FARIDABAD

HindustanVision Monday,16 February , 2026
एनपीटीआई में अनिवार्य फाउंडेशन कोर्स के 31वें बैच का उद्घाटन

संस्थान में कोई कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता, प्रत्येक दायित्व महत्वपूर्ण होता है : एम. जी. गोखले

FARIDABAD NEWS 16 FEB 2026 : GAUTAM : सेक्टर-33 स्थित विद्युत मंत्रालय के राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान (एनपीटीआई) में अनिवार्य फाउंडेशन कोर्स के 31वें बैच का उद्घाटन किया गया। जिसमें ऊर्जा मंत्रालय द्वारा सेंट्रल पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (CPSUs) के तहत आने वाले पीएफसी, ग्रिड-इंडिया और एनएचपीसी के 100 से अधिक नए कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि एम. जी. गोखले, सदस्य (हाइड्रो) सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी (CEA) उपस्थित रहे। जिनका स्वागत पौधा भेंट कर ग्रिड ऑपरेशन और डिस्ट्रीब्यूशन के सदस्य एवं एनपीटीआई के महानिदेशक हेमंत जैन ने किया।

कार्यक्रम के उद्घाटन उद्बोधन में डॉ. इंदु माहेश्वरी, प्रिंसिपल डायरेक्टर (ट्रेनिंग) ने कहा कि यह फाउंडेशन कोर्स पावर सेक्टर का एक समग्र (होलिस्टिक) अवलोकन प्रदान करता है। इसमें जेनरेशन, ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन, नवीकरणीय ऊर्जा, बिजली बाजार, अकाउंटिंग, फाइनेंस तथा ऊर्जा संक्रमण से जुड़े विभिन्न पहलुओं को शामिल किया गया है।

डॉ. वत्सला शर्मा, डायरेक्टर (ट्रेनिंग) ने मुख्य अतिथियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम समन्वयन की जिम्मेदारी डॉ. के.पी.एस. परमार, डॉ. महेंद्र सिंह, राहुल पांडे और अनुराग राय ने निभाई।

 

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि एम. जी. गोखले, सदस्य (हाइड्रो), Central Electricity Authority (CEA) ने प्रतिभागियों को प्रेरित करते हुए कहा कि व्यक्ति को परिस्थितियों के अनुरूप स्वयं को ढालना और परिवर्तन को स्वीकार करना सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान में कोई कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता; सौंपा गया प्रत्येक दायित्व महत्वपूर्ण होता है और वही व्यक्ति को भविष्य के लिए परिपक्व बनाता है। उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि सही, सटीक और नवीनतम जानकारी जहां से भी मिले, उसे ग्रहण करते रहें और स्वयं को निरंतर अपडेट रखें।

उन्होंने यह भी कहा कि कार्य को केवल पद या विषय की सीमाओं में न देखें—इंजीनियर होने का अर्थ यह नहीं कि व्यक्ति केवल इंजीनियरिंग से जुड़े कार्य ही करेगा। व्यक्ति का स्वभाव समस्या-समाधान केंद्रित होना चाहिए। उन्होंने प्रतिभागियों को नियमित रूप से नोट्स या डायरी लिखने की आदत विकसित करने तथा असफलताओं से भयभीत न होकर उनसे सीख लेकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

 

ग्रिड ऑपरेशन और डिस्ट्रीब्यूशन के सदस्य एवं एनपीटीआई के महानिदेशक हेमंत जैन ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि एनपीटीआई शैक्षणिक शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मकता, सांस्कृतिक, शारीरिक स्वास्थ्य और व्यावहारिक अनुभव को बढ़ावा देने के लिए भी कोर्स डिज़ाइन करता है। उन्होंने अपने सुनहरे समय को याद करते हुए कहा कि उनकी पहली ट्रेनिंग भी इसी एनपीटीआई में हुई थी और मैं आज इस 60 साल से पावर सेक्टर में सेवा दे रहे एनपीटीआई का हिस्सा बनकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

 

एनपीटीआई द्वारा आयोजित यह तीन सप्ताह का फाउंडेशन कोर्स भारतीय पावर सेक्टर का व्यापक अवलोकन प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, साथ ही विभिन्न सेंट्रल पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (CPSUs) से आए 100 से अधिक प्रतिभागियों के बीच सौहार्द, टीम वर्क और अंतर-संगठनात्मक जुड़ाव को बढ़ावा देता है। यह कार्यक्रम युवा पेशेवरों को पावर सेक्टर के तकनीकी, प्रबंधकीय और नीतिगत पहलुओं से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, साथ ही उनमें साझा उद्देश्य और सार्वजनिक सेवा की भावना भी पैदा करता है। यह कार्यक्रम ऊर्जा क्षेत्र के भावी नेतृत्व को तैयार करने की दिशा में एनपीटीआई की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

एनपीटीआई में अनिवार्य फाउंडेशन कोर्स के 31वें बैच का उद्घाटन

More News

2/16/2026 9:00:28 PM
हिन्दू एकता, सामाजिक समरसता व सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर मंथन

FARIDABAD NEWS 16 FEB 2026 : GAUTAM : एडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल 33 फीट रोड डबुआ कालोनी में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में क्षेत्र के वरिष्ठ एवं प्रबु Read More...

2/16/2026 8:57:35 PM
नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत भव्य चित्र प्रदर्शनी स्टॉल लगाई

FARIDABAD NEWS 16 FEB  2026 : GAUTAM : 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में Prajapita Brahma Kumaris Ishwariya Vishwa Vidyalaya सेक्टर 21-डी फरीदाबाद की ओर स Read More...

2/16/2026 8:51:29 PM
एनपीटीआई में अनिवार्य फाउंडेशन कोर्स के 31वें बैच का उद्घाटन

संस्थान में कोई कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता, प्रत्येक दायित्व महत्वपूर्ण होता है : एम. जी. गोखले

FARIDABAD NEWS 16 FEB 2026 : GAUTAM : सेक्टर-33 स्थित विद्यु Read More...

2/15/2026 8:29:41 PM
के.एल. मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय में डीजीएचई अनुमोदित राष्ट्रीय संगोष्ठी 2026का आयोजन

FARIDABAD NEWS 15 FEB 2026 : GAUTAM : एआईसीटीई और आईक्यूएसी के तत्वावधान में कंप्यूटर विज्ञान विभाग ने 14 फ़रवरी 2026 को "मशीन लर्निंग: ब्रिजिंग डिसिप्लिन, ब्रेकिंग बाउ Read More...

2/15/2026 8:23:50 PM
विश्व शांति एवं भाईचारे के लिए पंच कुंडीय यज्ञ का आयोजन

FARIDABAD NEWS 15 FEB 2026 : GAUTAM : सभी जन शारीरिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक उन्नति करें। सभी में राष्ट्र प्रेम की भावना का विकास एवं सभी लोग अंधविश्वास तथा कुरीतियों का बहि Read More...

2/15/2026 7:49:57 PM
श्री गोपाल गौशाला पहुँचा केरल के तिरुवनंतपुरम के पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल, की व्यवस्थाओं सराहना

FARIDABAD NEWS 15 FEB 2026 : GAUTAM : केरल के तिरुवनंतपुरम से आए पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने फरीदाबाद स्थित श्री गोपाल गौशाला का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने गौशाला में संचा Read More...

2/15/2026 7:47:23 PM
श्रीलक्ष्मीनारायण दिव्यधाम (श्रीसिद्धदाता आश्रम) में महाशिवरात्रि मनाई गई

FARIDABAD NEWS 15 FEB 2026 : GAUTAM : नमामीशमीशान निर्वाणरूपं,विभुं व्यापकं ब्रह्म वेदस्वरूपं। निजं निर्गुणं निर्विकल्पं निरीहं, चिदाकाशमाकाशवासं भजेऽहं।। -जैसे महामंत्रों क Read More...

2/15/2026 7:40:25 PM
हिंदू सम्मेलन में भारतीय संस्कृति, परंपरा और धार्मिक मूल्यों पर हुआ मंथन

1OO वर्षों से संघ अपनी शाखा के माध्यम से व्यक्ति निर्माण का कार्य कर रहा है : संजय
FARIDABAD NEWS 15 FEB 2025 : GAUTAM : सेक्टर- 48 में हिंदू सम्मेलन का भव्य एवं गरिम Read More...


Welcome