- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Sunday,27 September , 2026
एसएसबी हॉस्पिटल ने किया हृदय जांच शिविर व हेल्थ टॉक का आयोजन किया
FARIDABAD NEWS 27 SEP 2026 ; GAUTAM : चिकित्सा क्षेत्र में अग्रणीय एसएसबी हार्ट एवं मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में रविवार को हृदय जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नागरिकों को हृदय रोगों से बचाव एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर अस्पताल के सीएमडी एवं वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डा. एस.एस. बंसल, डा. सिद्धांर्थ बंसल, डा. ललित कुमार, डा. अजय बेलिया, डा. सुरेंद्र कुमार मीणा, डा. तारिक मौजूद रहे। इस दौरान अनेकों लोगों को नि:शुल्क चिकित्सकीय परामर्श, ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की जांच की सुविधा प्रदान की गई। शिविर में 300 से ज्यादा लोगों ने अपने हृदय की जांच करवाकर इस शिविर का लाभ उठाया। शिविर में आए लोगों को जागरुक करते हुए डा. एस.एस. बंसल ने बताया कि मौजूदा समय मे गलत खान-पान व जीवनशैली के चलते हृदय रोग से पीड़ित लोगों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि हृदय हमारे शरीर का अति महत्वपूर्ण अंग है और इसकी सही प्रकार से देखभाल करनी चाहिए क्योंकि आज के समय न केवल बुजुर्गाे बल्कि युवाओं में भी हार्ट अटैक के मामले निरंतर बढ़ रहे है, इसलिए समय पर अपने हृदय की जांच करवानी चाहिए और सही खान-पान और व्यायाम इत्यादि करके हम अपने हृदय को सुरक्षित रख सकते है। इस अवसर पर डॉ. सिद्धांत बंसल ने हृदय रोगों से बचाव एवं रोकथाम विषय पर विशेष जानकारी देते हुए बताया कि नियमित स्वास्थ्य जांच, नियंत्रित रक्तचाप एवं ब्लड शुगर, संतुलित खान-पान, नियमित व्यायाम तथा तनाव से बचाव हृदय को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को हृदय से संबंधित किसी भी लक्षण को नजरअंदाज न करने की सलाह दी। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य जागरूकता शिविरों का उद्देश्य लोगों को समय रहते स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान और उचित चिकित्सकीय सलाह के प्रति जागरूक करना है।
एसएसबी हॉस्पिटल ने किया हृदय जांच शिविर व हेल्थ टॉक का आयोजन किया
FARIDABAD NEWS 27 SEP 2026 ; GAUTAM : चिकित्सा क्षेत्र में अग्रणीय एसएसबी हार्ट एवं Read More...
12 साल में भाजपा ने केवल भ्रष्टाचार की नींव रखी : राव नरेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष
सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार अगर हरियाणा में कहीं है तो वह फरीदाबाद में है : रणदीप सुरजेवाला
FARIDABAD NEWS 27 SEPT 2026 : GAUTAM : सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर, मार्केट नंबर-1 में आज आगामी दशहरा पर्व की तैयारियों को लेकर मंदिर के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आय Read More...
‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ के तहत कलाकारों ने प्रस्तुतियों से समझाया सेवा का महत्व
FARIDABAD NEWS 26 SEPT 2026 : GAUTAM : सेवा से संकल्प अभियान के अ
Read More...
- सड़क पर सीवरेज के गंदे पानी के जमा होने से दुर्घटनाएं हो रही हैं
G . FARIDABAD NEWS 26 SEPT 2026 : GAUTAM : जनता के आक्रोश को मीडिया ने प्रमुखता से
Read More...
FARIDABAD NEWS 26 SEPT 2026 : GAUTAM : जिला रैडक्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद द्वारा संचालित 'अन्नदान-महादान' मुहिम के तहत सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज सैनी परिवार के द Read More...
FARIDABAD NEWS 26 SEPT 2026 : GAUTAM : वरिष्ठ भाजपा नेता साहिल अरोड़ा के पिता सुरेन्द्र कुमार का आज लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। श्री अरोड़ा अपने पीछे भूरा-पूरा परि Read More...
FARIDABAD NEWS 26 SEPT 2026 : GAUTAM : स्वर्णकार समाज फरीदाबाद के प्रतिनिधिमंडल ने आज केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से उनके सैक्टर-28 स्थित कार्यालय पर मुलाकात Read More...