FARIDABAD

HindustanVision Friday,27 March , 2026
बिना नंबर प्लेट वाले वाहन पर हो कड़ी कार्यवाई : एसडीएम अमित कुमार

फरीदाबाद एसडीएम अमित कुमार ने सड़क सुरक्षा सुधार कार्यों और मॉडल रोड परियोजना की समीक्षा की
FARIDABAD NEWS 27 MARCH 2026 : GAUTAM : उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में फरीदाबाद एसडीएम अमित कुमार की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को स्थानीय लघु सचिवालय परिसर स्थित सभागार कक्ष में रोड सेफ्टी की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं के कारणों की पहचान, डेथ ऑडिट, रोड सेफ्टी ऑडिट तथा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुधारात्मक कदम उठाने पर विस्तृत चर्चा की गई।

फरीदाबाद एसडीएम अमित कुमार ने निर्देश दिए हैं कि ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की पहचान के लिए एक अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर विकसित किया जाए। जोकि अनाधिकृत पार्किंग, गलत दिशा में पार्किंग, बिना हेलमेट वाहन चलाना, गलत दिशा में ड्राइविंग तथा पैदल यात्रियों द्वारा गलत तरीके से सड़क पार करने जैसी गतिविधियों की स्वतः पहचान करने में सक्षम हो। उन्होंने कहा कि बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों की पहचान के लिए भी विशेष तकनीक विकसित की जाएगी। ऐसे मामलों की सूचना यह सॉफ्टवेयर स्वतः पुलिस विभाग को उपलब्ध कराएगा, जिससे त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

एसडीएम अमित कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सड़कों पर ‘दुर्घटना-संभावित क्षेत्र’ के स्पष्ट साइन बोर्ड लगाए जाएं, ताकि आम नागरिकों को सतर्क किया जा सके। हाल के दिनों में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में लगातार वृद्धि देखी गई है, जिसे ध्यान में रखते हुए यह पहल की जा रही है।

इस दौरान आरटीए सचिव मुनीश सहगल ने रोड सेफ्टी के बारे में समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने एसडीएम को बताया कि दुर्घटना पर अंकुश लगाने के लिए रॉंग साइड गाड़ी चलाने वालों के चालान कर जुर्माना लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 35 विभिन्न स्थानों पर नई ट्रैफिक लाइटें स्थापित की जा रही हैं, जिनमें बीपीटीपी और बड़खल जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं।
एसडीएम अमित कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि दुर्घटनाग्रस्त सड़कों की पहचान कर वहां गड्ढों, टूटी ग्रिल, खराब साइन बोर्ड और प्रकाश व्यवस्था जैसी कमियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए।
बैठक में सभी संबंधित विभाग के अधिकारीगण सहित रोड़ सेफ्टी से जुड़ें अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बिना नंबर प्लेट वाले वाहन पर हो कड़ी कार्यवाई : एसडीएम अमित कुमार

More News

3/27/2026 7:18:24 PM
बिना नंबर प्लेट वाले वाहन पर हो कड़ी कार्यवाई : एसडीएम अमित कुमार

फरीदाबाद एसडीएम अमित कुमार ने सड़क सुरक्षा सुधार कार्यों और मॉडल रोड परियोजना की समीक्षा की
FARIDABAD NEWS 27 MARCH 2026 : GAUTAM : उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार Read More...

3/27/2026 7:15:12 PM
मंडियों में आने वाले किसानों को न हो किसी प्रकार की असुविधा : डीसी

डीसी आयुष सिन्हा की अध्यक्षता में रबी खरीद की तैयारियों की समीक्षा
FARIDABAD NEWS 27 MARCH 2026 : GAUTAM : उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा की अध्यक्षता में आज रबी विपणन स Read More...

3/27/2026 7:08:26 PM
JC Bose University organized a two-day event to mark World Water Day 2026

FARIDABAD NEWS 27 MARCH 2026 : GAUTAM : The Department of Environmental Sciences and Department of Civil Engineering, in collaboration with Vasundhara Eco-Club, Sanrachna Cl Read More...

3/27/2026 7:05:46 PM
मंत्री विपुल गोयल बोले युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए 28 मार्च को मेगा जॉब फेयर बड़ा अवसर

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का संकल्प ग्रीन पानीपत मिशन के दूसरे चरण में एक लाख वृक्षारोपण से पर्यावरण को मिलेगी नई दिशा
FARIDABAD NEWS 27 MARCH 2026 : GAUTAM : हरियाणा Read More...

3/27/2026 7:01:53 PM
राम नवमी के शुभ अवसर पर दिया गया स्वार्थपरता छोड़ से परमार्थवाद अपनाने का शुभ सन्देश

FARIDABAD NEWS 27 MARCH 2026 : GAUTAM: सजनों राम नवमी के शुभ अवसर पर सतवस्तु के कुदरती ग्रंथ अनुसार शुभ संदेश देते हुए कहा
गया कि : कलुकाल जब हटने लगा तो।

Read More...

3/26/2026 8:32:07 PM
एक शाम सांवरिया के नाम” धार्मिक आयोजन में सीएम नायब सिंह सैनी का आगमन प्रस्तावित

डीसी आयुष सिन्हा ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
FARIDABAD NEWS 26 MARCH 2026 : GAUTAM : उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने जानकारी देत Read More...

3/26/2026 8:13:40 PM
एलपीजी-पीएनजी सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों से बचें : मंत्री राजेश नागर

मंत्री राजेश नागर ने प्रशासन सहित एजेंसी अधिकारियों के साथ एलपीजी, पीएनजी सप्लाई तथा पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता हेतु की समीक्षा बैठक
FARIDABAD NEWS 26 MARCH 2026 : GAUTAM : < Read More...

3/26/2026 8:09:09 PM
श्री सिद्धपीठ हनुमान मंदिर में श्रद्धापूर्वक किया गया दुर्गा अष्टमी पूजन

माता रानी से की समाज में सुख-समृद्धि कायम रखने की प्रार्थना : डॉ राजेश भाटिया  

FARIDABAD NEWS 26 MARCH 2026 : GAUTAM : श्री सिद्धपीठ हनुमान मंदिर म Read More...


Welcome