- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Tuesday,28 April , 2026
FARIDABAD NEWS 28 APRIL 2026 : GAUTAM : लघु उद्योगों की राष्ट्रीय संस्था ऑल इंडिया फोरम ऑफ एमएसएमई द्वारा ट्रेड इंडिया के सहयोग से आयोजित भारत टेक एक्सपो का भव्य आगाज आज फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सभागार में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर एन. सी. वाधवा, आईएएस रिटायर्ड रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर डॉक्टर आर के भारती, निदेशक एमएसएमई न्यू दिल्ली, चंदन अवस्थी संयुक्त निदेशक ईईपीसी इंडिया, संदीप छेत्री, सीईओ, ट्रेड इंडिया रहे।
कार्यक्रम के आरंभ में दीप प्रज्वलन किया गया। तपश्चात राष्ट्रीय गान से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। स्वागत भाषण में आइफोम के राष्ट्रीय महासचिव अनिल चौधरी ने कार्यक्रम में आए हुए सभी ऊधमियों तथा अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने आइफोम की तीन वर्षों की उपलब्धियों तथा भविष्य के रोड मैप का विस्तार से वर्णन किया।
आइफोम के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सुंदर कपूर ने अपने अध्यक्षीय भाषण में बताया कि एमएसएमई भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ है तथा यही भारत का भविष्य है। उन्होंने बताया कि आइफोम शीघ्र ही भारत की नंबर 1 संस्था बनेगा। वहीं उन्होंने केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा उद्योगों को दी जाने वाली सुविधाएं व पॉलिसी के बारे में विस्तार से उद्यमियों को बताया। उन्होंने कहा कि एमएसएमई का उद्देश्य भी यहीं है कि छोटे व मध्यम स्तर के उद्योगों को इन पॉलिसीयों का फायदा मिलें। उन्होंने कहा कि उनका मकसद एमएसएमई संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर बहुत बड़ा बनाने का है। श्री कपूर ने कहा कि संस्था के तीसरे महोत्सव के दौरान इस साल में अच्छा कार्य करने वाले उद्योगों के प्रबंधको अवार्ड दिए गए।
आज करीबन सैकड़ों उद्योगपतियों ने अपने उत्पादों की लगाई गई प्रदर्शनी के मध्यम से अपने उत्पादों के बारे में लोगों को बताया। फरीदाबाद के लोगों ने आज इस प्रदर्शनी में पहुंच कर स्टॉलों का अवलोकन किया। इस एक्सपो में मशीन टूल एवं टेक्नोलॉजी के 150 से अधिक स्टाल लगाये जाएंगे। यह एक्सपो बी2बी आधार पर आयोजित है, जिसमें 3000 से अधिक उद्यमियों के भाग लिया।
डॉक्टर के. के. गोयल ने धन्यवाद प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आर डी वर्मा, जी एस त्यागी, डी के मिश्रा, आई सी जैन, हेमंत शर्मा, सुनील जैन, वीर भान शर्मा, नवीन बंसल, संदीप नागर, राजीव लाल, अशोक कुमार सेन, महेंद्र अरोड़ा, शैलेंद्र सिंह, उमेश गुलाटी, पंकज खिल्लन, जितेंद्र यादव, सवाई सिंह राजपुरोहित, प्रदीप चौधरी, अरुण अरोड़ा, शिव राम शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, सत्येंद्र पांडेय, जगदीश चंद्र, प्रदीप गोस्वामी, प्रभाकर शुक्ला, के के मिश्रा, राज श्रीवास्तव, प्रवीण ग्रोवर, मुकेश पांडे, मनीष मल्होत्रा, मोहम्मद नौशाद, आकाश कपूर, सार्थक चौधरी, वकील सैफी, रफी अहमद सफी, प्रवीन कपिल आदि उपस्थित रहे।
FARIDABAD NEWS 28 APRIL 2026 : GAUTAM : लघु उद्योगों की राष्ट्रीय संस्था ऑल इंडिया फोरम ऑफ एमएसएमई द्वारा ट्रेड इंडिया के सहयोग से आयोजित भारत टेक एक्सपो का Read More...
FARIDABAD NEWS 28 APRIL 2026 : GAUTAM : जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद ने राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसं Read More...
FARIDABAD NEWS 28 APRIL 2026 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी जिला फरीदाबाद महानगर में संगठनात्मक विस्तार के तहत डॉ सतीश फोगाट को शिक्षक प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त कि Read More...
FARIDABAD NEWS 26 APRIL 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद पुलिस द्वारा लड़ाई-झगड़े व संगीन मामलों में संलिप्त आरोपितों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस चौकी चाव Read More...
FARIDABAD NEWS 26 APRIL 2026 : GAUTAM : हरियाणा पर्यावरण आयोग के चेयरमैन ठाकुर उमेश भाटी ने हरियाणा सरकार में मंत्री विपुल गोयल तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संदीप जोशी को Read More...
FARIDABAD NEWS 26 APRIL 2026 : GAUTAM : नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) को गिराए जाने के विरोध में पार्टी की महिला नेताओं, कार्यकर्ताओं व सामाजिक महिलाओं ने जिला Read More...
FARIDABAD NEWS 26 APRIL 2026 : GAUTAM : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के तत्वाधान में भगवान परशुराम जी का जन्म उत्सव कार्यक्रम बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया जो की सराय ख्व Read More...
FARIDABAD NEWS 25 APRIL 2026 : GAUTAM : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ (रजिस्टर्ड) फरीदाबाद द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर एक भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम का आयो Read More...