FARIDABAD

HindustanVision Saturday,14 March , 2026
गिरीश भारद्वाज ने मूलभूत सुविधाओं को लेकर ज्वाइंट कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

FARIDABAD NEWS 14 MAR 2026 :  गांव मुजेसर, बल्लभगढ़ की जनता की ओर से प्रदेश मीडिया कोऑर्डिनेटर, हरियाणा कांग्रेस कमेटी एवं बल्लभगढ़ से कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने ज्वाइंट कमिश्नर, नगर निगम फरीदाबाद को गांव की मूलभूत नागरिक समस्याओं के समाधान हेतु ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि गांव मुजेसर के निवासी लंबे समय से गंदगी, टूटी एवं जर्जर सड़कों, दूषित पेयजल आपूर्ति, जलभराव, खराब सीवर व्यवस्था तथा बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं। इन समस्याओं के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है तथा नागरिकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

इस अवसर पर गिरीश भारद्वाज ने कहा कि गांवों की मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि संबंधित विभाग तत्काल प्रभाव से सर्वे कराकर समस्याओं के स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि गांववासियों को राहत मिल सके और उन्हें सम्मानजनक जीवन की मूल सुविधाएं प्राप्त हो सकें।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव जनता की आवाज बनकर जनसमस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए संघर्ष करती रही है तथा आगे भी जनहित के मुद्दों पर निरंतर कार्य करती रहेगी।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद प्रत्याशी सुखबीर गोदारा, बल्लभगढ़ विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस प्रदीप सैन, देशराज मास्टर, चरण सिंह मुजेसर, विजय गोदारा , मास्टर धर्म सिंह भाटी, टेकचंद शर्मा, भूपेश गुप्ता, दीपक चौहान, योगेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

गिरीश भारद्वाज ने मूलभूत सुविधाओं को लेकर ज्वाइंट कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

More News

3/15/2026 7:04:25 PM
जीव कल्याण संस्थान में नेत्र जांच शिविर का आयोजन

FARIDABAD NEWS 15 MARCH 2026 ; GAUTAM : ओल्ड फरीदाबाद स्थित जीव कल्याण संस्थान द्वारा हर साल की भांति इस बार भी नेत्र जांच शिविर एवं मोतियाबिंद से ग्रस्त लोगों का निशुल्क ऑप Read More...

3/15/2026 6:59:13 PM
बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता ; रश्मि यादव

FARIDABAD NEWS 15 MARCH 2026 : GAUTAM : वार्ड नं. 43 के अंतर्गत स्थित महर्षि वाल्मीकि पार्क, सिही गेट, वाल्मीकि बस्ती में लगभग 27 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यो Read More...

3/14/2026 7:13:04 PM
भारत के मानचित्र पर अलग पहचान बनेगा फरीदाबाद : कृष्ण पाल गुर्जर

FARIDABAD NEWS 14 MAR 2026 : केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने आज वार्ड 15 और 16  में विभिन्न विकास कार्यों के निर्माण कार्य का विधिवत तरीके से शु Read More...

3/14/2026 7:10:30 PM
युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया ने पूर्व विधायक स्व. आनंद कौशिक को अर्पित की श्रद्धांजलि

FARIDABAD NEWS 14 MAR 2026 : हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निशिंत कटारिया पूर्व विधायक आनंद कौशिक को श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके सेक्टर-9 स्थित कार्यालय पर प Read More...

3/14/2026 7:08:31 PM
खेल, उत्साह और प्रतिभा का संगम : डाॅ. आनंद महता

FARIDABAD NEWS 14 MAR 2026 : के. एल. महता दयानंद कॉलेज फॉर वुमेन, फरीदाबाद में“स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है।” इसी विचार को साकार करने औ Read More...

3/14/2026 6:56:04 PM
फ्लावर फेस्टिवल ने दिया हरियाली और सुंदरता का संदेश : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 14 MAR 2026 : फरीदाबाद नगर निगम द्वारा आयोजित भव्य फरीदाबाद फ्लावर फेस्टिवल में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने नगर निगम की प्रथम नागरिक मे Read More...

3/14/2026 6:50:54 PM
एच.के. बत्रा 11वीं बार बने ऑल इंडिया ब्रेड मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के प्रधान

FARIDABAD NEWS 14 MAR 2026 : ऑल इंडिया ब्रेड मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (एआईबीएमए) की 40 वीं वार्षिक आम बैठक 13 मार्च को  प्रगति मैदान मेजानाइन हॉल नम्बर 3 नई दिल्ली Read More...

3/14/2026 6:37:22 PM
गिरीश भारद्वाज ने मूलभूत सुविधाओं को लेकर ज्वाइंट कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

FARIDABAD NEWS 14 MAR 2026 :  गांव मुजेसर, बल्लभगढ़ की जनता की ओर से प्रदेश मीडिया कोऑर्डिनेटर, हरियाणा कांग्रेस कमेटी एवं बल्लभगढ़ से कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज Read More...


Welcome