FARIDABAD

HindustanVision Monday,16 March , 2026
आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता : डीसी आयुष सिन्हा

FARIDABAD NEWS 26 MARCH 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार की पहल पर प्रदेशभर में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर अभियान के तहत सोमवार को फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने की।

जिला उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि प्रशासन द्वारा आयोजित समाधान शिविर आम जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान का सशक्त माध्यम बनते जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न सरकारी एवं प्रशासनिक विभागों से जुड़ी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। उन्होंने बताया कि समाधान शिविरों में विशेष रूप से स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा से संबंधित कार्य, प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, भूमि पंजीकरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, नगर निकायों से नो-ड्यूज प्रमाण पत्र, भवन नक्शा पास कराना, बिजली, सिंचाई, जन स्वास्थ्य सेवाएं तथा आपराधिक शिकायतों से संबंधित मामलों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर समस्याओं का निपटारा कर रहे हैं, जिससे लोगों को शीघ्र राहत मिल रही है।

इस अवसर पर डीसी आयुष सिन्हा ने सभी विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में एक-एक आवेदक की बात गंभीरता से सुनी और मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान के लिए तत्परता से कार्य करने को कहा।

डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि जिला प्रशासन हर सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक लघु सचिवालय में जनता की समस्याएं सुनकर त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से अपील की कि यदि उन्हें सरकारी योजनाओं से जुड़ी सेवाओं में किसी भी प्रकार की असुविधा या परेशानी है तो वे बिना किसी संकोच के नजदीकी समाधान शिविर में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। प्रशासन का उद्देश्य है कि प्रत्येक नागरिक को पारदर्शी, सरल और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराई जाए ताकि जनता का भरोसा मजबूत हो और शासन व्यवस्था अधिक जनहितैषी बन सके।

समाधान शिविर में फरीदाबाद एसडीएम अमित कुमार, एसीपी राजीव कुमार सहित अन्य सभी संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता : डीसी आयुष सिन्हा

More News

3/17/2026 7:21:15 PM
पहली बार हरियाणा विधानसभा सत्र देखने का मिला अवसर

 FARIDABAD NEWS 17 MARCH 2026 ; GAUTAM : News Portal Press Club टीम ने साझा किया अनुभव DIPRO फरीदाबाद मूर्ति दलाल ने भी समय समय डिजिटल मीडिया पत्रकारों का मार Read More...

3/17/2026 5:55:21 PM
जे एंड के बैंक लिमिटेड की सी.एस.आर पहल के अंतर्गत 50 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल का वितरण

FARIDABAD NEWS 17 MARCH 2026 : GAUTAM : जम्मू एंड कश्मीर बैंक लिमिटेड की कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर) पहल के अंतर्गत आज एलिम्को के बल्लभगढ़, फरीदाबाद स्थित परिसर में Read More...

3/17/2026 4:46:32 PM
जल गुणवत्ता बनाए रखने के लिए सैंपलिंग, क्लोरीनेशन और टेस्टिंग जरूरी : डीसी

FARIDABAD NEWS 17 MARCH 2026 : GAUTAM : डीसी आयुष सिन्हा की अध्यक्षता में आज ग्रामीण पेयजल आपूर्ति, जल गुणवत्ता, जल जीवन मिशन योजनाओं के हस्तांतरण तथा ग्राम पंचायतों की कार् Read More...

3/17/2026 4:43:11 PM
5 किसानों को ट्रैक्टरों पर मिलेगा अनुदान, भौतिक सत्यापन 20 मार्च को

FARIDABAD NEWS 17 MARCH 2026 : GAUTAM : उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया है कि कृषि एंव किसान कल्याण विभाग, हरियाणा द्वारा स्कीम एस० बी०-89 के तहत वर्ष 2025-26 मे अनुसूचित Read More...

3/17/2026 4:33:08 PM
जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ

FARIDABAD NEWS 17 MARCH 2026 : GAUTAM :   जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा &lsqu Read More...

3/17/2026 4:29:57 PM
सेक्टर-21,डी.ब्रह्माकुमारीज सेवाकेन्द्र पर महिला दिवस का भव्य आयोजन

FARIDABAD NEWS 17 MARCH 2026 : GAUTAM : सेक्टर-21, डी. फरीदाबाद स्थित ब्रह्माकुमारीज सेवाकेन्द्र पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक प्रेरणादायक एवं गरिमामय कार् Read More...

3/16/2026 8:38:06 PM
आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता : डीसी आयुष सिन्हा

FARIDABAD NEWS 26 MARCH 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार की पहल पर प्रदेशभर में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर अभियान के तहत सोमवार को फर Read More...

3/16/2026 8:33:20 PM
मतदान प्रक्रिया में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : त्रिलोक चंद

FARIDABAD NEWS 16 MARCH 2026 ; GAUTAM : बार काउंसिल चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम Read More...


Welcome