- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Wednesday,22 April , 2026
स्कूल के बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण की ली शपथ
FARIDABAD NEWS 22 APRIL 2026 ; GAUTAM : डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद ने अपना 13वां स्थापना दिवस अर्थ डे पर धूमधाम से मनाया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मेयर प्रवीण बत्रा जोशी , डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद की फाउंडर पैट्रन शैल बाला जैन, नेस्ट मैन ऑफ़ इंडिया राकेश खत्री उपस्थित रहे। पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ साइक्लोथोन का आयोजन किया गया। साथ ही स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके अतिरिक्त पक्षियों के लिए घोंसला बनाने , पौधारोपण,जूनियर विंग क्लिनिक व मीडिया मंच सहित कई गतिविधियां आयोजित की गई।
इस अवसर पर स्कूल के स्कूल की प्रिंसीपल डा. बिंदु शर्मा ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। इस मौके पर स्कूल के प्रो.वीसी रोहित जैनेंद्र जैन ने स्कूल के स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि पर्यावरण को लेकर बच्चों के अंदर गंभीरता आए, इसी उद्देश्य को लेकर डीपीएस ग्रेफा ने अपना स्थापना दिवस पृथ्वी दिवस को समर्पित करते हुए मनाया है। मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने स्कूल को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए गुणवत्ता व संस्कार के साथ शिक्षा देने के लिए स्कूल प्रबंधन की सराहना की। स्कूल की प्रिंसीपल डा. बिंदु शर्मा ने छात्रों के प्रयास की सराहना करते हुए बताया कि बच्चों को पर्यावरण संरक्षण स्वयं करने के साथ-साथ दूसरों को भी करने के लिए प्रेरित किया गया है। उन्होंने कहा कि आज के समय में प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण भी बेहद जरूरी है जिसके लिए बच्चों को प्रोत्साहित किया गया है। इस मोके पर पर्यावरण को लेकर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुति दी गई। स्कूल की प्रिंसीपल डा. बिंदु शर्मा ने कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
स्कूल के बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण की ली शपथ
FARIDABAD NEWS 22 APRIL 2026 ; GAUTAM : डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद ने अपना 13वां स्थापना दिवस अर्थ डे पर धूमधा Read More...
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल बोले तालाबों का संरक्षण हमारी संस्कृति, जिम्मेदारी और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा विषय
FARIDABAD NEWS 22 APRIL 2026 : GAUTAM : ग्रा
Read More...
12 गैंग पर प्रहार, 26 गिरफ्तार, 32 मामले सुलझाये, एक करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति बरामद
FARIDABAD NEWS 22 APRIL 2026 : GAUTAM : सतेंद Read More...
FARIDABAD NEWS 22 APRIL 2026 : GAUTAM : The Community College of Skill Development of J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad is organizing a & Read More...
पंजाबी ब्राह्मण सभा फरीदाबाद द्वारा भगवान परशुराम जयंती मनाई
FARIDABAD NEWS 22 APRIL 2026 : GAUTAM : पंजाबी ब्राह्मण सभा फरीदाबाद द्वारा आयोजित भगवान परशुर
Read More...
FARIDABAD NEWS 22 APRIL 2026 : GAUTAM : भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राजबाला सरधाना ने कहा कि नारी शक्ति वंदन संशोधन बिल को गिराने के बाद कांग्रेस और विपक्षी द Read More...
FARIDABAD NEWS 22 APRIL 2026 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कई पदों पर पदाधिकारियों की घोषणा की है। इसी कड़ी में मनोनीत पार्षद जसव Read More...
एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने परीक्षा की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
FARIDABAD NEWS 22 APRIL 2026 : GAUTAM : अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजलि श्रोत्रिया ने जिला फरीद
Read More...