FARIDABAD

HindustanVision Monday,16 February , 2026
नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत भव्य चित्र प्रदर्शनी स्टॉल लगाई

FARIDABAD NEWS 16 FEB  2026 : GAUTAM : 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में Prajapita Brahma Kumaris Ishwariya Vishwa Vidyalaya सेक्टर 21-डी फरीदाबाद की ओर से ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत एक भव्य चित्र प्रदर्शनी स्टॉल लगाई गई है।

स्टॉल पर आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक चित्रों के माध्यम से यह समझाया जा रहा है कि व्यक्ति किन कारणों एवं कर्मों से व्यसनों का शिकार बनता है तथा उनसे मुक्त होकर श्रेष्ठ और सुखी जीवन कैसे जिया जा सकता है। प्रदर्शनी में व्यसन के दुष्परिणामों और राजयोग के सकारात्मक प्रभावों को सरल भाषा और प्रभावशाली चित्रों द्वारा समझाया जा रहा है।

इस सेवा कार्य के अंतर्गत व्यसन मुक्ति एवं स्वस्थ जीवन के लिए निशुल्क होम्योपैथिक दवाइयों का वितरण भी किया जा रहा है। दवाइयों का वितरण विशेष रूप से डॉक्टर रामकुमार जी के मार्गदर्शन एवं सहयोग से किया गया, जिन्होंने सैकड़ों लोगों को व्यक्तिगत परामर्श देकर दवाइयाँ प्रदान कीं और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उनके द्वारा दी गई सेवाओं की मेले में आए लोगों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।

साथ ही, स्टॉल पर आने वाले श्रद्धालुओं एवं दर्शकों को राजयोग मेडिटेशन भी सिखाया जा रहा है। अब तक लगभग 1200 लोगों ने व्यसन मुक्ति दवाइयों का लाभ लिया, जबकि लगभग 10,000 लोगों ने चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से राजयोग मेडिटेशन को समझा और उसे अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।

गौरतलब है कि इस अंतरराष्ट्रीय मेले में पिछले लगभग 15 वर्षों से ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा निरंतर निःशुल्क सेवाएँ प्रदान की जा रही हैं। इस मेले की विशेषता यह भी है कि लगभग 80 देशों के कलाकार एवं प्रतिनिधि यहाँ आकर अपनी-अपनी सांस्कृतिक कला, हस्तशिल्प एवं पारंपरिक प्रस्तुतियाँ प्रदर्शित करते हैं, जिससे यह मेला वास्तव में अंतरराष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विविधता और वैश्विक भाईचारे का प्रतीक बन जाता है।

मेले के दौरान हरियाणा के पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा को ब्रह्माकुमारी प्रीति दीदी जी ने ईश्वरीय सौगात एवं प्रसाद भेंट कर Mount Abu स्थित मुख्यालय आने का निमंत्रण दिया।

इसके अतिरिक्त, Municipal Corporation Faridabad के कमिश्नर गौरव अंटिल (आईएएस) ने भी ब्रह्माकुमारी स्टॉल का अवलोकन कर संस्था के आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यों की सराहना की।

फरीदाबाद की मेयर प्रवीण जोशी ने भी स्टॉल का भ्रमण कर राजयोग मेडिटेशन का अनुभव किया और कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है।

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर स्टॉल पर शिवरात्रि महोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण के लिए विशेष अतिथि एडवोकेट रविंद्र गुप्ता (चीफ लीगल अथॉरिटी) एवं सीनियर एडवोकेट शांति भड़ाना की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके करकमलों द्वारा शिव ध्वजारोहण कराया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने परमात्मा को पत्र लिखकर अपनी भावनाएँ व्यक्त कीं, शिवलिंग की आराधना की तथा शिवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व को समझा। कई अतिथियों ने माउंट आबू स्थित ब्रह्माकुमारी मुख्यालय आने का वायदा भी किया।

इस सेवा कार्य में बी.के. प्रीति दीदी जी, बी.के. रंजना दीदी जी एवं सभी भाई-बहनों का सराहनीय सहयोग रहा। यह प्रदर्शनी न केवल व्यसन मुक्ति का संदेश दे रही है, बल्कि आत्म-जागृति, स्वास्थ्य और आध्यात्मिक उत्थान की दिशा में समाज को एक नई प्रेरणा भी प्रदान कर रही है।

नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत भव्य चित्र प्रदर्शनी स्टॉल लगाई

More News

2/16/2026 9:00:28 PM
हिन्दू एकता, सामाजिक समरसता व सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर मंथन

FARIDABAD NEWS 16 FEB 2026 : GAUTAM : एडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल 33 फीट रोड डबुआ कालोनी में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में क्षेत्र के वरिष्ठ एवं प्रबु Read More...

2/16/2026 8:57:35 PM
नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत भव्य चित्र प्रदर्शनी स्टॉल लगाई

FARIDABAD NEWS 16 FEB  2026 : GAUTAM : 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में Prajapita Brahma Kumaris Ishwariya Vishwa Vidyalaya सेक्टर 21-डी फरीदाबाद की ओर स Read More...

2/16/2026 8:51:29 PM
एनपीटीआई में अनिवार्य फाउंडेशन कोर्स के 31वें बैच का उद्घाटन

संस्थान में कोई कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता, प्रत्येक दायित्व महत्वपूर्ण होता है : एम. जी. गोखले

FARIDABAD NEWS 16 FEB 2026 : GAUTAM : सेक्टर-33 स्थित विद्यु Read More...

2/15/2026 8:29:41 PM
के.एल. मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय में डीजीएचई अनुमोदित राष्ट्रीय संगोष्ठी 2026का आयोजन

FARIDABAD NEWS 15 FEB 2026 : GAUTAM : एआईसीटीई और आईक्यूएसी के तत्वावधान में कंप्यूटर विज्ञान विभाग ने 14 फ़रवरी 2026 को "मशीन लर्निंग: ब्रिजिंग डिसिप्लिन, ब्रेकिंग बाउ Read More...

2/15/2026 8:23:50 PM
विश्व शांति एवं भाईचारे के लिए पंच कुंडीय यज्ञ का आयोजन

FARIDABAD NEWS 15 FEB 2026 : GAUTAM : सभी जन शारीरिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक उन्नति करें। सभी में राष्ट्र प्रेम की भावना का विकास एवं सभी लोग अंधविश्वास तथा कुरीतियों का बहि Read More...

2/15/2026 7:49:57 PM
श्री गोपाल गौशाला पहुँचा केरल के तिरुवनंतपुरम के पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल, की व्यवस्थाओं सराहना

FARIDABAD NEWS 15 FEB 2026 : GAUTAM : केरल के तिरुवनंतपुरम से आए पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने फरीदाबाद स्थित श्री गोपाल गौशाला का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने गौशाला में संचा Read More...

2/15/2026 7:47:23 PM
श्रीलक्ष्मीनारायण दिव्यधाम (श्रीसिद्धदाता आश्रम) में महाशिवरात्रि मनाई गई

FARIDABAD NEWS 15 FEB 2026 : GAUTAM : नमामीशमीशान निर्वाणरूपं,विभुं व्यापकं ब्रह्म वेदस्वरूपं। निजं निर्गुणं निर्विकल्पं निरीहं, चिदाकाशमाकाशवासं भजेऽहं।। -जैसे महामंत्रों क Read More...

2/15/2026 7:40:25 PM
हिंदू सम्मेलन में भारतीय संस्कृति, परंपरा और धार्मिक मूल्यों पर हुआ मंथन

1OO वर्षों से संघ अपनी शाखा के माध्यम से व्यक्ति निर्माण का कार्य कर रहा है : संजय
FARIDABAD NEWS 15 FEB 2025 : GAUTAM : सेक्टर- 48 में हिंदू सम्मेलन का भव्य एवं गरिम Read More...


Welcome