FARIDABAD

HindustanVision Tuesday,17 March , 2026
जे एंड के बैंक लिमिटेड की सी.एस.आर पहल के अंतर्गत 50 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल का वितरण

FARIDABAD NEWS 17 MARCH 2026 : GAUTAM : जम्मू एंड कश्मीर बैंक लिमिटेड की कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर) पहल के अंतर्गत आज एलिम्को के बल्लभगढ़, फरीदाबाद स्थित परिसर में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों प्रदान कराने हेतु वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) द्वारा किया गया, जिसमे फरीदाबाद और आस पास क्षेत्र के 50 पूर्वचिन्हित दिव्यंगजनों को 25 लाख से अधिक लागत की बैटरी से चलने वाली मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल प्रदान की गई। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रणधीर कोटवाल, सहायक महाप्रबंधक, दिल्ली-एन.सी.आर, जे एंड के बैंक लिमिटेड ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया जिनके साथ हरीश कुमार, प्रभारी, एलिम्को फरीदाबाद, पुरुषोत्तम सैनी, सहायक सचिव, जिला रेड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद तथा अन्य मंचासीन अतिथिगण भी उपस्थित रहे । वितरण कार्यक्रम का आयोजन एलिम्को और जे एंड के बैंक लिमिटेड के बीच हुए सी.एस.आर अनुबंध के अंतर्गत किया गया जिसमे जे एंड के बैंक द्वारा दिव्यंगजनों को निः शुल्क सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए वित्तीय सहयोग प्रदान किया गया। 

इस अवसर पर रणधीर कोटवाल, ने कहा कि जे एंड के बैंक लिमिटेड  सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम दिव्यांगजनों के जीवन में सार्थक परिवर्तन लाने और समावेशी विकास को प्रोत्साहित करने हेतु प्रतिबद्ध है, जिसका लाभ सीधे लाभार्थियों को प्राप्त हो। उन्होंने बताया की जे एंड के बैंक द्वारा एलिम्को के साथ मिलकर देश के अन्य स्थानों मे भी सहायक वितरण कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है जिनमे विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण प्रदान किये जा रहे है । कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने लाभार्थियों से संवाद कर उनके अनुभव एवं सुझाव भी प्राप्त किए तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं ।

हरीश कुमार, प्रभारी, एलिम्को फरीदाबाद, ने अपने स्वागत उद्बोधन में निगम द्वारा दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों हेतु सहायक उपकरणों के लिए प्रदान की जारी सेवाओ की जानकारी देते हुए बताया एलिम्को फरीदाबाद केंद्र से भारत सरकार की योजना का लाभ क्षेत्र के जरूरत मंद लोगों को मिल रहा है। उन्होंने तकनीकी नवाचारों तथा उपकरणों की गुणवत्ता एवं प्रदान किये गए उपकरणों मे आने वाली किसी समस्या की पर त्वरित कार्यवाही की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के प्रयासों का भी उल्लेख किया ।

जिला रेड क्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद के सहायक सचिव श्री पुरुषोत्तम सैनी ने अपने संबोधन में जे एंड के बैंक लिमिटेड और एलिम्को द्वारा किए जा रहे इस सामाजिक कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि रेड क्रॉस सोसायटी और एलिम्को के संयुक्त प्रयासों से जिले में समय-समय पर सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिनसे दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिक सीधे लाभान्वित हो रहे हैं। कार्यक्रम मे एलिम्को फरीदाबाद से प्रबंधक मृणाल कुमार, सह प्रबंधक सुमित तिवारी, राजेश दास, सहित जिला रेड क्रॉस सोसायटी के जयपाल उपस्थित रहे।

जे एंड के बैंक लिमिटेड की सी.एस.आर पहल के अंतर्गत 50 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल का वितरण

More News

3/17/2026 7:21:15 PM
पहली बार हरियाणा विधानसभा सत्र देखने का मिला अवसर

 FARIDABAD NEWS 17 MARCH 2026 ; GAUTAM : News Portal Press Club टीम ने साझा किया अनुभव DIPRO फरीदाबाद मूर्ति दलाल ने भी समय समय डिजिटल मीडिया पत्रकारों का मार Read More...

3/17/2026 5:55:21 PM
जे एंड के बैंक लिमिटेड की सी.एस.आर पहल के अंतर्गत 50 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल का वितरण

FARIDABAD NEWS 17 MARCH 2026 : GAUTAM : जम्मू एंड कश्मीर बैंक लिमिटेड की कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर) पहल के अंतर्गत आज एलिम्को के बल्लभगढ़, फरीदाबाद स्थित परिसर में Read More...

3/17/2026 4:46:32 PM
जल गुणवत्ता बनाए रखने के लिए सैंपलिंग, क्लोरीनेशन और टेस्टिंग जरूरी : डीसी

FARIDABAD NEWS 17 MARCH 2026 : GAUTAM : डीसी आयुष सिन्हा की अध्यक्षता में आज ग्रामीण पेयजल आपूर्ति, जल गुणवत्ता, जल जीवन मिशन योजनाओं के हस्तांतरण तथा ग्राम पंचायतों की कार् Read More...

3/17/2026 4:43:11 PM
5 किसानों को ट्रैक्टरों पर मिलेगा अनुदान, भौतिक सत्यापन 20 मार्च को

FARIDABAD NEWS 17 MARCH 2026 : GAUTAM : उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया है कि कृषि एंव किसान कल्याण विभाग, हरियाणा द्वारा स्कीम एस० बी०-89 के तहत वर्ष 2025-26 मे अनुसूचित Read More...

3/17/2026 4:33:08 PM
जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ

FARIDABAD NEWS 17 MARCH 2026 : GAUTAM :   जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा &lsqu Read More...

3/17/2026 4:29:57 PM
सेक्टर-21,डी.ब्रह्माकुमारीज सेवाकेन्द्र पर महिला दिवस का भव्य आयोजन

FARIDABAD NEWS 17 MARCH 2026 : GAUTAM : सेक्टर-21, डी. फरीदाबाद स्थित ब्रह्माकुमारीज सेवाकेन्द्र पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक प्रेरणादायक एवं गरिमामय कार् Read More...

3/16/2026 8:38:06 PM
आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता : डीसी आयुष सिन्हा

FARIDABAD NEWS 26 MARCH 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार की पहल पर प्रदेशभर में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर अभियान के तहत सोमवार को फर Read More...

3/16/2026 8:33:20 PM
मतदान प्रक्रिया में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : त्रिलोक चंद

FARIDABAD NEWS 16 MARCH 2026 ; GAUTAM : बार काउंसिल चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम Read More...


Welcome