- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Wednesday,18 February , 2026
: पारिवारिक माहौल सिर्फ आरएसएस या जुड़ी इकाइयों में ही देखने को मिल सकता है
राकेश त्यागी
: लघु उद्योग भारती फरीदाबाद के अध्यक्ष अमृतपाल कोच्छड़ और बल्लभगढ़ से अध्यक्ष के रूप में श्रीकांत दमानी पद भार ग्रहण किया
FARIDABAD NEWS 18 FEB 2026 : GAUTAM ; लघु उद्योग भारती (LUB) हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर हरियाणा के नॉन-कन्फर्मिंग जोन (गैर-पुष्टि क्षेत्रों) में चल रही औद्योगिक इकाइयों को नियमित करने की मांगे रखी थी। जिसमें से हमारी 7 मांगों को प्रमुखता से बजट में रख भी लिया गया था । लेकिन जब पोर्टल लॉन्च किया गया तो उसमें काफी त्रुटियां नजर आई। जिसमें हमारी आशाओं के अनुरूप काफी सुधार किया जा रहा है । नवीनतम अपडेट के अनुसार, हरियाणा सरकार ने 25 दिसंबर, 2025 को यह पोर्टल शुरू कर दिया है, जिससे लगभग 2 लाख सूक्ष्म और मध्यम उद्योगों को पंजीकरण और नियमित होने का अवसर मिलेगा। हमारी जो मांग थी कि 20-25 साल पुराने उद्योगों को, जो गैर-नियोजित क्षेत्रों में हैं, उन्हें नियमित कर वहां बुनियादी नागरिक सुविधाएं और बैंकिंग पहुंच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार का रुख हमारे मांगों के प्रति पूरी तरह से पॉजिटिव है । सरकार के साथ हमारी लगातार बातचीत चल रही है । जल्द ही परिणाम सार्थक नजर आयेंगे। यह वक्तव्य लघु उद्योग भारती हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष शुभादेश मित्तल जी ने लघु उद्योग भारती फरीदाबाद एवं बल्लभगढ़ के नवनियुक्त पदाधिकारियों के पद ग्रहण समारोह में रख रहे थे।मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शुभादेश मित्तल के अलावा कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश त्यागी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत सभी गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।
इस अवसर पर शुभादेश मित्तल ने नवनियुक्त टीम फरीदाबाद और बल्लभगढ़ टीम की घोषणा की । लघु उद्योग भारती फरीदाबाद के लिए अध्यक्ष अमृतपाल कोच्छड़, महासचिव दिनेश शर्मा, कोषाध्यक्ष राजकुमार भगत वहीं बल्लभगढ़ से पदभार के रूप में अध्यक्ष श्रीकांत दमानी, महासचिव सुनील यादव, कोषाध्यक्ष अजय शर्मा के नामों की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने राकेश कुमार गुप्ता को गुरुग्राम और मानेसर का प्रभारी नियुक्त करने की घोषणा की । कार्यक्रम में अध्यक्ष लघु उद्योग भारती फरीदाबाद आरके गुप्ता और बल्लभगढ़ अशोक कुमार चौधरी ने अपने दो साल के कार्यकाल में हुए विभिन्न उपलब्धियों को सदस्यों के समक्ष रखा ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राकेश त्यागी सह प्रांत कार्यवाह हरियाणा आरएसएस ने अपने संबोधन में नवनियुक्त टीम फरीदाबाद और बल्लभगढ़ को बधाई देते हुए कहा कि ऐसा माहौल सिर्फ आरएसएस या जुड़ी इकाइयों में ही देखने को मिल सकता है । जहां परिवार के लोग आपस में बैठकर सर्वसम्मति से आपस में जिम्मेदारी बांट लेते है। वर्ना तो आज समाज में कई जगह माहौल बिगड़ने में देर नहीं लगती । उन्होंने कहा कि जिनके पास पहले दायित्व था उन्होंने बहुत अच्छा कार्य किया उनको बधाई ,वहीं नई टीम को भविष्य के लिए शुभकामनाएं। कार्यक्रम में इससे पहले न्यू लेबर कोड पर एक सत्र का भी आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भगत प्रताप सिंह डिप्टी लेबर कमिश्नर और मुख्य वक्ता के रूप में एडवोकेट पीएल शर्मा उपस्थित रहे। हालांकि इस सेमिनार में भगत प्रताप सिंह को किसी कारणवस तुरंत ही जाना पड़ा। लेकिन उनकी अनुपस्थिति में मुख्य वक्ता के रूप में एडवोकेट पीएल शर्मा ने न्यू लेबर कोड पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ने विभिन्न प्वाइंटों पर जैसे वेतन (Wage) संरचना में बदलाव और लागत में वृद्धि, टेक-होम सैलरी में कमी का डर,डिजिटल अनुपालन का बोझ,ओवरटाइम और कार्य घंटे,फिक्स्ड-टर्म एम्प्लॉयमेंट का दबाव,श्रमिकों की कमी और उत्पादकता पर प्रभाव सहित कई पहलुओं पर जानकारी सांझा की। इस दौरान कई सदस्यों ने अपनी संशय को दूर करने के लिए उनके समक्ष कुछ सवाल भी रखे जिसका एडवोकेट श्री पीएल शर्मा ने जवाब दिया। नवनियुक्त अध्यक्ष अमृतपाल कोच्छड़ ने सभी सम्मानित मंच और सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें जो यह जिम्मेदारी दी है उसका वह पूरी निष्ठा और लगन से पालन करते हुए इसमें हर महीने 30 नए सदस्यों को जोड़ने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वह सभी सम्मानित सीनियर सदस्यों से सीख कर यहां तक पहुंचे है। वह अपने आप को काफी गौरवान्वित मानते है । बल्लभगढ़ के नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीकांत दमानी ने कहा कि लघु उद्योग भारती का हमेशा से उद्देश्य रहता है छोटे उद्योगों को सशक्त बनाना उनकी समस्याओं का समाधान करवाना , सरकारी योजनाओं को उन तक पहुंचाना। उस पर वह प्रमुखता से काम करेंगे। कार्यक्रम में मनोज रुंगटा प्रदेश महासचिव हरियाणा (एलूबी) अरुण बजाज अखिल भारतीय कार्यकारणी सदस्य (एलूबी) ने अपने संबोधन में नवनियुक्त टीमों को बधाई दी। विशेष रूप से अध्यक्ष अमृतपाल कोच्छड़ द्वारा हर महीने 30 नए सदस्यों को जोड़ने की घोषणा का उन्होंने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में पहुंचे नए सदस्यों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। इसके साथ ही विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में फरीदाबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रेसिडेंट एचके बत्रा स्क्रेटरी रोहित रुंगटा, फरीदाबाद आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पूर्व प्रेसिडेंट वीरभान शर्मा, मैन्युफेचर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट सुखदेव सिंह, एचएल भूटानी एफआईए चेयरमैन स्किल डेवलपमेंट सेंटर, आईएमटी इंडस्ट्रीज के प्रेसिडेंट प्रमोद राणा, का भी स्वागत किया गया। वहीं कार्यक्रम में धन्यवाद प्रस्ताव पूर्व अध्यक्ष रविभूषण खत्री द्वारा रखा गया।
FARIDABAD NEWS 18 FEB 2026 ; GAUTAM : जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के साहित्य एवं भाषा विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट Read More...
: पारिवारिक माहौल सिर्फ आरएसएस या जुड़ी इकाइयों में ही देखने को मिल सकता है
राकेश त्यागी
: लघु उद्योग भारती फरीदाबाद के अध्यक्ष अमृतपाल कोच्छड़ और बल्लभगढ़ से अध्यक्ष के रूप में
Read More...
DELHI NEWS 18 FEB 2026 : GAUTAM : जब सेवा साधना बन जाए और प्रकृति के प्रति संवेदना जीवन का मूल मंत्र हो, तब पावन संकल्प जन्म लेते हैं। मानव सेवा और लोक कल्याण की इसी द Read More...
BALLABGARH NEWS 18 FEB 2026 : GAUTAM ; 24 स्थित औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ते ट्रैफिक दबाव और स्थानीय निवासियों व उद्योगों की सुरक्षा एवं हर रोज लगने वाले ट्रैफिक जाम को ध Read More...
FARIDABAD NEWS 18 FEB 2026 : GAUTAM ; क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल को एक बार फिर बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र बनाए जाने पर विद्या Read More...
इस वर्ष भी हरियाणा राज्य मे प्रथम स्थान किया हासिल
JIND NEWS 18 FEB 2026 : GAUTAM : हरियाणा राज्य भारत स्काउट गाइड के तत्वाधान मे जींद जिले ने एक बार फिर से श Read More...
FARIDABAD NEWS 16 FEB 2026 : GAUTAM : एडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल 33 फीट रोड डबुआ कालोनी में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में क्षेत्र के वरिष्ठ एवं प्रबु Read More...
FARIDABAD NEWS 16 FEB 2026 : GAUTAM : 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में Prajapita Brahma Kumaris Ishwariya Vishwa Vidyalaya सेक्टर 21-डी फरीदाबाद की ओर स Read More...