- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Friday,10 April , 2026
आज जिला के 07 केन्द्रों पर होंगे एनडीए व सीडीएस परीक्षा
FARIDABAD NEWS 10 APRIL 2026 ; GAUTAM ; अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजलि श्रोत्रिया ने कहा कि जिला प्रशासन फरीदाबाद ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित होने वाली नेशनल डिफेंस अकादमी एवं सीडीएस (Combined Defence Services) को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु व्यापक प्रबंध सुनिश्चित करें। एडीसी अंजलि ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर आज लघु सचिवालय के सभागार कक्ष में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, उनके साथ यूपीएससी से ऑब्जर्वर प्रीतम सिंह जैन और सेक्शन ऑफिसर सी एस वाजपई मौजूद रहे।
एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने बताया कि यह काफी संवेदनशील कार्य है जिसे सभी अधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ करना है। अधिकारी सुनिश्चित करें कि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही की गुंजाइश ना हो। परीक्षा के लिए संघ लोक सेवा आयोग ने जो नियम निर्धारित किए हैं, उनका दृढ़ता से पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी अधिकारी को कोई शंका हो तो उसे समय रहते दूर कर ले।
उन्होंने बताया कि संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा नेशनल डिफेंस अकादमी एवं सीडीएस परीक्षा का आयोजन दिनांक 12 अप्रैल 2026 (रविवार) को जिला फरीदाबाद के 07 परीक्षा केन्द्रों पर किया जाएगा। एनडीए परीक्षा में पेपर का आयोजन प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तथा द्वितीय पेपर का आयोजन दोपहर 02:00 बजे से सायं 04:30 बजे तक किया जाएगा। वहीं, सीडीएस परीक्षा में प्रथम पेपर प्रातः 09:00 बजे से 11:00 बजे तक, द्वितीय पेपर दोपहर 12:30 बजे से 02:30 बजे तक और तृतीय पेपर दोपहर 04:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक आयोजित होंगे।
उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं, बिजली, पंखे, जैमर, पेयजल, शौचालय और साफ सफाई सहित अन्य उचित व्यवस्था के प्रबंध बारे भी अधिकारी ध्यान रखें और सुरक्षा के दृष्टिगत ऐसी कोई भी परीक्षा सहयोगी सामग्री जो आपत्तिजनक है। उसको केंद्र में अंदर जाने ना दें। उन्होंने कहा कि यूपीएससी की हिदायतों के अनुसार परीक्षाओं में कोताही बरतने वाले लोगों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
समीक्षा बैठक में फरीदाबाद एसडीएम अमित कुमार, शिक्षाविद डॉ एमपी सिंह सहित ट्रांजिट अफसर और एलआईओ व अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।
FARIDABAD NEWS 11 APRIL 2026 : GAUTAM : महाबीर सामुदायिक केंद्र एन. आई. टी. 2, फरीदाबाद में 'फरीदाबाद जिला किकबॉक्सिंग संघ' के तत्वावधान में दो दिवसीय "25वीं&nb Read More...
कांग्रेस कमेटी की महासचिव रही पूर्व मंत्री मोहसिना किदवई के निधन पर भी दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
FARIDABAD NEWS 11 APRIL 2026 : GAUTAM : जिल Read More...
विश्व स्तरीय पावर इंजीनियर तैयार करने में निभाई अहम भूमिका : हेमंत जैन
FARIDABAD NEWS 11 APRIL 2026 : GAUTAM : सेक्टर-33 स्थित विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत
Read More...
FARIDABAD NEWS 10 APRIL 2026 : GAUTRAM : महावीर सामुदायिक केंद्र एन. आई. टी. 2, फरीदाबाद में 'फरीदाबाद जिला किकबॉक्सिंग संघ' के तत्वावधान में दो दिवसीय "25वीं&n Read More...
FARIDABAD NEWS 10 APRIL 2026 : GAUTAM : हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी आज तीसरे दिन भी लगातार रहे हड़ताल पर नगर निगम के सैकड़ो कर्मचारियों ने नीलम सिनेमा पर एकत्रित हो विशाल जुलूस Read More...
अतिरिक्त मुख्य सचिव अपूर्वा कुमार सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की समाधान शिविर के संबंध समीक्षा बैठक
FARIDABAD NEWS 10 APRIL 2026 : GAUTAM : हरिया
Read More...
FARIDABAD NEWS 10 APRIL 2026 ; GAUTAM ; जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर गांव बडोली, फरीदाबाद स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में Read More...
आज जिला के 07 केन्द्रों पर होंगे एनडीए व सीडीएस परीक्षा
FARIDABAD NEWS 10 APRIL 2026 ; GAUTAM ; अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजलि श्रोत्रिया ने कहा कि जिला प्रशासन फरीद
Read More...