FARIDABAD

HindustanVision Monday,14 September , 2026
हिंदी को विज्ञान, तकनीक और रोजगार की भाषा बनाने का आह्वान : डॉ. रितिका गुप्ता के  

FARIDABAD NEWS 14 SEP 2026 : GAUTAM :  राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद में हिंदी दिवस के अवसर पर प्राचार्य डॉ. रितिका गुप्ता के संरक्षण तथा हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. प्रतिभा चौहान के संचालन में काव्य-पाठ प्रतियोगिता का हर्षोल्लासपूर्वक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के लगभग 25 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी काव्य प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। 

काव्य-पाठ प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. अंशु भट्ट, डॉ. गीता एवं डॉ. कविता ने अपनी साहित्यिक सूझ-बूझ से निष्पक्ष निर्णय दिए और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में युवराज प्रथम रहे ,सुहानी द्वितीय रहीं , फरदीन तृतीय एवं चतुर्थ स्थान पर प्रियंका रही। हिन्दी विभाग की तरफ से सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।

इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. रितिका गुप्ता ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि हिंदी को केवल व्यवहार और बोलचाल तक सीमित न रखते हुए व्यापार, तकनीक और वैश्विक संवाद की सशक्त भाषा बनाने में योगदान दें। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. प्रतिभा चौहान ने कहा कि हिंदी आज केवल साहित्य और बोलचाल की भाषा ही नहीं बल्कि हिंदी विज्ञान, तकनीक और रोजगार  के अवसर प्रदान करने वाली अंतरराष्ट्रीय भाषा के रूप में प्रतिष्ठित होती जा रही है और कलम से कंप्यूटर तक प्रभावी हो रही  है।

 हिन्दी दिवस कार्यक्रम में डॉ. ज्योत्सना, मोनिशा चौधरी,डॉ. रेनू सरदाना,डाॅ. सुप्रिया, लीना शर्मा ,मीनाक्षी रावत ने विद्यार्थियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए इस देश के विकास में हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला और हिंदी उत्सव को रचनात्मकता प्रदान की।

डॉ. पूनम अहलीवत ने प्रभावशाली मंच-संचालन करते हुए पूरे वातावरण को हिंदीमय बना दिया। हिंदी विभाग से श्रीमती मीनाक्षी रावत, सुश्री सोनल, डाॅ ललित, डॉ.रजनीश एवं डॉ. पूनम ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों द्वारा हिंदी को रोजगार, विज्ञान, तकनीक और व्यापार की वैश्विक भाषा बनाने की शपथ लेने से हुआ।

 

हिंदी को विज्ञान, तकनीक और रोजगार की भाषा बनाने का आह्वान : डॉ. रितिका गुप्ता के  

More News

9/14/2026 9:04:35 PM
हिंदी को विज्ञान, तकनीक और रोजगार की भाषा बनाने का आह्वान : डॉ. रितिका गुप्ता के  

FARIDABAD NEWS 14 SEP 2026 : GAUTAM :  राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद में हिंदी दिवस के अवसर पर प्राचार्य डॉ. रितिका गुप्ता के संरक्षण तथा हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. प्रत Read More...

9/14/2026 8:25:54 PM
वार्ड नंबर 27 में मंत्री राजेश नागर ने शुरू किए 1.55 करोड़ रुपये के विकास कार्य

FARIDABAD NEWS 14 SEP 2026 : GAUTAM :  वार्ड नंबर 27 में रविवार को विकास कार्यों को गति देते हुए 27 फुटा आरसीसी सड़क और नाले के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। Read More...

9/14/2026 8:20:19 PM
17 सितंबर को हर घर जलाएं आशीर्वाद का दीया, मोदी जी की लंबी उम्र की करें प्रार्थना : विपुल गोयल

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा दिवस अभियान : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 14 SEP 2026 : KOMAL : भारतीय जनता पार्टी जिला फरीदाबाद कार्यालय &lsquo Read More...

9/14/2026 8:11:03 PM
महारानी वैष्णो देवी मंदिर में धूमधाम से आरंभ हुआ गणपति महोत्सव,

FARIDABAD NEWS 14 SEP 2026 : GAUTAM :  सिद्धपीठ श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर में गणपति महोत्सव का धूमधाम से शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर मंदिर में भगवान श्री गणपति मह Read More...

9/14/2026 8:05:45 PM
Haryana Governor Prof. Ashim Kumar Ghosh addresses 6th Convocation of J.C. Bose University; Inaugurates Four Major Projects

FARIDABAD NEWS 14 SEP 2026 ; GAUTAM : Haryana Governor Prof. Ashim Kumar Ghosh today urged graduates to carry forward the scientific temperament of Acharya Jagadish Chandra Read More...

9/14/2026 8:01:08 PM
फरीदाबाद में महाराष्ट्र मित्र मंडल ने गणेश उत्सव की भव्य शुरुआत की

पूर्ण वैदिक विधि विधान एवं मंत्रोच्चार से हुई बाप्पा की स्थापना

FARIDABAD NEWS 14 SEP 2026 ; GAUTAM :  महाराष्ट्र मित्र मंडल, फरीदाबाद द Read More...

9/14/2026 7:55:55 PM
श्री सिद्धदाता आश्रम में धूमधाम से संपन्न हुआ गणेश चतुर्थी महोत्सव

स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने समझाया गजानन के स्वरूप का रहस्य
FARIDABAD NEWS 14 SEP 2026 : GAUTAM : श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम, श्री सिद्धदाता आश्रम Read More...

9/13/2026 7:07:31 PM
मानव भवन में हड्डी रोग जाँच शिविर में 150 मरीजों ने कराया ईलाज 

FARIDABAD NEWS 13 SEP 2026 : GAUTAM ; मानव सेवा समिति व सै.7-10 शक्ति मार्केट एशोसियेशन के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को मानव भवन सेक्टर 10 में हड्डी रोग के इलाज व उपच Read More...


Welcome