FARIDABAD

HindustanVision Friday,10 April , 2026
शिकायतों के निपटारे में लापरवाही पर होगी सीधी कार्रवाई : डीसी आयुष सिन्हा

अतिरिक्त मुख्य सचिव अपूर्वा कुमार सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की समाधान शिविर के संबंध समीक्षा बैठक
FARIDABAD NEWS 10 APRIL 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव अपूर्वा कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज समाधान शिविर पोर्टल पर आई शिकायतों के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला के सभी उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा संबंधित अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस में शामिल हुए।

वीडियो कांफ्रेंस के उपरान्त उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने 'समाधान शिविर' की लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों का समयबद्ध निवारण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की पेंडेंसी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि जल्द से जल्द सभी लंबित शिकायतों की एटीआर पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड हो जानी चाहिए, अन्यथा संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

समीक्षा के दौरान डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि वर्ष 2024 और 2025 की कई शिकायतें अभी भी लंबित हैं, जिन पर एक बार भी एटीआर जमा नहीं की गई है।  उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आज ही आंतरिक बैठक कर जमीन और राजस्व से जुड़ी शिकायतों का निपटारा सुनिश्चित करें। साथ ही, शिक्षा, उद्योग और समाज कल्याण विभाग को भी अपनी रिपोर्ट तुरंत अपडेट करने के निर्देश दिए गए।

डीसी आयुष सिन्हा ने एटीआर जमा करने की प्रक्रिया में सुधार के निर्देश देते हुए कहा कि परफॉर्मा भरते समय अधिकारी एटीआर में स्पष्ट रूप से उल्लेख करें कि शिकायतकर्ता को टेलीफोन पर सूचित किया गया है या नहीं और वह समाधान से संतुष्ट है या नहीं।  उन्होंने अनिवार्य किया कि समाधान रिपोर्ट पर संबंधित एमिनेंट व्यक्ति का नाम और फोन नंबर स्पष्ट रूप से अंकित हो, ताकि शिकायत को तकनीकी आधार पर दोबारा री-ओपन न किया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार समाधान शिविर के माध्यम से जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए बेहद गंभीर है और 'फर्स्ट इन टाइम' के सिद्धांत पर प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों का निस्तारण किया जाए।

उन्होंने कहा कि शिकायत निस्तारण केवल औपचारिकता न होकर ऐसा हो, जिससे शिकायतकर्ता पूर्ण रूप से संतुष्ट हो। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन मामलों का समाधान हो चुका है, उन्हें संबंधित पोर्टल से समयबद्ध रूप से हटाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि लंबित मामलों के आंकड़ों में पारदर्शिता बनी रहे और वास्तविक पेंडेंसी पर प्रभावी कार्रवाई संभव हो सके। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सोमवार और वीरवार को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक जिला स्तर पर लघु सचिवालय तथा उपमंडल स्तर पर आयोजित समाधान शिविर में पहुंचकर इसका लाभ उठाएं।

समीक्षा बैठक में एडीसी अंजलि श्रोत्रिया, बड़खल एसडीएम त्रिलोक चंद, फरीदाबाद एसडीएम अमित कुमार, डीसीपी उषा कुंडू, डीडीपीओ प्रामिन्दर, डीआरओ विकास, सीएमओ डॉ जयंत आहूजा सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

शिकायतों के निपटारे में लापरवाही पर होगी सीधी कार्रवाई : डीसी आयुष सिन्हा

More News

4/11/2026 8:35:21 PM
रजत जयंती - 25 वीं जिलास्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता सफलता पूर्वक संपन्न    

FARIDABAD NEWS 11 APRIL 2026 : GAUTAM : महाबीर सामुदायिक केंद्र एन. आई. टी. 2, फरीदाबाद में 'फरीदाबाद जिला किकबॉक्सिंग संघ' के तत्वावधान में दो दिवसीय "25वीं&nb Read More...

4/11/2026 8:03:29 PM
कांग्रेस की मासिक बैठक में पदाधिकारियों ने किसानों की फसल व बढ़े टोल टैक्स पर चिंता जताई

कांग्रेस कमेटी की महासचिव रही पूर्व मंत्री मोहसिना किदवई के निधन पर भी दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

FARIDABAD NEWS 11 APRIL 2026 : GAUTAM : जिल Read More...

4/11/2026 7:57:11 PM
एनपीटीआई ने मनाया 61वां स्थापना दिवस

विश्व स्तरीय पावर इंजीनियर तैयार करने में निभाई अहम भूमिका : हेमंत जैन
FARIDABAD NEWS 11 APRIL 2026 : GAUTAM :  सेक्टर-33 स्थित विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत Read More...

4/10/2026 8:19:33 PM
25वीं रजत जयंती जिला स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन संपन्न

FARIDABAD NEWS 10 APRIL 2026 : GAUTRAM : महावीर सामुदायिक केंद्र एन. आई. टी. 2, फरीदाबाद में 'फरीदाबाद जिला किकबॉक्सिंग संघ' के तत्वावधान में दो दिवसीय "25वीं&n Read More...

4/10/2026 8:08:18 PM
एक-एक करोड रुपए पक्की नौकरी एवं कर्मचारियों की 22 सूत्रीय मांगों का समाधान करे सरकार : नरेश कुमार

FARIDABAD NEWS 10 APRIL 2026 : GAUTAM : हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी आज तीसरे दिन भी लगातार रहे हड़ताल पर नगर निगम के सैकड़ो कर्मचारियों ने नीलम सिनेमा पर एकत्रित हो विशाल जुलूस Read More...

4/10/2026 7:25:45 PM
शिकायतों के निपटारे में लापरवाही पर होगी सीधी कार्रवाई : डीसी आयुष सिन्हा

अतिरिक्त मुख्य सचिव अपूर्वा कुमार सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की समाधान शिविर के संबंध समीक्षा बैठक
FARIDABAD NEWS 10 APRIL 2026 : GAUTAM : हरिया Read More...

4/10/2026 7:20:08 PM
राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस पर फरीदाबाद में जागरूकता शिविर आयोजित

FARIDABAD NEWS 10 APRIL 2026 ; GAUTAM ; जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर गांव बडोली, फरीदाबाद स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में Read More...

4/10/2026 7:15:55 PM
परीक्षा के दौरान पुख्ता सुरक्षा और मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करें अधिकारी : एडीसी

आज जिला के 07 केन्द्रों पर होंगे एनडीए व सीडीएस परीक्षा
FARIDABAD NEWS 10 APRIL 2026 ; GAUTAM ; अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजलि श्रोत्रिया ने कहा कि जिला प्रशासन फरीद Read More...


Welcome