- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Tuesday,16 June , 2026
FARIDABAD NEWS 16 JUNE 2026 : GAUTAM : रोटरी ब्लड बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट फरीदाबाद की ओर से सेक्टर-12 स्थित सेंट्रल व्यू होटल एंड बैंक्वेट्स में आयोजित इंटरएक्टिव मीटिंग में नए नेतृत्व का स्वागत, सम्मान और भावी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में रोटरी परिवार के प्रेसिडेंट ट्रस्टीज 2026-27 एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों, ट्रस्टियों तथा विभिन्न क्लबों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बताते चले कि रोटरी ब्लड बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट प्रबंध समिति (2026-2028)
में रोटेरियन डॉ. दीपक प्रसाद – अध्यक्ष,रोटेरियन संजय वाधवान – सचिव,रोटेरियन महेंद्र कुमार मेहतानी – कोषाध्यक्ष,रोटेरियन जे. एस. कालसी – वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रोटेरियन योगेश सचदेवा – उपाध्यक्ष
रोटेरियन सीए विजय कुमार गुप्ता – संयुक्त सचिव अन्य कार्यकारी सदस्य (2026-2028),रोटेरियन एच. एल. भूटानी,रोटेरियन प्रेम प्रकाश पसरिचा,रोटेरियन विजय आर. राघवन,रोटेरियन अजय कुमार सोमवंशी,रोटेरियन सिद्धार्थ सिंघल, कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई, जहां सभी विशिष्ट अतिथियों एवं रोटरी पदाधिकारियों का प्लांटर एवं स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर सम्मान किया गया। समारोह में फरीदाबाद के 39 रोटरी क्लबों के नवनियुक्त अध्यक्षों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से पैटर्न रोटेरियन के सी लखानीचेयरमैन लखानी अरमान ग्रुप उपस्थित रहे । इसके अलावा सीनियर रोटेरियन एच एल भूटानी, एच के बत्रा, एम एल शर्मा , महेंद्र कुमार मेहतानी, सुरेश चंद्रा, अजय सोमवंशी, जीएस लांबा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं लखानी अरमान ग्रुप के चेयरमैन रोटेरियन के.सी. लखानी ने कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में रोटरी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि रक्तदान जैसे कार्य मानवता की सच्ची सेवा हैं और सभी संस्थाओं को मिलकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने नए नेतृत्व को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि रोटरी ब्लड बैंक आने वाले वर्षों में और अधिक प्रभावशाली कार्य करेगा। वह तन, मन और धन से पूरी तरह साथ है। उन्होंने कहा कि दीपक प्रसाद ने रोटरी ब्लड बैंक के लिए जितना कुछ किया शायद ही कोई कर सके। यहीं कारण है कि उन्हें अगले दो साल के लिए प्रेसिडेंट चुना गया है। वह अपनी और से दीपक प्रसाद को हार्दिक शुभकामनाएं देते है।
इस मौके पर एमिजेट पास्ट प्रेसिडेंट प्रेम प्रकाश पसरिचा ने अपने दो वर्षीय कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए सभी रोटेरियनों, ट्रस्टियों और समाजसेवियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि टीम वर्क और सेवा भावना के कारण रोटरी ब्लड बैंक समाज में रक्तदान की अलख जगाने में सफल रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाला नेतृत्व संस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। उन्होंने विशेष रूप से एच के बत्रा का धन्यवाद किया जिन्होंने उनकी भवन बनाने की मुहिम को सिरे चढ़ाने में पूर्ण सहयोग किया।कार्यक्रम में वरिष्ठ रोटेरियन एच. के. बत्रा ने अपने संबोधन में रोटरी ब्लड बैंक ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे मानवीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा जीवनदान है। उन्होंने कहा कि रोटरी परिवार ने वर्षों से निस्वार्थ सेवा का जो उदाहरण प्रस्तुत किया है, वह समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि हर रोटेरियन खुलकर दान करे , जितना वह दान करेंगे ऊपर वाला उन्हें उससे भी ज्यादा वापस देगा। उन्होंने पास्ट प्रेसिडेंट के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रेम पसरिचा ने जो सोचा उसको धरातल पर लाने का काम सभी रोटेरियन ने किया है।
वर्ष 2026-28 के लिए अध्यक्ष निर्वाचित रोटेरियन दीपक प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि रोटरी ब्लड बैंक की 20 वर्षों की गौरवशाली सेवा यात्रा को आगे बढ़ाते हुए रक्तदान जागरूकता, युवा सहभागिता और आधुनिक रक्त सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल रक्त एकत्रित करना नहीं, बल्कि जरूरतमंदों तक समय पर सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराना भी है। इसके लिए सभी रोटरी क्लबों और सामाजिक संगठनों को साथ लेकर व्यापक अभियान चलाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधान बनने का मौका एक बार ही मिलता है। प्रधान आप समाज की सेवा करने के लिए बन रहे है। इसलिए दिल खोलकर सेवा करे। भगवाना आप को और मजबूत करेगा।कार्यक्रम में मंच संचालन रोटेरियन संजय वाधवान, ने की । इसके साथ कार्य्रकम में कृष्ण कौशिक , मोहित भाटिया, पवन सिंघल, गुरनीत कौर, श्याम कांकाणी, पंकज गर्ग, मोहन सोनी, विशेष रूप से उपस्थित रहे।
PANIPAT NEWS 16 JUNE 2026 : GAUTAM : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शिवाजी स्टेडियम, पानीपत में आयोजित राज्य योगासन प्रतियोगिता–2026 में फरीदाबाद ज Read More...
FARIDABAD NEWS 16 JUNE 2026 : GAUTAM : रोटरी ब्लड बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट फरीदाबाद की ओर से सेक्टर-12 स्थित सेंट्रल व्यू होटल एंड बैंक्वेट्स में आयोजित इंटरएक्टिव मी Read More...
एनआईटी-4 आईटीआई में लगे रोजगार मेले में युवाओं को मिला रोजगार का अवसर, 12 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
: 156 युवाओं ने कराया पंजीकरण, 10 प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाइयों ने लिया साक्षात्कार
Read More...
FARIDABAD NEWS 16 JUNE 2026 : GAUTAM : केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने तिलपत मंडल में प्रवास किया। इस दौरान उन्होंने अशोका एन्क् Read More...
मंत्री राजेश नागर ने खाद्य आपूर्ति अधिकारियों एवं इंस्पेक्टर्स को दिए सख्त निर्देश
FARIDABAD NEWS 16 JUNE 2026 : GAUTAM : सेक्टर 16 स्थित सर्किट हाउस
Read More...
FARIDABAD NEWS 15 JUNE 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद जिला कार्यकारिणी की बैठक सीनियर्स सोसाइटी, कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-16, फरीदाबाद में आयोजित की गई। बैठक में निम्नलिखित वि Read More...
FARIDABAD NEWS 15 JUNE 2026 : GAUTAM : सशक्त भीम समाज (SBS ) फरीदाबाद द्वारा 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए मेधावी छात्र छात्राओं को प्रोत्सा Read More...
FARIDABAD NEWS 15 JUNE 2026 GAUTAM : हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं फरीदाबाद-पलवल की एसआईआर (मतदाता पुनरीक्षण अभियान) के कमेटी के प्रभारी करण सिंह दलाल ने भाजपा सरकार पर Read More...