- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Friday,27 March , 2026
FARIDABAD NEWS 27 MARCH 2026 : GAUTAM: सजनों राम नवमी के शुभ अवसर पर सतवस्तु के कुदरती ग्रंथ अनुसार शुभ संदेश देते हुए कहा
गया कि : कलुकाल जब हटने लगा तो।
वह दिन आने वाला साजन जी, वह दिन आने वाला।
हो हो हो वह दिन आने वाला साजन जी, वह दिन आने वाला॥
रोग सोग जगत तों हटन गे : होसिया जगत सुखाला, साजन जी होसिया जगत सुखाला।
हो हो हो होसिया जगत सुखाला, साजन जी होसिया जगत सुखाला॥
निंदिया झूठ दे दो शब्द हटन गे : होसिया जगत उजियाला साजन जी होसिया जगत उजियाला।
हो हो हो होसिया जगत उजियाला साजन जी होसिया जगत उजियाला॥
सच्चाई धर्म दे दो मन्त्र रटन गे : फिरसिया इको माला साजन जी फिरसिया इको माला।
हो हो हो फिरसिया इको माला साजन जी फिरसिया इको माला॥
भिन्न भेद जगत तों हटन गे ;होसिया प्रेम निराला साजन जी होसिया प्रेम निराला।
हो हो हो होसिया प्रेम निराला साजन जी होसिया प्रेम निराला॥
इको दी रटन सतवस्तु विच करन गे ; श्री विष्णु भगवान हीरे नूं जीव होसिया पछाणन वाला साजन जी होसिया पछाणन वाला।
हो हो हो होसिया पछाणन वाला साजन जी होसिया पछाणन वाला॥
ध्वनि : मैं तूं दे विच फरक मत जानो।
अपने हृदय विच रामनाम ही मानो॥
आओ मेरा प्यारा श्री भगवान नाम तुम्हारा।
आपे खेल खिलारिया आपे दित्ता समेट।
जीव नूं पता किस तरह लगे एक हो के अनेक॥
इन तथ्यों को दृष्टिगत रखते हुए हर सजन को स्वार्थपरता अनुरूप भाव-स्वभाव त्याग पुनः
आत्मज्ञान प्राप्त कर परमार्थ बन जाने के लिए आग्रह किया गया। इसके प्रति उत्साहित करने हेतु
बताया गया कि जानो परमार्थ सबसे श्रेष्ठ वस्तु ही नहीं वरन सर्वोच्च सत्य को प्राप्त करने जैसी
मंगलकारी बात भी है। ऐसा सुनिश्चित करने पर ही इंसान यथार्थ आत्मज्ञान प्राप्त कर ब्रह्म-जीव
के इस जगतीय खेल को पूर्णतः जानने के योग्य बन पाता है। इस अवस्था में मानव का मन
स्वयंमेव जैसे ही हर क्षण आत्मतत्व में लीन रहने के स्वभाव में ढल जाता है तो मनुष्य को
आत्मतोष का अनुभव होता है। यही तो मन की शांति और अफुरता की स्थिति होती है और इंसान
को सजन भाव अनुसार जगत में विचरते हुए व धीरता से अपने गृहस्थ आश्रम को सुचारु ढंग से
चलाते हुए भी हर विध् जगत से निर्लेप बने रहने में सक्षम बनाती है। ऐसा कमाल होने पर यानी
परमार्थ रुपी उत्तम संपत्ति प्राप्त होने पर उस आत्मबोधी इंसान के लिए जगत के उद्धार के निमित्त
हर कार्य अकर्ता भाव से करते हुए जगत से निर्लेप बने रहना सहज हो जाता है। यह होता है परमार्थ
की दृष्टि से आध्यात्मिक यथार्थतापूर्ण जीवन जीते हुए परोपकारिता का प्रतीक बन व ब्रह्ममय
होकर निर्विकारता पूर्ण जीवनयापन करना और परमात्म नाम कहाना।
इसके पश्चात उपरोक्त तथ्यों को दृष्टिगत रखते हुए परमार्थवाद अपनाने का आग्रह किया गया
ताकि समय की चाल को दृष्टिगत रखते हुए हर मानव निकृष्ट भाव स्वभाव छोड़ उत्कृष्ठ भाव-
स्वभाव अपनाने के प्रति अविलम्भ पुरुषार्थ करने में तत्पर हो जाए और ए विध् सत्य धर्म के
निष्काम पथ पर स्थिरता से अग्रसर रहते हुए अपनी वृत्ति-स्मृति-बुद्धि का निर्मल होने का परिचय
देने में समर्थ हो सतयुग में प्रवेश कर जाए।
अंत में हर मानव को अपने जीवन का ऐसा शुभ परिणाम प्राप्त करने हेतु कहा गया कि -
इको दी रटन सतवस्तु विच करन गे : श्री विष्णु भगवान हीरे नूं जीव होसिया पछाणन वाला साजन जी होसिया पछाणन वाला।
हो हो हो होसिया पछाणन वाला साजन जी होसिया पछाणन वाला ; कार्यक्रम के समापन में सभी को इन पंक्तियों द्वारा ऐक्य भाव में आने हेतु दिल से मैं-तूं का भेद
मिटा सबको सम कर जानने का संदेश दिया गया।
“मैं तूं दे विच फरक मत जानो।
अपने हृदय विच रामनाम ही मानो॥”
अंत में सबको उत्साहित करते हुए बताया गया कि अगर इस आदि सत्य को दिल से स्वीकार कर
आपके मन में भी बह्ममय होकर निर्विकारिता से जीवन जीने की उत्कंठा पैदा हुई है तो सतयुग
दर्शन वसुन्धरा पर स्थापित समभाव-समदृष्टि के स्कूल में लग रही आत्मिक ज्ञान की कक्षाओं से
आनलाईन/ आफॅलाइन मोड में जुड़ो व सजन भाव अपना कर सजनता के प्रतीक बन जाओ। इसी
संदर्भ में ट्रस्ट के प्रवक्ता ने बताया कि यह निःशुल्क कक्षाएं ऐप स्टोर व प्ले स्टोर पर उपलब्ध
सतयुग दर्शन ट्रस्ट ऐप पर भी उपलब्ध है।
फरीदाबाद एसडीएम अमित कुमार ने सड़क सुरक्षा सुधार कार्यों और मॉडल रोड परियोजना की समीक्षा की
FARIDABAD NEWS 27 MARCH 2026 : GAUTAM : उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार
Read More...
डीसी आयुष सिन्हा की अध्यक्षता में रबी खरीद की तैयारियों की समीक्षा
FARIDABAD NEWS 27 MARCH 2026 : GAUTAM : उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा की अध्यक्षता में आज रबी विपणन स
Read More...
FARIDABAD NEWS 27 MARCH 2026 : GAUTAM : The Department of Environmental Sciences and Department of Civil Engineering, in collaboration with Vasundhara Eco-Club, Sanrachna Cl Read More...
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का संकल्प ग्रीन पानीपत मिशन के दूसरे चरण में एक लाख वृक्षारोपण से पर्यावरण को मिलेगी नई दिशा
FARIDABAD NEWS 27 MARCH 2026 : GAUTAM : हरियाणा
Read More...
FARIDABAD NEWS 27 MARCH 2026 : GAUTAM: सजनों राम नवमी के शुभ अवसर पर सतवस्तु के कुदरती ग्रंथ अनुसार शुभ संदेश देते हुए कहा
गया कि : कलुकाल जब हटने लगा तो।
डीसी आयुष सिन्हा ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
FARIDABAD NEWS 26 MARCH 2026 : GAUTAM : उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने जानकारी देत
Read More...
मंत्री राजेश नागर ने प्रशासन सहित एजेंसी अधिकारियों के साथ एलपीजी, पीएनजी सप्लाई तथा पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता हेतु की समीक्षा बैठक
FARIDABAD NEWS 26 MARCH 2026 : GAUTAM : <
Read More...
माता रानी से की समाज में सुख-समृद्धि कायम रखने की प्रार्थना : डॉ राजेश भाटिया
FARIDABAD NEWS 26 MARCH 2026 : GAUTAM : श्री सिद्धपीठ हनुमान मंदिर म Read More...