- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Saturday,21 February , 2026
FARIDABAD NEWS 21 FEB 2026 : GAUTAM : के.एल. मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय, फरीदाबाद में तीन दिवसीय 18/02/2026 से 20/02/2026 तक आयोजित इंट्रा-क्लास खेल प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और खो-खो खेल शामिल थे।
कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ मीनू दुआ के संरक्षण और शारीरिक शिक्षा विभाग की शिक्षिकाओं श्रीमती संगीता अदलखा एवं श्रीमती किरन खटाना के मार्गदर्शन में हुआ।
पहले दिन वॉलीबॉल मैच आयोजित किए गए जिसमें प्रथम स्थान दीपू की कप्तानी में उनकी टीम ने प्राप्त किया।
द्वितीय स्थान साधना की कप्तानी में उनकी टीम एवं तृतीय स्थान चंचल की कप्तानी में उनकी टीम ने प्राप्त किया।दूसरे दिन बास्केटबॉल मैच खेले गए और तीसरे दिन प्रातःकाल बास्केटबॉल का फाइनल मैच संपन्न हुआ, जिसमें प्रथम स्थान अंजली और उसकी टीम, द्वितीय स्थान गुंजन और उसकी टीम एवं तृतीय स्थान मानवी और उसकी टीम ने अपने नाम किया।इसके बाद खो-खो की टीमों की धमाकेदार पारी खेल समापन की ओर बढ़े जिसमें प्रथम स्थान साधना और उसकी टीम, द्वितीय स्थान सोनल और उसकी टीम एवं तृतीय स्थान दृष्टि और उसकी टीम ने अपने नाम किया।संपूर्ण कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संचालन में कोच श्रीमान राहुल मावी और श्रीमान लवकुश भड़ाना का भी विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
लगभग 500 छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में सक्रिय रूप से भाग लिया, जिससे कार्यक्रम अत्यंत ऊर्जावान और सफल रहा। दिनांक 21-02-2026 को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के (एमडीईएस अध्यक्ष) डॉ आनंद मेहता एवं (स्व-वित निदेशक) शुभ मेहता, प्राचार्या डॉ मीनू दुआ तथा पूर्व प्राचार्या डॉ मंजू दुआ उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए तथा उन्हें आशीर्वाद और शुभकामनाएँ दीं।
FARIDABAD NEWS 21 FEB 2026 : GAUTAM : भीषण अग्निकांड में लगभग 35 लोग घायल हुए हैं अभी तक पांच लोगों के मृत्यु की खबर है सरकार द्वारा घायल व मृतकों के प्रति संवेदना तक व्यक्त Read More...
FARIDABAD NEWS 21 FEB 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद साहित्यिक एवं सांस्कृतिक केंद्र द्वारा आयोजित 'जश्न-ए-फरीदाबाद-5' में सदाबहार नगमों की ऐसी संगीतमय धारा बही कि द Read More...
FARIDABAD NEWS 21 FEB 2026 : GAUTAM : के.एल. मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय, फरीदाबाद में तीन दिवसीय 18/02/2026 से 20/02/2026 तक आयोजित इंट्रा-क्लास खेल प्रतियोगिता का सफलता Read More...
FARIDABAD NEWS 21 FEB 2026 : GAUTAM : दिल्ली में आयोजित AI -समिट के समापन के दौरान कांग्रेस पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के विरोध में आज भारतीय ज Read More...
डॉ. अनिल मालिक श्री सनातन धर्म महाबीर दल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बोर्ड परीक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु हवन–यज्ञ का आयोजन
FARIDABAD NEWS 21 FEB 2026 : GAUTAM ;
Read More...
FARIDABAD NEWS 19 FEB 2026 : GAUTAM : भारत सरकार के उपक्रम हुडको (हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड) की कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर) पहल के अंतर्गत आज ए Read More...
FARIDABAD NEWS 19 FEB 2026 : GAUTAM : The Department of Communication and Media Technology at J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, organized a special exper Read More...
FARIDABAD NEWS 19 FEB 2026 ; GAUTAM : महाराष्ट्र मित्र मंडल ने 19 फरवरी को माता जी चौक पर छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती का भव्य आयोजन किया। इस अवसर पर मंडल के कार्यक Read More...