- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Wednesday,23 September , 2026
रोटरी क्लब फरीदाबाद संस्कृति ने बच्चों के लिए किया विशेष फिल्म शो का आयोजन
FARIDABAD NEWS 23 SEP 2026 : GAUTAM : शिरडी साईं बाबा स्कूल, साई धाम के विद्यार्थियों के लिए आज एक विशेष और मनोरंजक अनुभव का आयोजन किया गया। रोटरी क्लब फरीदाबाद संस्कृति की ओर से क्लब के प्रेसिडेंट पवन सिंगल की अध्यक्षता में सिल्वर सिटी मॉल में स्कूल के 200 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के लिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई। इस अवसर पर साई धाम के अध्यक्ष संदीप गुप्ता तथा शिरडी साईं बाबा स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. बीनू शर्मा भी उपस्थित रहीं। दोनों ने विद्यार्थियों के साथ पूरी फिल्म देखी और बच्चों के उत्साह में सहभागी बने।
रोटरी क्लब फरीदाबाद संस्कृति की ओर से बच्चों के लिए फिल्म के साथ-साथ स्नैक्स की भी व्यवस्था की गई। विद्यार्थियों ने फिल्म का भरपूर आनंद लिया और इस विशेष आयोजन को एक यादगार अनुभव के रूप में महसूस किया। इस आयोजन को सफल बनाने में रोटेरियन श्री संदीप सिंघल जी का विशेष योगदान रहा। साई धाम एवं शिरडी साईं बाबा स्कूल परिवार की ओर से श्री संदीप सिंघल जी का विशेष हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया, जिनके प्रयासों और सहयोग से बच्चों के लिए यह सुंदर अवसर संभव हो सका।
साई धाम के संस्थापक डॉ. मोतीलाल गुप्ता ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को मनोरंजन के साथ सकारात्मक एवं प्रेरणादायक संदेश देने वाली गतिविधियों से जोड़ना उनके व्यक्तित्व विकास में सहायक होता है। उन्होंने कहा कि ‘हनुमान अंश’ जैसी फिल्म बच्चों में सकारात्मक सोच, साहस, संस्कार और अच्छे मूल्यों को प्रोत्साहित करने में सहायक होगी।
शिरडी साईं बाबा स्कूल परिवार ने रोटरी क्लब फरीदाबाद संस्कृति, प्रेसिडेंट पवन सिंगल, संदीप गुप्ता एवं विशेष रूप से संदीप सिंघल का बच्चों के लिए इस सुंदर पहल और सहयोग हेतु हृदय से आभार व्यक्त किया। साई धाम एवं शिरडी साईं बाबा स्कूल शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के संस्कार, व्यक्तित्व विकास और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
बल्लभगढ में मनाया शहीद दिवस
FARIDABAD NEWS 23 SEPT 2026 : GAUTAM : कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जैसे क्रांतिकारियो
Read More...
FARIDABAD NEWS 23 SEP 2026 : GAUTAM : ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदाबाद के आयुष विभाग द्वारा 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर 23 सितंबर 2026 को कार्यक्रम का आयोज Read More...
FARIDABAD NEWS 23 SEP 2026 : GAUTAM ; आर्य समाज सेक्टर 28-31 के तत्वावधान में सात दिवसीय संगीतमय 'योगीराज युगपुरुष श्री कृष्ण वैदिक कथा' के दूसरे दिन कथावाचिका विदुष Read More...
1995 से थैलेसीमिया सेवा से जुड़े रहे श्री भाटिया को भावभीनी श्रद्धांजलि — परिवार ने उनके सेवा मिशन को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प
FARIDABAD NEWS 23 SEP 2026 : GAUTAM Read More...
- बादशाहपुर-ददसिया रोड़ की बदहाल सड़कें और सीवर ओवरफ्लो से एक साल से परेशानी
- सोशल मीडिया पर सुर्ख़ियां बनी अधिकारियों की लगाई विकास पट्टिका, ग्रामीणों में आक्रोश
- सड़क पर अभ
Read More...
रोटरी क्लब फरीदाबाद संस्कृति ने बच्चों के लिए किया विशेष फिल्म शो का आयोजन
FARIDABAD NEWS 23 SEP 2026 : GAUTAM : शिरडी साईं बाबा स्कूल, साई धाम के Read More...
गांधी कॉलोनी श्री गणेश पार्क में भक्ति रस से सराबोर हुआ वातावरण
FARIDABAD NEWS 23 SEP 2026 : GAUTAM ; महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक गणेशोत्स Read More...
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : मानव सेवा समिति द्वारा मानव भवन सेक्टर 10 में मंगलवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मानव कंप्यूटर सेंटर के 7वें बैच की ट्रेनि Read More...