- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Tuesday,16 June , 2026
एनआईटी-4 आईटीआई में लगे रोजगार मेले में युवाओं को मिला रोजगार का अवसर, 12 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
: 156 युवाओं ने कराया पंजीकरण, 10 प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाइयों ने लिया साक्षात्कार
FARIDABAD NEWS 16 JUNE 2026 : GAUTAM : एनआईटी-4 स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में आयोजित रोजगार मेले में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर रोजगार के अवसर प्राप्त किए। रोजगार मेले के मुख्य अतिथि डीएलएफ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन फरीदाबाद के अध्यक्ष श्री राम अग्रवाल रहे। मेले में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों ने युवाओं के साक्षात्कार लेकर उनकी योग्यता एवं कौशल का मूल्यांकन किया।
रोजगार मेले में कुल 156 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 134 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया तथा 12 अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियों में चयन हुआ। रोजगार मेले में कुल 10 प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाइयों ने भाग लेकर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए।
मुख्य अतिथि श्री राम अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में कौशल आधारित शिक्षा और प्रशिक्षण का महत्व लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले उद्योगों और युवाओं के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करते हैं, जिससे युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है और उद्योगों को योग्य मानव संसाधन उपलब्ध होता है। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा अपनी मेहनत और लगन से उद्योग जगत में नई पहचान स्थापित करें।
आईटीआई के प्रधानाचार्य भगत सिंह ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि ऐसे रोजगार मेलों से युवाओं को सीधे उद्योगों से जुड़ने का अवसर मिलता है, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और रोजगार प्राप्त करने की संभावनाएं मजबूत होती हैं। उन्होंने रोजगार मेले में भाग लेने वाली सभी औद्योगिक इकाइयों का आभार व्यक्त किया।
रोजगार मेले में व्हर्लपूल ऑफ इंडिया लिमिटेड, प्रोपाउंड इंटरनेट प्राइवेट लिमिटेड, हेलिक्स बायोसाइंसेज प्राइवेट लिमिटेड, बीसीएच इलेक्ट्रिक प्राइवेट लिमिटेड, हिताची एस्टेमो प्राइवेट लिमिटेड, क्वेस कॉर्प प्राइवेट लिमिटेड, फ्रिक इंडिया लिमिटेड, यांत्रिक ऑटोमेशन प्राइवेट लिमिटेड, क्रिएटिव इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड तथा सीआईआई मॉडल करियर सेंटर सहित विभिन्न प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाइयों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी गई तथा भविष्य में भी युवाओं के लिए ऐसे रोजगार मेलों का आयोजन जारी रखने का आश्वासन दिया गया।
PANIPAT NEWS 16 JUNE 2026 : GAUTAM : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शिवाजी स्टेडियम, पानीपत में आयोजित राज्य योगासन प्रतियोगिता–2026 में फरीदाबाद ज Read More...
FARIDABAD NEWS 16 JUNE 2026 : GAUTAM : रोटरी ब्लड बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट फरीदाबाद की ओर से सेक्टर-12 स्थित सेंट्रल व्यू होटल एंड बैंक्वेट्स में आयोजित इंटरएक्टिव मी Read More...
एनआईटी-4 आईटीआई में लगे रोजगार मेले में युवाओं को मिला रोजगार का अवसर, 12 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
: 156 युवाओं ने कराया पंजीकरण, 10 प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाइयों ने लिया साक्षात्कार
Read More...
FARIDABAD NEWS 16 JUNE 2026 : GAUTAM : केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने तिलपत मंडल में प्रवास किया। इस दौरान उन्होंने अशोका एन्क् Read More...
मंत्री राजेश नागर ने खाद्य आपूर्ति अधिकारियों एवं इंस्पेक्टर्स को दिए सख्त निर्देश
FARIDABAD NEWS 16 JUNE 2026 : GAUTAM : सेक्टर 16 स्थित सर्किट हाउस
Read More...
FARIDABAD NEWS 15 JUNE 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद जिला कार्यकारिणी की बैठक सीनियर्स सोसाइटी, कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-16, फरीदाबाद में आयोजित की गई। बैठक में निम्नलिखित वि Read More...
FARIDABAD NEWS 15 JUNE 2026 : GAUTAM : सशक्त भीम समाज (SBS ) फरीदाबाद द्वारा 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए मेधावी छात्र छात्राओं को प्रोत्सा Read More...
FARIDABAD NEWS 15 JUNE 2026 GAUTAM : हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं फरीदाबाद-पलवल की एसआईआर (मतदाता पुनरीक्षण अभियान) के कमेटी के प्रभारी करण सिंह दलाल ने भाजपा सरकार पर Read More...