FARIDABAD

HindustanVision Saturday,21 February , 2026
अग्निकांड पर सरकार की चुप्पी से कर्मचारियों एवं आम जनता में नाराजगी : नरेश शास्त्री 

FARIDABAD NEWS 21 FEB 2026 : GAUTAM : भीषण अग्निकांड में लगभग 35 लोग घायल हुए हैं अभी तक पांच लोगों के मृत्यु की खबर है सरकार द्वारा घायल व मृतकों के प्रति संवेदना तक व्यक्त नहीं की   लोगों में सरकार से प्रति भारी नाराजगी।

इस अग्निकांड में शहीद हुए भविष्य चंद शर्मा फायरमैन वह रवि पुलिसकर्मी  के परिवारों को सांत्वना ना देना सरकार का निराशा जनक कृत्य। प्रति सरकार के इस निराशा जनक व्यवहार व हठधर्मिता की सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान व नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार  शास्त्री व हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान राजेंद्र सिंद व महासचिव गुलशन भारद्वाज ने प्रेस ब्यान जारी करते हुए बताया गहरी नाराजगी व्यक्त की है। अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने तब प्रत्याशी इस अग्निकांड के जिम्मेदार व्यक्तियों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने एवं घायल व मृतकों के परिवारों को राहत पहुंचाने का काम नहीं किया तो सरकार की खिलाफ सड़कों पर होगा आंदोलन। श्री शास्त्री ने कहा कि फरीदाबाद की दो कम्पनियों कालका जी लुब्रिकेंट व शिव स्टील कम्पनी में रखे केमिकल के डर्मो में हुए विस्फोटों के दौरान एनआईटी दमकल केंद्र के भवी चंद सपुत्र श्री किशन चंद(पे-रोल) व रणबीर सपुत्र श्री रणजीत(हरियाणा कौशल रोजगार निगम) दमकल कर्मचारी  70% से अधिक झुलस गए थे इसके अलावा 3 पुलिस कर्मचारियों सहित 35 लोग घायल हो गए थे इनमे से 8 गम्भीर घायलों को दिल्ली के एम्स व सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया इनमें से एक दमकल कर्मचारी भवी चंद शर्मा व एक पुलिस कर्मी  शहीद हुए हैं,  दूसरा दमकल कर्मचारी रणवीर भी एम्स ट्रॉमा सेंटर  के बर्निंग आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। कर्मचारियों का परिवार गहरे सदमे में हैं। दुखद पहलू यह भी है, कि अभी तक प्रशासन या सरकार की ओर से किसी प्रकार की आर्थिक सहायता या निःशुल्क इलाज की ठोस घोषणा नहीं की गई है। सरकारी हॉस्पिटल बीके प्रशासन ने इन कर्मचारियों से इलाज की राशि की वसूली भी की है। प्रदेश में इससे पहले भी कई बार आग बुझाते समय दमकल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। और कुछ साथी कर्तव्य निभाते हुए शहीद भी हो चुके हैं, लेकिन हर बार सरकार और प्रशासन की ओर से उनकी सहायता के लिए कोई स्थायी व प्रभावी कदम नहीं उठाया गया।हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन ने हरियाणा सरकार से मांग करते हुए कहा कि दिवंगत दमकल कर्मचारी भवी चंद व पुलिसकर्मी रवीं को शहीद का दर्जा देकर उनके परिवार को एक करोड रुपए की आर्थिक सहायता राशी प्रदान की जाए, पत्नी/परिवार के एक सदस्य को नियमित सरकारी नौकरी दी जाए,दमकल कर्मचारी की दिव्यांग बेटी को सभी सामाजिक लाभ और दोनों बेटियों को पढ़ाई का पूरा खर्च सरकार द्वारा उठाया जाए,गंभीर रूप से घायल दमकल कर्मचारी रणवीर सिंह का पूर्ण निशुल्क उपचार कराया जाए तथा स्वस्थ होने की अवधि तक ड्यूटी पीरियड माना जाए व भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुर्नवृत्ति रोकने हेतु सभी फायर स्टेशनों पर आधुनिक सुरक्षा उपकरणों की तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।  निशुल्क इलाज व बीमा पॉलिसी का प्रावधान किया जाए।

 नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दिवंगत व घायल  कर्मचारियों के हित में शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन राज्य स्तरीय आंदोलन शुरू करके प्रदेश के सभी 104 मुख्य दमकल केंद्रों व उप दमकल केंद्रों पर फरीदाबाद के शहीदों की याद में 1 मार्च को श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित करके फायर ऑफिसर व स्टेशन इंचार्ज की मार्फत हरियाणा सरकार के नाम मांगों का ज्ञापन व हड़ताल का नोटिस देगा उसके उपरांत प्रदेश भर के तमाम नियमित,पे-रोल व कौशल निगम के दमकल कर्मचारी 8 व 9 अप्रैल को पूर्णतया काम बंद करके राज्य स्तरीय हड़ताल करेंगे।

अग्निकांड पर सरकार की चुप्पी से कर्मचारियों एवं आम जनता में नाराजगी : नरेश शास्त्री 

More News

2/21/2026 7:19:50 PM
अग्निकांड पर सरकार की चुप्पी से कर्मचारियों एवं आम जनता में नाराजगी : नरेश शास्त्री 

FARIDABAD NEWS 21 FEB 2026 : GAUTAM : भीषण अग्निकांड में लगभग 35 लोग घायल हुए हैं अभी तक पांच लोगों के मृत्यु की खबर है सरकार द्वारा घायल व मृतकों के प्रति संवेदना तक व्यक्त Read More...

2/21/2026 7:17:00 PM
जश्न-ए-फरीदाबाद-5’ में सदाबहार नगमों की बही संगीतमय धारा

FARIDABAD NEWS 21 FEB 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद साहित्यिक एवं सांस्कृतिक केंद्र  द्वारा आयोजित 'जश्न-ए-फरीदाबाद-5' में सदाबहार नगमों की ऐसी संगीतमय धारा बही कि द Read More...

2/21/2026 7:12:27 PM
के.एल. मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय,में तीन दिवसीय इंट्रा-क्लास खेल प्रतियोगिता का सफलता पूर्वक आयोजन

FARIDABAD NEWS 21 FEB 2026 : GAUTAM : के.एल. मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय, फरीदाबाद में तीन दिवसीय 18/02/2026 से 20/02/2026 तक आयोजित इंट्रा-क्लास खेल प्रतियोगिता का सफलता Read More...

2/21/2026 4:31:12 PM
भारतीय जनता युवा मोर्चा, फरीदाबाद महानगर के कार्यकर्ताओं ने कड़ा रोष व्यक्त किया

FARIDABAD NEWS 21 FEB 2026 : GAUTAM : दिल्ली में आयोजित AI -समिट के समापन के दौरान कांग्रेस पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के विरोध में आज भारतीय ज Read More...

2/21/2026 4:27:06 PM
परीक्षा को दबाव नहीं, बल्कि अपने ज्ञान और मेहनत को परखने का अवसर समझें ; प्रधान डॉ. राजेश भाटिया

डॉ. अनिल मालिक श्री सनातन धर्म महाबीर दल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बोर्ड परीक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु हवन–यज्ञ का आयोजन
FARIDABAD NEWS 21 FEB 2026 : GAUTAM ;  Read More...

2/19/2026 8:12:51 PM
हुडको की सी.एस.आर पहल के अंतर्गत दिव्यांगजन को सहायक उपकरणों का वितरण

FARIDABAD NEWS 19 FEB 2026 : GAUTAM : भारत सरकार के उपक्रम हुडको (हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड) की कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर) पहल के अंतर्गत आज ए Read More...

2/19/2026 4:38:09 PM
Students can bring positive social change through social work : Prof. Pawan Singh

FARIDABAD NEWS 19 FEB 2026 : GAUTAM : The Department of Communication and Media Technology at J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, organized a special exper Read More...

2/19/2026 4:34:29 PM
छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती, महाराष्ट्र मित्र मंडल ने मनाई धूमधाम से

FARIDABAD NEWS 19 FEB 2026 ; GAUTAM : महाराष्ट्र मित्र मंडल ने 19 फरवरी को माता जी चौक पर छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती का भव्य आयोजन किया। इस अवसर पर मंडल के कार्यक Read More...


Welcome