FARIDABAD

HindustanVision Saturday,14 March , 2026
फ्लावर फेस्टिवल ने दिया हरियाली और सुंदरता का संदेश : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 14 MAR 2026 : फरीदाबाद नगर निगम द्वारा आयोजित भव्य फरीदाबाद फ्लावर फेस्टिवल में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने नगर निगम की प्रथम नागरिक मेयर  प्रवीण बत्रा जोशी को इस सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए सभी नागरिकों का हार्दिक स्वागत किया। यह कार्यक्रम टाउन पार्क, सेक्टर-12, फरीदाबाद में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में नागरिकों ने प्रकृति और फूलों की इस सुंदर प्रदर्शनी का आनंद लिया।

उन्होंने कहा कि देशभर में वसंत ऋतु का आगमन हो चुका है। वसंत रंगों, खुशियों और आनंद का मौसम है, इसलिए इसे ऋतुराज कहा जाता है। जब प्रकृति स्वयं रंगों और खुशबुओं से भर जाती है, पेड़-पौधों पर नई कोपलें आती हैं और फूल खिलने लगते हैं, ऐसे समय में फ्लावर फेस्टिवल जैसा आयोजन शहर को नई ऊर्जा और सकारात्मकता देता है।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि यह आयोजन फरीदाबाद को और अधिक सुंदर बनाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए समय-समय पर पौधारोपण, लघु वन का निर्माण, आधारभूत संरचना का विकास, पुल, सड़क, प्रकाश व्यवस्था और सजावट जैसे अनेक कार्य किए जाते हैं। लेकिन कभी-कभी प्रकृति भी हमें अवसर देती है और उस अवसर का लाभ उठाना भी हमारा दायित्व होता है। इसी भावना के साथ इस पुष्प महोत्सव का आयोजन किया गया है।
उन्होंने कहा कि आज किसी भी शहर की पहचान केवल विकास से नहीं बल्कि उसकी सौंदर्यात्मक पहचान से भी होती है। शहर केवल विकसित ही नहीं बल्कि सुंदर भी दिखाई देना चाहिए। आज तेजी से बढ़ते शहरीकरण के कारण शहर कंक्रीट के जंगल में बदलते जा रहे हैं, लेकिन इस कंक्रीट के बीच प्राकृतिक सुंदरता का होना भी उतना ही आवश्यक है। फूल और पौधे केवल सजावट नहीं होते, बल्कि वे पूरे वातावरण को जीवंत और सकारात्मक बना देते हैं।

विपुल गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी स्वच्छता के साथ-साथ देश की सुंदरता और आधारभूत संरचना के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। उनके नेतृत्व में देशभर में सरकारी भवनों और सार्वजनिक स्थलों का पुनर्विकास हुआ है, रेलवे स्टेशनों को अधिक सुंदर बनाया जा रहा है तथा गांवों तक सड़कों की बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित की गई है। इन सभी प्रयासों से देश की समग्र सुंदरता और पहचान में लगातार वृद्धि हो रही है।
उन्होंने कहा कि जब देश की सुंदरता बढ़ रही है तो फरीदाबाद की सौंदर्यात्मक पहचान को आगे बढ़ाना भी हम सभी की जिम्मेदारी है। इसके लिए समाज की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने घरों और आसपास पौधे और फूल लगाने की आदत विकसित करें। यह न केवल पर्यावरण को बेहतर बनाता है बल्कि मन को भी शांति और संतुलन प्रदान करता है।
उन्होंने कहा कि आज के व्यस्त जीवन में लोग मोबाइल, इंटरनेट और काम की भागदौड़ में उलझे रहते हैं, लेकिन यदि हम थोड़ा समय निकालकर पौधों और फूलों की देखभाल करें तो यह एक सकारात्मक और सुकून देने वाली आदत बन सकती है। प्रकृति के बीच समय बिताना, पार्क में टहलना और फूलों की सुंदरता को महसूस करना मन के लिए एक तरह की प्राकृतिक उपचार प्रक्रिया है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विकास और प्रकृति के बीच संतुलन बनाए रखना भी उतना ही आवश्यक है। आज देशभर में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए कई अभियान चलाए जा रहे हैं, जिनमें “एक पेड़ मां के नाम” अभियान भी शामिल है। जब प्रधानमंत्री स्वयं इस दिशा में पहल कर रहे हैं तो हम सभी का कर्तव्य है कि हम भी इसमें अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि यह पुष्प महोत्सव केवल एक दिन का आयोजन नहीं बल्कि एक विचार और संकल्प है, जिसे आगे भी निरंतर बढ़ाना होगा। हम स्वच्छता अभियान की दिशा में काफी आगे बढ़ चुके हैं, अब हमें स्वच्छता के साथ-साथ शहर के सौंदर्यीकरण पर भी समान रूप से ध्यान देना होगा।

अंत में उन्होंने कहा कि फरीदाबाद केवल विकसित होने से उत्कृष्ट नहीं बनेगा, बल्कि स्वच्छ, विकसित और सुंदर फरीदाबाद ही वास्तव में उत्कृष्ट फरीदाबाद बनेगा। इसी संकल्प के साथ उन्होंने सभी नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए शहर को और अधिक हरित, स्वच्छ और सुंदर बनाने का आह्वान किया।

इस दौरान कार्यक्रम में अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से धीरेन्द्र खडगला , सलोनी शर्मा , एस.एस. बण्यो , सुभाष आहुजा , रवि शर्मा , अरुण बजाज , रणवीर चौधरी , बाबूराम , मनीष , प्रदीप भाटी , पंकज , प्रभा सोलंकी  एवं तेज सिंह सैनी सहित अन्य सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।

फ्लावर फेस्टिवल ने दिया हरियाली और सुंदरता का संदेश : विपुल गोयल

More News

3/15/2026 7:04:25 PM
जीव कल्याण संस्थान में नेत्र जांच शिविर का आयोजन

FARIDABAD NEWS 15 MARCH 2026 ; GAUTAM : ओल्ड फरीदाबाद स्थित जीव कल्याण संस्थान द्वारा हर साल की भांति इस बार भी नेत्र जांच शिविर एवं मोतियाबिंद से ग्रस्त लोगों का निशुल्क ऑप Read More...

3/15/2026 6:59:13 PM
बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता ; रश्मि यादव

FARIDABAD NEWS 15 MARCH 2026 : GAUTAM : वार्ड नं. 43 के अंतर्गत स्थित महर्षि वाल्मीकि पार्क, सिही गेट, वाल्मीकि बस्ती में लगभग 27 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यो Read More...

3/14/2026 7:13:04 PM
भारत के मानचित्र पर अलग पहचान बनेगा फरीदाबाद : कृष्ण पाल गुर्जर

FARIDABAD NEWS 14 MAR 2026 : केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने आज वार्ड 15 और 16  में विभिन्न विकास कार्यों के निर्माण कार्य का विधिवत तरीके से शु Read More...

3/14/2026 7:10:30 PM
युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया ने पूर्व विधायक स्व. आनंद कौशिक को अर्पित की श्रद्धांजलि

FARIDABAD NEWS 14 MAR 2026 : हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निशिंत कटारिया पूर्व विधायक आनंद कौशिक को श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके सेक्टर-9 स्थित कार्यालय पर प Read More...

3/14/2026 7:08:31 PM
खेल, उत्साह और प्रतिभा का संगम : डाॅ. आनंद महता

FARIDABAD NEWS 14 MAR 2026 : के. एल. महता दयानंद कॉलेज फॉर वुमेन, फरीदाबाद में“स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है।” इसी विचार को साकार करने औ Read More...

3/14/2026 6:56:04 PM
फ्लावर फेस्टिवल ने दिया हरियाली और सुंदरता का संदेश : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 14 MAR 2026 : फरीदाबाद नगर निगम द्वारा आयोजित भव्य फरीदाबाद फ्लावर फेस्टिवल में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने नगर निगम की प्रथम नागरिक मे Read More...

3/14/2026 6:50:54 PM
एच.के. बत्रा 11वीं बार बने ऑल इंडिया ब्रेड मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के प्रधान

FARIDABAD NEWS 14 MAR 2026 : ऑल इंडिया ब्रेड मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (एआईबीएमए) की 40 वीं वार्षिक आम बैठक 13 मार्च को  प्रगति मैदान मेजानाइन हॉल नम्बर 3 नई दिल्ली Read More...

3/14/2026 6:37:22 PM
गिरीश भारद्वाज ने मूलभूत सुविधाओं को लेकर ज्वाइंट कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

FARIDABAD NEWS 14 MAR 2026 :  गांव मुजेसर, बल्लभगढ़ की जनता की ओर से प्रदेश मीडिया कोऑर्डिनेटर, हरियाणा कांग्रेस कमेटी एवं बल्लभगढ़ से कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज Read More...


Welcome