कहा कि आज भारत विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है और 5 ट्रिलियन डॉलर के अर्थव्यवस्था बनने की और अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते हुए विश्व मंच पर अपनी अलग पहचान बनाई है। भारत ने ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना को आगे बढ़ाते हुए विश्व शांति, सहयोग और मानव कल्याण का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गरीब, वंचित, महिला, किसान, युवा और समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण को प्राथमिकता दी है। 12 करोड़ परिवारों को उज्ज्वला योजना, 14 करोड़ परिवारों को नल से जल, करोड़ों परिवारों को इज्जत घर, 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला है। कोविड-19 महामारी जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में 200 करोड़ वेक्सिन से देशवासियों को व्यापक स्तर पर सुरक्षा प्रदान की।
शहरी निकाय मंत्री ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को ‘सेवा ही संकल्प और सेवा ही योगदान’ की भावना से जोड़ने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि सेवा कार्यों के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ समाज के जरूरतमंद वर्गों के जीवन में वास्तविक और सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया जाएगा।
विपुल गोयल ने बताया कि एक माह तक चलने वाले इस व्यापक अभियान के दौरान विभिन्न स्तरों पर लगभग एक दर्जन से अधिक विशेष अभियान चलाए जाएंगे। आशीर्वाद का दीया अभियान के तहत 17 सितंबर को शाम 7 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए प्रदेशभर की प्रत्येक विधानसभा में घर-घर दीप जलाए जाएंगे। इस अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद देना तथा उनकी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करना है। मेरे सपनों का भारत अभियान के तहत प्रदेशभर के स्कूलों में बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों और विकास कार्यों को बच्चों की कल्पनाओं और रचनात्मकता के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। सेवा की कहानी अभियान के तहत नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। सेवा ज्योति कलश यात्रा विकसित भारत का संकल्प का मुख्य उददेश्य विभिन्न गांवों और क्षेत्रों में सेवा यात्रा का आयोजन करना और 'विकसित भारत 2047' के निर्माण के लिए जन-जन को एकजुट करना है। आंगन मिलन उत्सव के तहत प्रदेश की 19365 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा दीदियों का सार्वजनिक अभिनंदन किया जाएगा। कहानी बदलाव की अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में लोगों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों की कहानियां प्रदेश के प्रत्येक शक्तिकेंद्र तक पहुंचाई जाएंगी। विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के तहत पिछले 12 वर्षों में हुए प्रमुख विकास कार्यों और उनके प्रभाव को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रेसवे और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे जैसी परियोजनाओं की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। शहरी निकाय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश और हरियाणा में हुए विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को अभियान के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
श्री गोयल ने कार्यकर्ताओं और आमजन से आह्वान किया कि सेवा ज्योति कलश यात्रा विकसित भारत का संकल्प का मुख्य उददेश्य विभिन्न गांवों और क्षेत्रों में सेवा यात्रा का आयोजन करना और 'विकसित भारत 2047' के निर्माण के लिए जन-जन को एकजुट करना है। सेवा मेरा योगदान अभियान के माध्यम से आम नागरिकों को समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस अभियान के तहत 25 प्रकार के सेवा कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनमें वृक्षारोपण, रक्तदान, स्वच्छता अभियान, जरूरतमंदों की सहायता और बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि गंदगी और जलभराव वाले स्थानों को चिन्हित कर विशेष स्वच्छता महाभियान चलाया जाएगा और उनका कायाकल्प किया जाएगा। साथ ही, 30 दिवसीय सेवा संकल्प अभियान के दौरान हरियाणा को मोतियाबिंद मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया है। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर के बीच जनभागीदारी के माध्यम से कोई एक सेवा कार्य करना है। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर के दौरान प्रत्येक विधानसभा और ब्लॉक स्तर पर एक सप्ताह सेवा सेतु विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इनके माध्यम से पात्र लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहायता की जाएगी।
श्री गोयल ने बताया कि सेवा के रंग, राष्ट्र के संग के तहत सार्वजनिक स्थानों पर आकर्षक रंगोलियों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जनकल्याणकारी योजनाओं, राष्ट्रीय प्रतीकों और विकसित भारत के संदेश को प्रदर्शित किया जाएगा। विद्यार्थियों एवं युवाओं को सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और नवाचार से जोड़ते हुए स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए क्षेत्रीय स्तर पर विशेष सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज आयोजित किए जाएंगे। ‘एक निर्धारित दिन देश के चार प्रमुख शहरों में भव्य ‘सुशासन सेवा संवाद’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पंचायत से लेकर संसद तक के जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
श्री गोयल ने कहा कि ‘सेवा संकल्प दिवस अभियान’ को जनभागीदारी का अभियान बनाया जाएगा, जिसमें समाज के हर वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने आह्वान किया कि हर हरियाणावासी इस पुनीत अभियान का हिस्सा बने और अपने घर, गाँव एवं क्षेत्र में सेवा की ज्योति प्रज्वलित करें ।
श्री गोयल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार का मूल उद्देश्य ‘सेवा, सुशासन और विकास’ के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश एवं हरियाणा निरंतर विकास और जनकल्याण के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी सरकार का प्रयास रहेगा कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और हर नागरिक को बेहतर अवसर, बेहतर सुविधाएं तथा सम्मानजनक जीवन उपलब्ध हो। सेवा संकल्प अभियान इसी संकल्प को जनभागीदारी के माध्यम से और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विपुल गोयल ने गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य पर सभी प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं ।
FARIDABAD NEWS 14 SEP 2026 : GAUTAM : राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद में हिंदी दिवस के अवसर पर प्राचार्य डॉ. रितिका गुप्ता के संरक्षण तथा हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. प्रत Read More...
FARIDABAD NEWS 14 SEP 2026 : GAUTAM : वार्ड नंबर 27 में रविवार को विकास कार्यों को गति देते हुए 27 फुटा आरसीसी सड़क और नाले के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। Read More...
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा दिवस अभियान : विपुल गोयल
FARIDABAD NEWS 14 SEP 2026 : KOMAL : भारतीय जनता पार्टी जिला फरीदाबाद कार्यालय &lsquo Read More...
FARIDABAD NEWS 14 SEP 2026 : GAUTAM : सिद्धपीठ श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर में गणपति महोत्सव का धूमधाम से शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर मंदिर में भगवान श्री गणपति मह Read More...
FARIDABAD NEWS 14 SEP 2026 ; GAUTAM : Haryana Governor Prof. Ashim Kumar Ghosh today urged graduates to carry forward the scientific temperament of Acharya Jagadish Chandra Read More...
पूर्ण वैदिक विधि विधान एवं मंत्रोच्चार से हुई बाप्पा की स्थापना
FARIDABAD NEWS 14 SEP 2026 ; GAUTAM : महाराष्ट्र मित्र मंडल, फरीदाबाद द Read More...
स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने समझाया गजानन के स्वरूप का रहस्य
FARIDABAD NEWS 14 SEP 2026 : GAUTAM : श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम, श्री सिद्धदाता आश्रम
Read More...
FARIDABAD NEWS 13 SEP 2026 : GAUTAM ; मानव सेवा समिति व सै.7-10 शक्ति मार्केट एशोसियेशन के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को मानव भवन सेक्टर 10 में हड्डी रोग के इलाज व उपच Read More...