- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Saturday,26 September , 2026
‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ के तहत कलाकारों ने प्रस्तुतियों से समझाया सेवा का महत्व
FARIDABAD NEWS 26 SEPT 2026 : GAUTAM : सेवा से संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ कार्यक्रम के तहत आज फरीदाबाद जिले में विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया। इन नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से आमजन एवं विद्यार्थियों को सेवा भावना, सामाजिक जिम्मेदारी, सहयोग, स्वच्छता, मानवीय संवेदनाओं तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में सेवा के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना और समाज के विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा।
जिले में आयोजित नुक्कड़ नाटकों में बापू नगर, सेक्टर-59 फरीदाबाद, एनआईटी-86 विधानसभा क्षेत्र के डबुआ मंडी चौक, बल्लभगढ़ सेक्टर-62 स्थित आशियाना तथा बल्लभगढ़ के घंटाघर चौक सहित विभिन्न स्थानों पर कलाकारों ने प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों ने अपने अभिनय, संवाद और रचनात्मक प्रस्तुति के माध्यम से सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों को सरल एवं रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। नुक्कड़ नाटक के दौरान उपस्थित दर्शकों को स्वच्छता बनाए रखने, जरूरतमंदों की सहायता करने, एक-दूसरे के प्रति सहयोग एवं संवेदनशीलता का भाव रखने तथा समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से यह भी बताया कि सेवा केवल किसी विशेष अवसर तक सीमित कार्य नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, परंपराओं और जीवन-मूल्यों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। प्रत्येक नागरिक अपने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। नाटक के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी के महत्व को भी रेखांकित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों एवं दर्शकों ने नुक्कड़ नाटकों को उत्साहपूर्वक देखा और कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना की। इन गतिविधियों के माध्यम से सेवा से संकल्प अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा नागरिकों को सामाजिक एवं राष्ट्रीय जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।
‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ के तहत कलाकारों ने प्रस्तुतियों से समझाया सेवा का महत्व
FARIDABAD NEWS 26 SEPT 2026 : GAUTAM : सेवा से संकल्प अभियान के अ
Read More...
- सड़क पर सीवरेज के गंदे पानी के जमा होने से दुर्घटनाएं हो रही हैं
G . FARIDABAD NEWS 26 SEPT 2026 : GAUTAM : जनता के आक्रोश को मीडिया ने प्रमुखता से
Read More...
FARIDABAD NEWS 26 SEPT 2026 : GAUTAM : जिला रैडक्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद द्वारा संचालित 'अन्नदान-महादान' मुहिम के तहत सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज सैनी परिवार के द Read More...
FARIDABAD NEWS 26 SEPT 2026 : GAUTAM : वरिष्ठ भाजपा नेता साहिल अरोड़ा के पिता सुरेन्द्र कुमार का आज लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। श्री अरोड़ा अपने पीछे भूरा-पूरा परि Read More...
FARIDABAD NEWS 26 SEPT 2026 : GAUTAM : स्वर्णकार समाज फरीदाबाद के प्रतिनिधिमंडल ने आज केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से उनके सैक्टर-28 स्थित कार्यालय पर मुलाकात Read More...
- किसी भी शिकायत पोर्टल पर एक भी शिकायत लंबित न रहे
- ओवरव्यू शिकायतों का प्राथमिकता से निपटारा कर एटीआर सही तरीके से अपलोड करें अधिकारी
- एटीआर पर सक्षम अधिकारी के हस
Read More...
FARIDABAD NEWS 25 SEPT 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद रेफर मुक्त संघर्ष समिति के संयोजक एवं सेवा वाहन के संचालक सतीश चोपड़ा के पिता गुलाब चंद चोपड़ा का कल निधन हो गया। वह अपन Read More...
महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा गणेश प्रतिमा का भव्य विसर्जन, श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ सार्वजनिक गणेश उत्सव
FARIDABAD NEWS 25 SEPT 2026 : GAUTAM : &nbs Read More...