FARIDABAD

HindustanVision Wednesday,22 April , 2026
फरीदाबाद में 3 माह में 14 मोस्ट वांटेड अपराधी गिरफ्तार, ₹25,000 का एक व ₹5,000 के 13 इनामी शामिल

12 गैंग पर प्रहार, 26 गिरफ्तार, 32 मामले सुलझाये, एक करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति बरामद

FARIDABAD NEWS 22 APRIL 2026 : GAUTAM : सतेंद्र कुमार गुप्ता, पुलिस आयुक्त, फरीदाबाद के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस द्वारा सक्रिय आरोपितों पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। 1 जनवरी से 31 मार्च 2026 के बीच फरीदाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ₹25,000 का एक व ₹5,000 के 13 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, इसी प्रकार 12 गैंग पर प्रहार कर 26 को गिरफ्तार किया है, जिनसे 32 मामले सुलझाये गये हैं तथा ₹1,14,74,700 की संपत्ति बरामद की गई है। इस दौरान 143 उद्घोषित अपराधियों (PO) तथा 133 बेल जंपर्स को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि ₹25,000 का मोस्ट वांटेड कुलभूषण उर्फ कल्लू उर्फ कुलदीप(फ्रैक्चर गैंग) वासी नचौली जोकि अपहरण, मारपीट के मामले में 6 महीने से फरार चल रहा था, जिस पर पहले भी 26 मुकदमे दर्ज थे, जिसने पुलिस कार्रवाई के दबाव से 17 जनवरी को माननीय अदालत फरीदाबाद में सरेंडर किया था, जिसको अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

उन्होंने आगे बताया कि फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं की टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए इन 3 महीनों में 12 गैंग का भंडाफोड़ कर 26 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिनसे 32 मुकदमों को खुलासा हुआ है। इनमें गृहभेदन की 4 गैंग के 10 सदस्यों को गिरफ्तार कर 14 मामलों को सुलझाया गया है जिनसे ₹1,02,39,700 की संपत्ति की बरामदगी की हुई है। इसी प्रकार वाहन चोरी की 6 गैंग के 12 सदस्य गिरफ्तार कर 13 मामले सुलझाये, जिनसे 11 लाख 20 हजार रुपए की बरामदगी हुई है। साधारण चोरी व धोखाधड़ी की 1/1 गैंग का भंडाफोड़ किया गया, जिनमें 2+2 सदस्यों को गिरफ्तार कर 2+3 मामले सुलझाएं गये हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध पर अंकुश लगाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई आगे भी इसी तरह से निरंतर जारी रहेगी। आमजन से अपील है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। फरीदाबाद पुलिस सदैव सेवा, सुरक्षा एवं सहयोग के लिये प्रतिबद्ध है।

फरीदाबाद में 3 माह में 14 मोस्ट वांटेड अपराधी गिरफ्तार, ₹25,000 का एक व ₹5,000 के 13 इनामी शामिल

More News

4/22/2026 7:45:19 PM
डीपीएस ग्रेफा ने 13 वर्ष पूर्ण होने पर धूमधाम से मनाया अर्थ डे

स्कूल के बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण की ली शपथ

FARIDABAD NEWS 22 APRIL 2026 ;  GAUTAM : डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद ने अपना 13वां स्थापना दिवस अर्थ डे पर धूमधा Read More...

4/22/2026 7:23:03 PM
विपुल गोयल द्वारा ग्राम बुढेना में ₹1.30 करोड़ की लागत से निर्मित तालाब का लोकार्पण

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल बोले तालाबों का संरक्षण हमारी संस्कृति, जिम्मेदारी और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा विषय
FARIDABAD NEWS 22 APRIL 2026 : GAUTAM : ग्रा Read More...

4/22/2026 6:58:47 PM
फरीदाबाद में 3 माह में 14 मोस्ट वांटेड अपराधी गिरफ्तार, ₹25,000 का एक व ₹5,000 के 13 इनामी शामिल

12 गैंग पर प्रहार, 26 गिरफ्तार, 32 मामले सुलझाये, एक करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति बरामद

FARIDABAD NEWS 22 APRIL 2026 : GAUTAM : सतेंद Read More...

4/22/2026 6:48:39 PM
J.C. Bose University to launch “Gram Panchayat Scholarship Scheme” on National Panchayati Raj Day

FARIDABAD NEWS 22 APRIL 2026 : GAUTAM :  The Community College of Skill Development of J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad is organizing a & Read More...

4/22/2026 6:41:37 PM
भगवान परशुराम का जीवन सत्य, साहस और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का प्रतीक : सीमा त्रिखा

पंजाबी ब्राह्मण सभा फरीदाबाद द्वारा भगवान परशुराम जयंती मनाई
FARIDABAD NEWS 22 APRIL 2026 : GAUTAM :  पंजाबी ब्राह्मण सभा फरीदाबाद द्वारा आयोजित भगवान परशुर Read More...

4/22/2026 6:38:26 PM
भाजपा ने (नारी शक्ति वंदन बिल संसद में कांग्रेस द्वारा गिराने के विरोध में राहुल गाँधी का पुतला फूँका)

FARIDABAD NEWS 22 APRIL 2026 : GAUTAM :  भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राजबाला सरधाना ने कहा कि नारी शक्ति वंदन संशोधन बिल को गिराने के बाद कांग्रेस और विपक्षी द Read More...

4/22/2026 6:31:30 PM
भाजपा ने जसवंत पवार सैनी को जिला संयोजक पर्यावरण प्रकोष्ठ के रूप में दायित्व सौंपा

FARIDABAD NEWS 22 APRIL 2026 : GAUTAM :  भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कई पदों पर पदाधिकारियों की घोषणा की है। इसी कड़ी में मनोनीत पार्षद जसव Read More...

4/22/2026 4:11:24 PM
26 अप्रैल को फरीदाबाद में 80 केंद्रों पर होगी HCS प्रारंभिक परीक्षा, 22,776 परीक्षार्थी लेंगे भाग : एडीसी

एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने परीक्षा की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
FARIDABAD NEWS 22 APRIL 2026 : GAUTAM : अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजलि श्रोत्रिया ने जिला फरीद Read More...


Welcome