- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Wednesday,23 September , 2026
- बादशाहपुर-ददसिया रोड़ की बदहाल सड़कें और सीवर ओवरफ्लो से एक साल से परेशानी
- सोशल मीडिया पर सुर्ख़ियां बनी अधिकारियों की लगाई विकास पट्टिका, ग्रामीणों में आक्रोश
- सड़क पर अभी भी बह रहे सीवरेज के गंगंदे पानी में गुर्घटना ग्रस्त हो रहे वहां से गुजरते लोग
G. FARIDABAD NEWS 23 SEP 2026 : GAUTAM : तिगांव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर 34 के गांव बादशाहपुर और ददसिया में विकास के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। इन दोनों गाँवों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की हालत बेहद दयनीय हो चुकी है। जिस पर स्थानीय निवासियों का चलना भी दूभर हो गया है। स्थिति यह है कि बादशाहपुर स्थित एसटीपी प्लांट तक जाने वाली ग्रेटर फरीदाबाद की सीवर लाइन पिछले एक साल से लगातार लीक हो रही है, जिसके कारण गंदा और बदबूदार पानी सड़कों पर 24 घंटे बहता रहता है। नगर निगम अधिकारीयों ने विकास पट्टिका लगा कर मंत्रियों को गुमराह करने का कार्य किया है।
अधिकारियों का गजब का समाधान वाले कागजी विकास और शिलान्यास पर उठे सवाल : एक तरफ जहाँ नगर निगम फरीदाबाद द्वारा बादशाहपुर गाँव में नाला निर्माण कार्य जैसे विकास कार्यों के शिलान्यास और उद्घाटन के बोर्ड (जिन पर केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा सरकार के राज्यमंत्री राजेश नागर, मेयर प्रवीण बत्रा जोशी और वार्ड 34 के पार्षद संजीव कुमार के नाम अंकित हैं) लगाए गए हैं, वहीं धरातल पर स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मीडिया और पार्षदों के माध्यम से सैकड़ों बार शिकायतें करने के बावजूद धरातल पर काम शून्य है और जनता अपने बुनियादी अधिकारों से वंचित है।
जननायक जनता पार्टी नेता नाहर सिंह चौहान ने उठाया कड़ा रुख : इस गंभीर होती जा रही समस्या को लेकर जननायक जनता पार्टी (जजपा) के तिगांव विधानसभा अध्यक्ष नाहर सिंह चौहान द्वारा सोशल मीडिया पर मुहिम चलाई जा रही है। पीड़ित ग्रामीणों में भी इसे लेकर कड़ा रोष व्यक्त किया है। नाहर सिंह चौहान कहते हैं कि यह बेहद विडंबनापूर्ण है कि एक तरफ सरकार और उसके जनप्रतिनिधि बड़े-बड़े विकास के दावे करते हैं, वहीं दूसरी तरफ नगर निगम में शामिल हुए इन गाँवों की जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि विज्ञापनों और शिलान्यास की पट्टियां तो सजाकर लगा दी गईं लेकिन समस्या का समाधान अभी तक नहीं किया गया। ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार की तमाम व्यवस्थायें पूरी तरह फेल साबित हो रही है। जजपा नेता नाहर सिंह चौहान ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस सड़क और सीवर लीकेज की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो जननायक जनता पार्टी स्थानीय ग्रामीणों को साथ लेकर उग्र आंदोलन करने के लिए विवस होगी।
ददसिया और बादशाहपुर के ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त : बादशाहपुर निवासी जितेंद्र त्यागी, धर्मपाल त्यागी, रविंद्र शांडिल्य, ददसिया से नीरज त्यागी, कृष्ण त्यागी, पवन त्यागी, सरपंच प्रतिनिधि धर्मपाल सहित दोनों गांवों के हजारों ग्रामीण इस समस्या से विगत एक वर्ष से परेशान हैं। सभी ने मीडिया, जनप्रतिनिधि और नगर निगम अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया लेकिन समाधान अभी तक नहीं हो पाया है। गत माह जब यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो 20 सितंबर रविवार को नगर निगम अधिकारियों ने यहां विकास पट्टिका लगाकर उसपर मंत्रियों, मेयर और जनप्रतिनिधियों के नाम लिख कर इतिश्री कर दी। लेकिन इसी पट्टिका के साथ सड़क पर बहते गंदे पानी वाली समस्या जस की तस बनई हुई है। जिसे लेकर ग्रामीणों में भरी रोष व्याप्त हैं।
बल्लभगढ में मनाया शहीद दिवस
FARIDABAD NEWS 23 SEPT 2026 : GAUTAM : कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जैसे क्रांतिकारियो
Read More...
FARIDABAD NEWS 23 SEP 2026 : GAUTAM : ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदाबाद के आयुष विभाग द्वारा 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर 23 सितंबर 2026 को कार्यक्रम का आयोज Read More...
FARIDABAD NEWS 23 SEP 2026 : GAUTAM ; आर्य समाज सेक्टर 28-31 के तत्वावधान में सात दिवसीय संगीतमय 'योगीराज युगपुरुष श्री कृष्ण वैदिक कथा' के दूसरे दिन कथावाचिका विदुष Read More...
1995 से थैलेसीमिया सेवा से जुड़े रहे श्री भाटिया को भावभीनी श्रद्धांजलि — परिवार ने उनके सेवा मिशन को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प
FARIDABAD NEWS 23 SEP 2026 : GAUTAM Read More...
- बादशाहपुर-ददसिया रोड़ की बदहाल सड़कें और सीवर ओवरफ्लो से एक साल से परेशानी
- सोशल मीडिया पर सुर्ख़ियां बनी अधिकारियों की लगाई विकास पट्टिका, ग्रामीणों में आक्रोश
- सड़क पर अभ
Read More...
रोटरी क्लब फरीदाबाद संस्कृति ने बच्चों के लिए किया विशेष फिल्म शो का आयोजन
FARIDABAD NEWS 23 SEP 2026 : GAUTAM : शिरडी साईं बाबा स्कूल, साई धाम के Read More...
गांधी कॉलोनी श्री गणेश पार्क में भक्ति रस से सराबोर हुआ वातावरण
FARIDABAD NEWS 23 SEP 2026 : GAUTAM ; महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक गणेशोत्स Read More...
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : मानव सेवा समिति द्वारा मानव भवन सेक्टर 10 में मंगलवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मानव कंप्यूटर सेंटर के 7वें बैच की ट्रेनि Read More...