HARYANA

HindustanVision Monday,26 January , 2026
गणतंत्र दिवस राष्ट्र की एकता, संविधान की शक्ति और लोकतंत्र की गौरवगाथा है : विपुल गोयल

भारत की एकात्मता, समरसता और संप्रभुता का जीवंत उत्सव है गणतंत्र दिवस विपुल गोयल
SIRSRA NEWS 26 JAN 2026 : GAUTAM : 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आज सिरसा में आयोजित भव्य जिला स्तरीय समारोह में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने ध्वजारोहण कर राष्ट्र को नमन किया तथा उपस्थित जनसमूह को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
अपने संबोधन में श्री गोयल ने भारत के संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए कहा कि “आज का दिन भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं, संवैधानिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने का प्रतीक है। संविधान ने हमें न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व का अधिकार दिया है जिसके बल पर भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक गणराज्य बना।
उन्होंने कहा कि हरियाणा ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।हरियाणा ने शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कृषि, डिजिटल गवर्नेंस, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलवधियाँ हासिल की हैं। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं तकनीक आधारित व्यवस्था के माध्यम से अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

विपुल गोयल ने वीर सैनिकों एवं शहीदों के योगदान को नमन करते हुए कहा कि हरियाणा वीरभूमि है, जहाँ का प्रत्येक परिवार राष्ट्रसेवा को गौरव मानता है। शहीदों के परिजनों का सम्मान और कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने शहीद अनुग्रह राशि, अग्निवीरों के लिए आरक्षण तथा सैनिक कल्याण से जुड़ी योजनाओं का उल्लेख किया।
समारोह के दौरान विद्यालयों के छात्र छात्राओं एवं लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति से ओत प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। इन प्रस्तुतियों में भारत की सांस्कृतिक विविधता, एकता और राष्ट्रप्रेम की सशक्त झलक देखने को मिली।
श्री गोयल ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल उत्सव नहीं बल्कि अपने संवैधानिक दायित्वों को दोहराने का अवसर है हमें संविधान के मूल्यों को आत्मसात कर समाज के हर वर्ग को समान अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य करना होगा।

अंत में उन्होंने सभी देशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने सभी नागरिकों से राष्ट्रनिर्माण की इस यात्रा में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वच्छ, स्वस्थ, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए एकजुट होकर कार्य करना ही सच्चे अर्थों में गणतंत्र दिवस के प्रति हमारी श्रद्धांजलि होगी।

गणतंत्र दिवस राष्ट्र की एकता, संविधान की शक्ति और लोकतंत्र की गौरवगाथा है : विपुल गोयल

More News

3/22/2026 9:58:43 PM
बच्चों ने नाटक के जरिए जीवंत किया क्रांतिकारियों का बलिदान

FARIDABAD NEWS 22 MARCH 2026 : GAUTAM : आर्य समाज सेक्टर-7 के तत्वावधान में 'शहीद दिवस' मनाते हुए देश के अमर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साप्ताहिक य Read More...

3/22/2026 8:10:44 PM
38 वीं अंतर-पॉलिटेक्निक एथलेटिक मीट में फरीदाबाद महिला पॉलिटेक्निक को मिला प्रथम स्थान

FARIDABAD NEWS 22 MARCH 2026 : GAUTAM : गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक झज्जर में 18 मार्च से 20 मार्च तक आयोजित 38वीं राज्य स्तरीय अंतर-पॉलिटेक्निक एथलेटिक मीट में राजकीय महिला पॉलिट Read More...

3/22/2026 7:46:42 PM
महारानी वैष्णो देवी मंदिर में माता कुष्मांडा की भव्य पूजा हुई, मेयर ने दरबार में हाजिरी लगाई 

FARIDABAD NEWS 22 MARCH 2026 : GAUTAM :  नवरात्रि के चौथे दिन महारानी वैष्णो देवी मंदिर में मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप मां कूष्मांडा की भव्य रूप से पूजा अर्चना की गई. Read More...

3/22/2026 7:40:00 PM
नवरात्रि का चौथा दिन: मां कुष्मांडा की भक्ति में सराबोर रहा श्रीसिद्धदाता आश्रम

FARIDABAD NEWS 22 MARCH 2026 : GAUTAM : .या देवी सर्वभूतेषु मां कूष्मांडा रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।। के भाव से चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन सूरजकु Read More...

3/22/2026 7:31:23 PM
ब्राह्मण सभा ने लिया फैसला शादी समारोहों नहीं बजेगा डी.जे

पंचायत ने 10 कुरीतियों को बंद करने का लिया फैसला
FARIDABAD NEWS 22 MARCH 2026 : GAUTAM : शादी समारोहों व अन्य आयोजनों में चली ऐसी रीतियों का जिनका आज के दौर में Read More...

3/22/2026 7:28:31 PM
जहाँ बेटियाँ केवल जिम्मेदारियाँ नहीं निभातीं बल्कि समाज की दिशा भी तय करती हैं : विपुल गोयल

GURUGRAME NEWS 22 MARCH 2026 : GAUTAM : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आज गुरुग्राम में आयोजित ऑल वुमन बाइक रैली में सम्मिलित होकर नारी शक्ति के उत्साह, आ Read More...

3/21/2026 8:20:50 PM
महारानी वैष्णो देवी मंदिर में तीसरे नवरात्रि पर माता चंद्रघंटा की हुई भव्य पूजा अर्चना  

FARIDABAD NEWS 21 MARCH 2026 : GAUTAM :  नवरात्रि के तीसरे दिन महारानी माता वैष्णो देवी मंदिर में मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की भव्य रूप से पूजा की गई. इस Read More...

3/21/2026 7:59:20 PM
के.एल.मेहता वुमन कॉलेज परिसर से प्रारंभ होकर एनआईटी 05 भगत सिंह चौक तक जाएगी पदयात्रा

FARIDABAD NEWS 21 MARCH 2026 : GAUTAM : युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के उद्देश्य से “मेरा युवा भारत – मेरी जिम्मेदारी” थीम पर पदयात्रा का आयोजन Read More...


Welcome