FARIDABAD

HindustanVision Tuesday,17 March , 2026
जल गुणवत्ता बनाए रखने के लिए सैंपलिंग, क्लोरीनेशन और टेस्टिंग जरूरी : डीसी

FARIDABAD NEWS 17 MARCH 2026 : GAUTAM : डीसी आयुष सिन्हा की अध्यक्षता में आज ग्रामीण पेयजल आपूर्ति, जल गुणवत्ता, जल जीवन मिशन योजनाओं के हस्तांतरण तथा ग्राम पंचायतों की कार्यप्रणाली की समीक्षा हेतु  जिला जल एवं सीवरेज मिशन (dwsm) बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों, पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग, पंचायती राज विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा अन्य संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया।

जल गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए डीसी आयुष सिन्हा ने कहा कि समयानुसार सभी गांवों में नियमित रूप से पानी की सैंपलिंग की जाए। बैक्टीरियल टेस्टिंग, क्लोरीनेशन तथा हैवी मेटल जांच चरणबद्ध तरीके से कराई जाए। जिन गांवों में बाहरी स्रोत से पानी की आपूर्ति हो रही है, वहां संबंधित विभाग से समन्वय कर क्लोरीनेशन एवं डिसइन्फेक्शन सुनिश्चित किया जाए।  

बैठक में आंगनवाड़ी केंद्रों की समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आंगनवाड़ी केंद्रों का सर्वे कर यह सुनिश्चित किया जाए कि भवन के अंदर तक पानी का कनेक्शन उपलब्ध हो। जहां आवश्यकता हो वहां अनुमान तैयार कर कार्य कराया जाए तथा जरूरत पड़ने पर सीएसआर अथवा अन्य योजनाओं से भी सहयोग लिया जाए।

डीसी आयुष सिन्हा ने पंचायतों के बैंक खातों, ऑपरेटरों के वेतन, बिजली भुगतान तथा जल योजनाओं के रखरखाव की भी समीक्षा की और निर्देश दिए कि सभी ग्राम पंचायतों के खाते, तथा संबंधित रिकॉर्ड पूर्ण रूप से अपडेट रखे जाएं। उन्होंने कहा कि पेयजल आपूर्ति की गुणवत्ता और मात्रा दोनों पर विशेष ध्यान दिया जाए। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि अब तक 65 गांवों में पेयजल योजनाओं का सफलतापूर्वक ग्राम पंचायतों को हैंडओवर किया जा चुका है। इन योजनाओं के अंतर्गत हर घर नल कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है तथा ग्राम पंचायतों द्वारा इनके संचालन एवं रख-रखाव की व्यवस्था की जा रही है।

डीसी आयुष सिन्हा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी हैंडओवर की गई योजनाओं की  जांच कराकर यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी घरों तक कनेक्शन सही स्थिति में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पेयजल आपूर्ति की गुणवत्ता और मात्रा दोनों पर विशेष ध्यान दिया जाए।

बैठक में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता राहुल बेरवाल, जिला सलाहकार सत्यनारायण नेहरा, महिला एवं बाल विकास अधिकारी मिनाक्षी चौधरी सहित अन्य कई अधिकारीगण मौजूद रहे।

जल गुणवत्ता बनाए रखने के लिए सैंपलिंग, क्लोरीनेशन और टेस्टिंग जरूरी : डीसी

More News

3/17/2026 7:21:15 PM
पहली बार हरियाणा विधानसभा सत्र देखने का मिला अवसर

 FARIDABAD NEWS 17 MARCH 2026 ; GAUTAM : News Portal Press Club टीम ने साझा किया अनुभव DIPRO फरीदाबाद मूर्ति दलाल ने भी समय समय डिजिटल मीडिया पत्रकारों का मार Read More...

3/17/2026 5:55:21 PM
जे एंड के बैंक लिमिटेड की सी.एस.आर पहल के अंतर्गत 50 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल का वितरण

FARIDABAD NEWS 17 MARCH 2026 : GAUTAM : जम्मू एंड कश्मीर बैंक लिमिटेड की कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर) पहल के अंतर्गत आज एलिम्को के बल्लभगढ़, फरीदाबाद स्थित परिसर में Read More...

3/17/2026 4:46:32 PM
जल गुणवत्ता बनाए रखने के लिए सैंपलिंग, क्लोरीनेशन और टेस्टिंग जरूरी : डीसी

FARIDABAD NEWS 17 MARCH 2026 : GAUTAM : डीसी आयुष सिन्हा की अध्यक्षता में आज ग्रामीण पेयजल आपूर्ति, जल गुणवत्ता, जल जीवन मिशन योजनाओं के हस्तांतरण तथा ग्राम पंचायतों की कार् Read More...

3/17/2026 4:43:11 PM
5 किसानों को ट्रैक्टरों पर मिलेगा अनुदान, भौतिक सत्यापन 20 मार्च को

FARIDABAD NEWS 17 MARCH 2026 : GAUTAM : उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया है कि कृषि एंव किसान कल्याण विभाग, हरियाणा द्वारा स्कीम एस० बी०-89 के तहत वर्ष 2025-26 मे अनुसूचित Read More...

3/17/2026 4:33:08 PM
जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ

FARIDABAD NEWS 17 MARCH 2026 : GAUTAM :   जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा &lsqu Read More...

3/17/2026 4:29:57 PM
सेक्टर-21,डी.ब्रह्माकुमारीज सेवाकेन्द्र पर महिला दिवस का भव्य आयोजन

FARIDABAD NEWS 17 MARCH 2026 : GAUTAM : सेक्टर-21, डी. फरीदाबाद स्थित ब्रह्माकुमारीज सेवाकेन्द्र पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक प्रेरणादायक एवं गरिमामय कार् Read More...

3/16/2026 8:38:06 PM
आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता : डीसी आयुष सिन्हा

FARIDABAD NEWS 26 MARCH 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार की पहल पर प्रदेशभर में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर अभियान के तहत सोमवार को फर Read More...

3/16/2026 8:33:20 PM
मतदान प्रक्रिया में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : त्रिलोक चंद

FARIDABAD NEWS 16 MARCH 2026 ; GAUTAM : बार काउंसिल चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम Read More...


Welcome