- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Saturday,14 March , 2026
FARIDABAD NEWS 14 MAR 2026 : हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निशिंत कटारिया पूर्व विधायक आनंद कौशिक को श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके सेक्टर-9 स्थित कार्यालय पर पहुंचे और स्व.आनंद कौशिक के चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पूर्व विधायक के अनुज कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक, उनके पुत्र विनोद कौशिक व शोक स्तप्त परिवार को ढांढस बंधाया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता तरूण तेवतिया, फरीदाबाद युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास दायमा विशेष मौजूद थे।
इस मौके पर निशित ने कहा कि पूर्व विधायक आनन्द कौशिक व उनके पिता सुखबीर कटारिया ने विधानसभा में कई बार जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया है। उनके पिता श्री कौशिक के परम मित्र थे।
उन्होंने कहा कि यह अटल सत्य है कि एक दिन हम सभी को इस संसार को छोडकर जाना है, लेकिन व्यक्ति के अच्छे कर्मों की चर्चा होती है। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक आनंद कौशिक कांग्रेस के सही मायने में सच्चे सिपाही थे। उन्होंने अपने राजनीतिक कार्यकाल के दौरान विभिन्न पदों पर रहते हुए लोगों की सच्चे दिल से सेवा की और एक कर्मठ कांग्रेस नेता के रूप में कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी को भारी क्षति पहुंची है जिस की भरपाई नहीं की जा सकती।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता तरूण तेवतिया ने कहा कि पूर्व विधायक आनंद कौशिक सरल स्वभाव व बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे जिन्होंने दलगत राजनीति से हटकर हमेशा सामाजिक हितों के लिए काम किया। श्री कौशिक जैसे नेता की कमी हमेशा पार्टी को खलती रहेगी। उनके बताए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक, कांग्रेस विचार विभाग के चेयरमैन विनोद कौशिक, रेनू चौहान, डा. सौरभ शर्मा, अनिल शर्मा, वेदप्रकाश यादव, अशोक रावल, विकास फागना भी मौजूद थे।
FARIDABAD NEWS 15 MARCH 2026 ; GAUTAM : ओल्ड फरीदाबाद स्थित जीव कल्याण संस्थान द्वारा हर साल की भांति इस बार भी नेत्र जांच शिविर एवं मोतियाबिंद से ग्रस्त लोगों का निशुल्क ऑप Read More...
FARIDABAD NEWS 15 MARCH 2026 : GAUTAM : वार्ड नं. 43 के अंतर्गत स्थित महर्षि वाल्मीकि पार्क, सिही गेट, वाल्मीकि बस्ती में लगभग 27 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यो Read More...
FARIDABAD NEWS 14 MAR 2026 : केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने आज वार्ड 15 और 16 में विभिन्न विकास कार्यों के निर्माण कार्य का विधिवत तरीके से शु Read More...
FARIDABAD NEWS 14 MAR 2026 : हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निशिंत कटारिया पूर्व विधायक आनंद कौशिक को श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके सेक्टर-9 स्थित कार्यालय पर प Read More...
FARIDABAD NEWS 14 MAR 2026 : के. एल. महता दयानंद कॉलेज फॉर वुमेन, फरीदाबाद में“स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है।” इसी विचार को साकार करने औ Read More...
FARIDABAD NEWS 14 MAR 2026 : फरीदाबाद नगर निगम द्वारा आयोजित भव्य फरीदाबाद फ्लावर फेस्टिवल में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने नगर निगम की प्रथम नागरिक मे Read More...
FARIDABAD NEWS 14 MAR 2026 : ऑल इंडिया ब्रेड मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (एआईबीएमए) की 40 वीं वार्षिक आम बैठक 13 मार्च को प्रगति मैदान मेजानाइन हॉल नम्बर 3 नई दिल्ली Read More...
FARIDABAD NEWS 14 MAR 2026 : गांव मुजेसर, बल्लभगढ़ की जनता की ओर से प्रदेश मीडिया कोऑर्डिनेटर, हरियाणा कांग्रेस कमेटी एवं बल्लभगढ़ से कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज Read More...