- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Monday,15 June , 2026
FARIDABAD NEWS 15 JUNE 2026 GAUTAM : हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं फरीदाबाद-पलवल की एसआईआर (मतदाता पुनरीक्षण अभियान) के कमेटी के प्रभारी करण सिंह दलाल ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार एसआईआर के नाम पर लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है और गड़बड़झाले में लगी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि आज तक कांग्रेस के फरीदाबाद व पलवल जिलों के अध्यक्षों के अलावा पार्टी द्वारा बनाए गए बीएलए-2 को चुनाव आयोग द्वारा 2002 और 2024 की वोटर लिस्ट अभी तक नहीं उपलब्ध कराई हैं। जबकि एसआईआर का काम आज से शुरू हो गया है और न ही चुनाव आयोग ने कांग्रेस पार्टी द्वारा बनाए गए बीएलए-2 की लिस्ट को अपनी वेबसाइट अपलोड़ नहीं किया है। जबकि कांग्रेस पार्टी ने उनकों लिस्ट सौंप दी है। जबकि पूछे जाने पर आयोग का कहना है कि कांग्रेस पार्टी द्वारा कोई लिस्ट सौंपी ही नहीं गई। वहीं एसआईआर मैंपिग पहले ही कर दी है जबकि मैंपिग राजनैतिक पार्टियों के बीएलए टू व बीएलए वन के सामने की जानी थी। इससे साफ जाहिर है कि एसआईआर को लेकर भाजपा सरकार की नीयत ठीक नहीं है। उन्हें तो इसमें गड़बड़ घोटाले की बू आ रही है।
श्री दलाल आज सैनिक कालोनी स्थित जिला कांग्रेस के सचिव बलजीत अरोड़ा के कार्यालय पर बडख़ल विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस द्वारा बनाए गए बीएलए-2 की बैठक को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने की। जबकि विशेष रूप से विजय प्रताप सिंह के पुत्र एवं युवा कांग्रेस नेता विधान प्रताप ने आए हुए सभी नेताओं का स्वागत किया और बडख़ल विधानसभा क्षेत्र के सभी बीएलए-2 से परिचय करवाया।
श्री दलाल ने बीएलए टू से आह्वान किया कि सरकार द्वारा एसआईआर की मैंपिग का कार्य आज से शुरू होना था मगर उन्हें सूचना मिली है कि मैंपिंग कार्य पहले ही शुरू कर दिया गया है। बीएलए टू इसका ध्यान रखें। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से मतदाता सूचियों में गड़बडिय़ों तथा पात्र मतदाताओं के नाम हटाए जाने संबंधी शिकायतें सामने आ रही हैं। ऐसी स्थिति में कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि वे पुनरीक्षण प्रक्रिया पर लगातार नजर रखें तथा आम नागरिकों की सहायता करें।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती मतदाता की भागीदारी पर निर्भर करती है और मतदान का अधिकार प्रत्येक नागरिक का सबसे महत्वपूर्ण संवैधानिक अधिकार है। यदि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची से हट जाता है तो उसे दोबारा जुड़वाने की प्रक्रिया कई बार जटिल, समय लेने वाली और परेशान करने वाली साबित होती है। इसके लिए बीएलए टू तैयार रहे, ताकि पात्र मतदाताओं का नाम न कटे।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने भी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया और श्री दलाल को विश्वास दिलाया कि कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरी तरह सचेत है मगर भाजपा के लोग एसआईआर को लेकर सही कार्य नहीं कर रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है।
इस मौके पर बीएलए वन राहुल सरदाना, पूर्व पार्षद जगन डागर, अनिल शर्मा, बलजीत अरोड़ा, ईंशांत कथूरिया, डा. सौरभ शर्मा, दीपक भड़ाना, मनोज भड़ाना, पंकज बत्रा, अमनदीप सिंह, परमजीत सिंह, कनिश अरोड़ा, सुरजीत छाबड़ा आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।
PANIPAT NEWS 16 JUNE 2026 : GAUTAM : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शिवाजी स्टेडियम, पानीपत में आयोजित राज्य योगासन प्रतियोगिता–2026 में फरीदाबाद ज Read More...
FARIDABAD NEWS 16 JUNE 2026 : GAUTAM : रोटरी ब्लड बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट फरीदाबाद की ओर से सेक्टर-12 स्थित सेंट्रल व्यू होटल एंड बैंक्वेट्स में आयोजित इंटरएक्टिव मी Read More...
एनआईटी-4 आईटीआई में लगे रोजगार मेले में युवाओं को मिला रोजगार का अवसर, 12 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
: 156 युवाओं ने कराया पंजीकरण, 10 प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाइयों ने लिया साक्षात्कार
Read More...
FARIDABAD NEWS 16 JUNE 2026 : GAUTAM : केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने तिलपत मंडल में प्रवास किया। इस दौरान उन्होंने अशोका एन्क् Read More...
मंत्री राजेश नागर ने खाद्य आपूर्ति अधिकारियों एवं इंस्पेक्टर्स को दिए सख्त निर्देश
FARIDABAD NEWS 16 JUNE 2026 : GAUTAM : सेक्टर 16 स्थित सर्किट हाउस
Read More...
FARIDABAD NEWS 15 JUNE 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद जिला कार्यकारिणी की बैठक सीनियर्स सोसाइटी, कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-16, फरीदाबाद में आयोजित की गई। बैठक में निम्नलिखित वि Read More...
FARIDABAD NEWS 15 JUNE 2026 : GAUTAM : सशक्त भीम समाज (SBS ) फरीदाबाद द्वारा 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए मेधावी छात्र छात्राओं को प्रोत्सा Read More...
FARIDABAD NEWS 15 JUNE 2026 GAUTAM : हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं फरीदाबाद-पलवल की एसआईआर (मतदाता पुनरीक्षण अभियान) के कमेटी के प्रभारी करण सिंह दलाल ने भाजपा सरकार पर Read More...