FARIDABAD

HindustanVision Friday,10 April , 2026
राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस पर फरीदाबाद में जागरूकता शिविर आयोजित

FARIDABAD NEWS 10 APRIL 2026 ; GAUTAM ; जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर गांव बडोली, फरीदाबाद स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं ने भाग लिया। यह कार्यक्रम जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं चेयरमैन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संदीप गर्ग के कुशल मार्गदर्शन और सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रितु यादव की उपस्थिति एवं देखरेख में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर सीजेएम रीतू यादव ने उपस्थित महिलाओं को राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी तथा बताया कि इस दिवस को क्यों मनाया जाता है। उन्होंने गर्भावस्था के दौरान उचित देखभाल, संतुलित आहार एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया।

इसके उपरांत डॉ. पारुल ने गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार, आवश्यक दवाइयों तथा गर्भावस्था के दौरान आने वाली सामान्य समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने अपनी समस्याएं साझा कीं, जिनका समाधान डॉ. पारुल द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के अंत में गर्भवती महिलाओं को मेडिकल किट एवं फल वितरित किए गए। इस अवसर पर आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भारती तथा रक्षा अधिवक्ता रविंद्र गुप्ता सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस पर फरीदाबाद में जागरूकता शिविर आयोजित

More News

4/11/2026 8:35:21 PM
रजत जयंती - 25 वीं जिलास्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता सफलता पूर्वक संपन्न    

FARIDABAD NEWS 11 APRIL 2026 : GAUTAM : महाबीर सामुदायिक केंद्र एन. आई. टी. 2, फरीदाबाद में 'फरीदाबाद जिला किकबॉक्सिंग संघ' के तत्वावधान में दो दिवसीय "25वीं&nb Read More...

4/11/2026 8:03:29 PM
कांग्रेस की मासिक बैठक में पदाधिकारियों ने किसानों की फसल व बढ़े टोल टैक्स पर चिंता जताई

कांग्रेस कमेटी की महासचिव रही पूर्व मंत्री मोहसिना किदवई के निधन पर भी दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

FARIDABAD NEWS 11 APRIL 2026 : GAUTAM : जिल Read More...

4/11/2026 7:57:11 PM
एनपीटीआई ने मनाया 61वां स्थापना दिवस

विश्व स्तरीय पावर इंजीनियर तैयार करने में निभाई अहम भूमिका : हेमंत जैन
FARIDABAD NEWS 11 APRIL 2026 : GAUTAM :  सेक्टर-33 स्थित विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत Read More...

4/10/2026 8:19:33 PM
25वीं रजत जयंती जिला स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन संपन्न

FARIDABAD NEWS 10 APRIL 2026 : GAUTRAM : महावीर सामुदायिक केंद्र एन. आई. टी. 2, फरीदाबाद में 'फरीदाबाद जिला किकबॉक्सिंग संघ' के तत्वावधान में दो दिवसीय "25वीं&n Read More...

4/10/2026 8:08:18 PM
एक-एक करोड रुपए पक्की नौकरी एवं कर्मचारियों की 22 सूत्रीय मांगों का समाधान करे सरकार : नरेश कुमार

FARIDABAD NEWS 10 APRIL 2026 : GAUTAM : हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी आज तीसरे दिन भी लगातार रहे हड़ताल पर नगर निगम के सैकड़ो कर्मचारियों ने नीलम सिनेमा पर एकत्रित हो विशाल जुलूस Read More...

4/10/2026 7:25:45 PM
शिकायतों के निपटारे में लापरवाही पर होगी सीधी कार्रवाई : डीसी आयुष सिन्हा

अतिरिक्त मुख्य सचिव अपूर्वा कुमार सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की समाधान शिविर के संबंध समीक्षा बैठक
FARIDABAD NEWS 10 APRIL 2026 : GAUTAM : हरिया Read More...

4/10/2026 7:20:08 PM
राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस पर फरीदाबाद में जागरूकता शिविर आयोजित

FARIDABAD NEWS 10 APRIL 2026 ; GAUTAM ; जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर गांव बडोली, फरीदाबाद स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में Read More...

4/10/2026 7:15:55 PM
परीक्षा के दौरान पुख्ता सुरक्षा और मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करें अधिकारी : एडीसी

आज जिला के 07 केन्द्रों पर होंगे एनडीए व सीडीएस परीक्षा
FARIDABAD NEWS 10 APRIL 2026 ; GAUTAM ; अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजलि श्रोत्रिया ने कहा कि जिला प्रशासन फरीद Read More...


Welcome