- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Friday,22 May , 2026
FARIDABAD NEWS 22 MAY 2026 : GAUTAM : गर्मी का मौसम शुरू होते ही बच्चों में हीट स्ट्रोक एवं डिहाइड्रेशन के मामले तेजी से बढ़ने लगते हैं। अत्यधिक तापमान बच्चों के शरीर पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है, इसलिए अभिभावकों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजलि जैन ने बताया कि बच्चों का शरीर वयस्कों की अपेक्षा गर्मी को कम सहन कर पाता है, जिसके कारण उनमें हीट स्ट्रोक का खतरा अधिक रहता है। डॉ. अंजलि जैन के अनुसार यदि किसी बच्चे में तेज बुखार, अत्यधिक पसीना अथवा शुष्क एवं गर्म त्वचा, चक्कर आना, उल्टी, सिरदर्द, तीव्र श्वसन, भ्रम की स्थिति या अचेतना जैसे लक्षण दिखाई दें, तो तत्काल चिकित्सकीय सहायता लेनी चाहिए।
डॉ. अंजलि जैन ने कहा कि समय पर सतर्कता एवं उचित देखभाल के माध्यम से हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से बच्चों को सुरक्षित रखा जा सकता है।
अभिभावकों को सलाह :
*बच्चों को दिनभर पर्याप्त पानी पिलाएं
*दोपहर 11 बजे से 4 बजे तक धूप में खेलने से बचाएं
*हल्के रंग के सूती कपड़े पहनाएं
*बाहर जाते समय टोपी, छाता एवं चश्मे का प्रयोग करें
*बच्चों को बंद गाड़ी में अकेला न छोड़ें
*नारियल पानी, नमकीन लस्सी, शिकंजी एवं ताजे फलों जैसे तरबूज, खरबूजा आदि का सेवन करवाएं
*कोल्ड ड्रिंक्स एवं जंक फूड से बचें क्योंकि कोल्ड ड्रिंक्स में अत्यधिक शुगर, कृत्रिम रंग एवं कैफीन होने के कारण शरीर में डिहाइड्रेशन बढ़ सकता है। ये पेय पदार्थ कुछ समय के लिए ठंडक तो देते हैं, लेकिन शरीर को आवश्यक पोषण एवं ऊर्जा नहीं प्रदान करते।
*इसी प्रकार जंक फूड जैसे बर्गर, पिज्जा, चिप्स एवं फाइड आइटम पाचन पर अतिरिक्त बोझ डालते हैं, जिससे बच्चों में सुस्ती, पेट खराब, गैस एवं थकान जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
FARIDABAD NEWS 22 MAY 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बलजीत कौशिक को शुक्रवार सुबह क्राइम ब्रांच पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किए जाने के बाद फरीदाब Read More...
वैकुंठवासी स्वामी सुदर्शनाचार्य जी महाराज की पुण्यतिथि पर भक्ति और शरणागति का संदेश
श्रीसिद्धदाता आश्रम के कोने कोने में फैली है वैकुंठवासी श्रीसदगुरुदेव महाराज की आभा
FARI
Read More...
FARIDABAD NEWS 22 MAY 2026 : GAUTAM : गर्मी का मौसम शुरू होते ही बच्चों में हीट स्ट्रोक एवं डिहाइड्रेशन के मामले तेजी से बढ़ने लगते हैं। अत्यधिक तापमान बच्चो Read More...
FARIDABAD NEWS 22 MAY 2026 : GAUTAM : जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि आगामी 23 मई को रोहतक में सद्भावना यात्रा के समापन Read More...
Dr. Prabhat Manocha
NEW DELHI NEWS 22 MAY 2026 : Quantum computing is rapidly evolving from experimental research into a practical engineering reality. While i
Read More...
वार्ड-30 में स्थानीय निवासियों से नारियल तुड़वाकर कराया निर्माण कार्य का शुभारंभ
FARIDABAD NEWS 21 MAY 2026 : GAUTAM : भारत सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री क
Read More...
FARIDABAD NEWS 21 MAY 2026 : GAUTAM : सेक्टर-33 स्थित विद्युत मंत्रालय के राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान (एनपीटीआई) द्वारा “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का आय Read More...
FARIDABAD NEWS 21 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा जलवायु परिवर्तन आयोग के चेयरमैन उमेश भाटी ने ग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर बच्चों और अभिभावकों से विशेष अपील करते हुए कहा कि छुट्ट Read More...