- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Wednesday,30 September , 2026
बार की बड़ी जीत, ओपी शर्मा, महासचिव संजीव अत्री ने अधिवक्ताओं की एकजुटता को बताया ताकत
पुलिस प्रशासन ने प्रमुख मांगें मानीं, होमगार्ड संदीप को यातायात इकाई से वापस बुलाया
विशाल अदलखा के खिलाफ दर्ज मुकदमा निरस्त करने की मांग भी स्वीकार
FARIDABAD NEWS 30 SEPT 2026 : GAUTAM : अधिवक्ता विशाल अदलखा के साथ 21 सितंबर की रात हुए कथित दुव्र्यवहार के मामले में जिला बार एसोसिएशन की एकजुटता और लगातार किए गए प्रयासों के बाद पुलिस प्रशासन ने अधिवक्ताओं की प्रमुख मांगों को स्वीकार कर लिया है। इस मामले में होमगार्ड संदीप तथा पीपी नंबर.3 के पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की शुरुआत की है। कार्रवाई की मांग को लेकर 22 सितंबर को जिला बार द्वारा हड़ताल शुरू की गई थी और इस दौरान पुलिसकर्मियों को अदालत परिसर में प्रवेश की अनुमति भी नहीं दी गई।
बार काउंसिल के पूर्व वाइस चेयरमैन एवं वरिष्ठ अधिवक्ता ओ.पी. शर्मा ने इस कार्रवाई के बाद सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिला बार की एकजुटता की बड़ी जीत है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता विशाल अदलखा के साथ हुई घटना को लेकर पूरी बार मजबूती से उनके साथ खड़ी रही और अधिवक्ताओं की एकजुट आवाज के कारण प्रशासन को प्रमुख मांगों पर कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि बार की एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है और भविष्य में भी किसी अधिवक्ता के साथ अन्याय होने पर बार एकजुट होकर उसके साथ खड़ी रहेगी।
जिला बार एसोसिएशन के महासचिव संजीव अत्री ने कहा कि अधिवक्ता समुदाय ने पूरी एकजुटता के साथ विशाल अदलखा के साथ खड़े होकर अपनी मांगों को प्रशासन के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा होमगार्ड संदीप को अनुशासनहीनता एवं लापरवाही के चलते तत्काल प्रभाव से यातायात इकाई फरीदाबाद से वापस बुला लिया गया है तथा उसे दोबारा यातायात इकाई फरीदाबाद में ड्यूटी पर नहीं भेजे जाने के आदेश दिए गए हैं।
ओ पी शर्मा ग्रुप के मीडिया प्रभारी अधिवक्ता मोहन तिवारी ने कहा कि पूरे मामले में जिला बार के अधिवक्ताओं ने जिस तरह एकजुटता दिखाई, वह महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ताओं के मार्गदर्शन, बार पदाधिकारियों के प्रयास और अधिवक्ताओं की सामूहिक एकजुटता से प्रमुख मांगों पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई है।
ओपी शर्मा ने जिला बार के महासचिव संजीव अत्री सहित पूर्व बार प्रधान के पी. तेवतिया, जे.पी. अधाना और राजेश बैंसला के प्रयासों की विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी ने लगातार मेहनत और अथक प्रयास करते हुए मामले को मजबूती से उठाया और बार के मान-सम्मान को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
ओण्पीण् शर्मा ग्रुप के मीडिया प्रभारी अधिवक्ता मोहन तिवारी ने बताया कि अधिवक्ताओं की प्रमुख मांग विशाल अदलखा के खिलाफ दर्ज मुकदमे को निरस्त करना भी थीए जिसे स्वीकार कर लिया गया है। इसके अलावा भविष्य में किसी अधिवक्ता और पुलिसकर्मी के बीच विवाद होने पर उचित स्तर पर भेजने एवं समन्वय के लिए एसीपी राजीव यादव को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
इस अवसर पर पूर्व बार प्रधान के.पी. तेवतिया, ओपी शर्मा ग्रुप के मीडिया प्रभारी अधिवक्ता मोहन तिवारी, ओमवीर धनकड़, नरेंद्र कंग, विजय भूषण, सचिन पराशर, सुंदर, कैलाश, ईश्वर शर्मा, कुणाल कांत शर्मा, मनोज अरोरा, दीपक शर्मा, सचिन पराशर, बृजमोहन, संतराम शर्मा, संदीप पराशर पूर्व महासचिव, लाइबेरियन ज्ञान कौर सहित सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।
FARIDABAD NEWS 30 SEPT 2026 : GAUTAM : अतिरिक्त मुख्य सचिव, हरियाणा सरकार, विकास एवं पंचायत विभाग, हरियाणा, चंडीगढ़ की अध्यक्षता में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठ Read More...
2 अक्टूबर के आयोजन को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित, सामाजिक संस्थाओं ने दिया सहयोग का संदेश
FARIDABAD NEWS 30 SEPT 2026 : GAUTAM : मिशन जागृति द्वारा आगामी 2 अक्टूब
Read More...
बार की बड़ी जीत, ओपी शर्मा, महासचिव संजीव अत्री ने अधिवक्ताओं की एकजुटता को बताया ताकत
पुलिस प्रशासन ने प्रमुख मांगें मानीं, होमगार्ड संदीप को यातायात इकाई से वापस बुलाया
विशाल अदल
Read More...
FARIDABAD NEWS 30 SEPT 2026 : GAUTAM : राजकीय बहुतकनीकी महिला पॉलिटेक्निक, फरीदाबाद में मंगलवार, 29.09.2026 को इंटर पॉलिटेक्निक कबड्डी टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। प्र Read More...
FARIDABAD NEWS 30 SEPT 2026 ; GAUTAM : इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम), फरीदाबाद में 15 से 30 सितंबर 2026 तक स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किय Read More...
FARIDABAD NEWS 29 SEPT 2026 : GAUTAM : वर्ल्ड हार्ट डे' (World Heart Day) और सेक्टर 31, फरीदाबाद स्थित बत्रा हार्ट एंड मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के स्थापना दिवस के अवसर पर Read More...
पोक्सो अधिनियम के तहत बच्चों के अधिकारों एवं कानूनी संरक्षण की दी जानकारी
FARIDABAD NEWS 29 SEPT 2026 : GAUTAM: जिला विधिक सेवा प्
Read More...
अनूप जलोटा ने भजनों के माध्यम से दी भावभीनी श्रद्धांजलि, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर सहित सैकड़ों लोगों ने किया नमन
FARIDABAD NEWS 29 SEPT 2026 : GAUTAM :
Read More...