- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Tuesday,28 April , 2026
FARIDABAD NEWS 28 APRIL 2026 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी जिला फरीदाबाद महानगर में संगठनात्मक विस्तार के तहत डॉ सतीश फोगाट को शिक्षक प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं एवं शिक्षाविदों में उत्साह का माहौल है।
डॉ फोगाट ने अपनी नई जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। डॉ सतीश फोगाट ने अपनी नियुक्ति पर केंद्रीय मंत्री एवं फरीदाबाद सांसद कृष्ण पाल गुर्जर, जिला प्रभारी कमल यादव, जिला अध्यक्ष सोहन पाल सिंह, विधायक एवं पूर्व मंत्री मूलचंद शर्मा तथा विधायक सतीश कुमार फागना का विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि शिक्षक प्रकोष्ठ के माध्यम से शिक्षकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे साथ ही, शिक्षा क्षेत्र में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का कार्य भी किया जाएगा।
डॉ फोगाट ने कहा कि वे संगठन को मजबूत बनाने के लिए जिले भर के शिक्षकों को जोड़ने का अभियान चलाएंगे और युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करें।
इस नियुक्ति को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ सतीश फोगाट को शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में शिक्षक प्रकोष्ठ नई ऊंचाइयों को छुएगा।
FARIDABAD NEWS 28 APRIL 2026 : GAUTAM : लघु उद्योगों की राष्ट्रीय संस्था ऑल इंडिया फोरम ऑफ एमएसएमई द्वारा ट्रेड इंडिया के सहयोग से आयोजित भारत टेक एक्सपो का Read More...
FARIDABAD NEWS 28 APRIL 2026 : GAUTAM : जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद ने राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसं Read More...
FARIDABAD NEWS 28 APRIL 2026 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी जिला फरीदाबाद महानगर में संगठनात्मक विस्तार के तहत डॉ सतीश फोगाट को शिक्षक प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त कि Read More...
FARIDABAD NEWS 26 APRIL 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद पुलिस द्वारा लड़ाई-झगड़े व संगीन मामलों में संलिप्त आरोपितों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस चौकी चाव Read More...
FARIDABAD NEWS 26 APRIL 2026 : GAUTAM : हरियाणा पर्यावरण आयोग के चेयरमैन ठाकुर उमेश भाटी ने हरियाणा सरकार में मंत्री विपुल गोयल तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संदीप जोशी को Read More...
FARIDABAD NEWS 26 APRIL 2026 : GAUTAM : नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) को गिराए जाने के विरोध में पार्टी की महिला नेताओं, कार्यकर्ताओं व सामाजिक महिलाओं ने जिला Read More...
FARIDABAD NEWS 26 APRIL 2026 : GAUTAM : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के तत्वाधान में भगवान परशुराम जी का जन्म उत्सव कार्यक्रम बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया जो की सराय ख्व Read More...
FARIDABAD NEWS 25 APRIL 2026 : GAUTAM : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ (रजिस्टर्ड) फरीदाबाद द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर एक भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम का आयो Read More...